logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे मोबाइल टीम पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे मोबाइल पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

7 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

हाईवे मोबाइल टीम पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे मोबाइल पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे मोबाइल पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
    1
    उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे मोबाइल पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उदयपुर। घण्टाघर थाना क्षेत्र स्थित बिच्छू घाटी में आपसी रंजिश के चलते हुए युवक साहिल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 अप्रैल की रात हुई इस घटना में गौरव उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान उर्फ डायर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी नईम शेख, कुन्दन कुशवाह और जोयेब खान उर्फ अक्कू की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक साहिल अपने साथियों के साथ चेतक सर्कल गया था, जहां फोन पर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी बिच्छू घाटी पहुंचे और साहिल पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान गौरव को भीलवाड़ा से भागते समय बस से तथा सुहान को भींडर से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों और मृतक के बीच फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व फरार आरोपियों पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    1
    उदयपुर। घण्टाघर थाना क्षेत्र स्थित बिच्छू घाटी में आपसी रंजिश के चलते हुए युवक साहिल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 अप्रैल की रात हुई इस घटना में गौरव उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान उर्फ डायर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी नईम शेख, कुन्दन कुशवाह और जोयेब खान उर्फ अक्कू की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक साहिल अपने साथियों के साथ चेतक सर्कल गया था, जहां फोन पर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी बिच्छू घाटी पहुंचे और साहिल पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान गौरव को भीलवाड़ा से भागते समय बस से तथा सुहान को भींडर से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों और मृतक के बीच फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व फरार आरोपियों पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • sunitakumari.. Garasiya... Gav... malvasora.... तहसील kotda जिला उदयपुर राजस्थान पिन कोड नंबर 313708
    1
    sunitakumari..  Garasiya... Gav... malvasora.... तहसील kotda जिला उदयपुर राजस्थान पिन कोड नंबर 313708
    user_Khumaram Garasiya
    Khumaram Garasiya
    Lawyer कोटरा, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Naresh keer saa
    1
    Post by Naresh keer saa
    user_Naresh keer saa
    Naresh keer saa
    Mechanic सेमारी, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उदयपुर जिले के सिन्दू क्षेत्र के खानणा मंगरी में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ चोरों ने एक पशुपालक के घर को निशाना बनाते हुए बाड़े की दीवार ढहा दी और करीब एक लाख रुपये की कीमत का भैंसा चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। गुरुवार को ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानणा मंगरी निवासी चंपा लाल डांगी के घर के पास ही पशुओं का बाड़ा बना हुआ है। अज्ञात चोरों ने बाड़े के पीछे की तरफ बनी पत्थर की कच्ची दीवार को ढहा दिया।
    1
    उदयपुर जिले के सिन्दू क्षेत्र के खानणा मंगरी में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ चोरों ने एक पशुपालक के घर को निशाना बनाते हुए बाड़े की दीवार ढहा दी और करीब एक लाख रुपये की कीमत का भैंसा चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। गुरुवार को ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानणा मंगरी निवासी चंपा लाल डांगी के घर के पास ही पशुओं का बाड़ा बना हुआ है। अज्ञात चोरों ने बाड़े के पीछे की तरफ बनी पत्थर की कच्ची दीवार को ढहा दिया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • फारबिसगंज में मामूली विवाद ने लिया भयावह रूप, सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर का सिर धड़ से अलग किया। फारबिसगंज में दिनदह
    1
    फारबिसगंज में मामूली विवाद ने लिया भयावह रूप, सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर का सिर धड़ से अलग किया।
फारबिसगंज में दिनदह
    user_Bherulal Damor
    Bherulal Damor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर में गुरुवार देर शाम कुत्ते का आतंक देखने को मिला, जहां एक आक्रामक कुत्ते ने 3 बच्चों और एक युवक को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मालीवाड़ा, सुथारवाड़ा, जूना महल और सूरमा का चौक क्षेत्रों में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय वेदांश सिंह, हैरी सोमपुरा और 9 वर्षीय मोहम्मद मजहर कुरैशी पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे मयंक सोमपुरा को भी कुत्ते ने काट लिया। हमले के बाद कुत्ता और अधिक आक्रामक हो गया और एक अन्य राहगीर युवक को भी अपना शिकार बना लिया। घायलों को परिजनों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद से जल्द कार्रवाई कर कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
    1
    डूंगरपुर। शहर में गुरुवार देर शाम कुत्ते का आतंक देखने को मिला, जहां एक आक्रामक कुत्ते ने 3 बच्चों और एक युवक को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार मालीवाड़ा, सुथारवाड़ा, जूना महल और सूरमा का चौक क्षेत्रों में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय वेदांश सिंह, हैरी सोमपुरा और 9 वर्षीय मोहम्मद मजहर कुरैशी पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे मयंक सोमपुरा को भी कुत्ते ने काट लिया।
हमले के बाद कुत्ता और अधिक आक्रामक हो गया और एक अन्य राहगीर युवक को भी अपना शिकार बना लिया। घायलों को परिजनों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद से जल्द कार्रवाई कर कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्लभनगर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ​ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
    1
    राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्लभनगर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ​ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.