नगर की सुख समृद्धि और समग्र विकास की कामना को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भोजवाल के साथ कैलाश आश्रम पिथौरागढ़ में की पूजा अर्चना। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी के साथ नगर के कुशल-क्षेम, सुख-समृद्धि और समग्र विकास की कामना को लेकर कैलाश आश्रम, वड़डा (पिथौरागढ़) में विधि-विधान से विशेष यज्ञ एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में हवन-पूजन किया गया, जिसमें नगर की उन्नति, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की गईं। श्री भोजवाल जी ने बताया कि समाज के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी उतना ही आवश्यक है जितना भौतिक विकास। उन्होंने कहा कि “नगर पंचायत बरखेड़ा के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय हो, नगर में विकास के नए आयाम स्थापित हों और सभी के जीवन में खुशहाली आए—इसी भावना के साथ यह यज्ञ संपन्न कराया गया है।” इस अवसर पर उन्होंने समस्त नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं नगर की निरंतर प्रगति की कामना की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया।
नगर की सुख समृद्धि और समग्र विकास की कामना को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भोजवाल के साथ कैलाश आश्रम पिथौरागढ़ में की पूजा अर्चना। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी के साथ नगर
के कुशल-क्षेम, सुख-समृद्धि और समग्र विकास की कामना को लेकर कैलाश आश्रम, वड़डा (पिथौरागढ़) में विधि-विधान से विशेष यज्ञ एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में हवन-पूजन किया गया, जिसमें नगर की उन्नति, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की गईं। श्री भोजवाल
जी ने बताया कि समाज के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी उतना ही आवश्यक है जितना भौतिक विकास। उन्होंने कहा कि “नगर पंचायत बरखेड़ा के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय हो, नगर में विकास के नए आयाम स्थापित हों और सभी के जीवन
में खुशहाली आए—इसी भावना के साथ यह यज्ञ संपन्न कराया गया है।” इस अवसर पर उन्होंने समस्त नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं नगर की निरंतर प्रगति की कामना की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया।
- दुर्गाबती चौक1
- घाटमपुर में त्रिवेणी घाट से शुरू हुआ गोमती पुनरुद्धार अभियान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फावड़ा चलाकर किया शुभारंभ जिला पीलीभीत घुंघचाई। गोमती नदी के पुनरुद्धार अभियान के तहत घाटमपुर स्थित त्रिवेणी घाट पर शनिवार को जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने फावड़ा से गोमती नदी की खोदाई कर कार्य का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। माधोटांडा उद्गम स्थल से निकली गोमती नदी जिले में करीब 47 किमी के दायरे में बहती है। गोमती अपने उद्गम के जिले में ही - दम तोड़ रही है। गोमती नदी 16 ग्राम पंचायतों से होते हुए गुजरती है। अतिक्रमण के चलते गोमती नदी सूखी पड़ी हुई है। नदी की अविरल धारा में बाधा है। बीते दिनों उद्गम स्थल से खोदाई कर अभियान शुरू किया था। शनिवार को पूरनपुर-बंडा हाईवे पर घाटमपुर स्थित त्रिवेणी घाट पर गोमती नदी के पुनरुद्धार अभियान के तहत पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, घाटमपुर में गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर मौजूद डीएम, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष ने खोदाई कर अभियान का किया शुभारंभ। संवाद सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा हेमंत यादव और अन्य अफसर पहुंचे। उन्होंने फावड़ा से खोदाई कर कार्य का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण के बिना सतत विकास संभव नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य नदी को अविरल और निर्मल बनाना है। अभियान के तहत नदी में सिल्ट को हटाने, जलधारा को गहरा और चौड़ा करने तथा जल प्रवाह को बाधारहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही नदी किनारों की सफाई, अतिक्रमण पर निगरानी और कचरा निष्पादन की व्यवस्था को भी सख्ती से लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ऋषिकांत, भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव, गोमती भक्त लक्ष्मण वर्मा, निर्भय सिंह, प्रधान परमजीत सिंह, राममूर्ति सिंह, प्रधान रामनिवास शर्मा, ठाकुर प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे1
- Post by Atma Gandhi1
- पूरनपुर में गोमती पुनरुद्धार कार्य शुरू पूरनपुर। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकास खंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शहबाजपुर मेंगोमती नदी के पुनरुद्धार कार्य ककिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दलजीत कौर व विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कार्य से क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार को बढ़ावा मिलेगा1
- मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने गोमती नदी के पुनरोद्धार कार्य का शहबाजपुर में किया शुभारम्भ पीलीभीत सूचना विभाग 02 मई 2026/मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 दलजीत कौर, मा0 विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत शहबाजपुर में गोमती नदी का पुनरोद्वार कार्य का विधि-विधान से पूजन कर कार्य की शुरूआत की। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरोद्धार हेतु श्रमदान किया। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि गोमती नदी पीलीभीत की पहचान है। हमें यह बताते हुये गर्व होता है कि गोमती नदी का उद्गम स्थल हमारे जनपद पीलीभीत में स्थित है। नदियां हमारी सभ्यता की जीवनरेखा हैं। गोमती नदी का पुनरोद्धार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक अभियान है। इससे न केवल जल स्तर में सुधार होगा अपितु स्थानीय जैव विविधता को भी नया जीवन मिलेगा। मा0 विधायक पूरनपुर ने कहा कि गोमती नदी को नया जीवन प्रदान करना और क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से वी.वी.रामजी और अन्य योजनाओं के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी प्राप्त होगा। नदी की खुदाई और सफाई का कार्य को सही तरीके से कराया जाये। उन्होंने कहा कि इस स्थल का विकास कराने के लिए प्रयास करेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी आदि गंगा के नाम से जाने जाती है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने गोमती पर विशेष ध्यान दिया है और आने वाले में बहुत बडा पर्यटक स्थल माधोटांडा बनने जाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोमती नदी की जनपद की सीमा तक की लम्बाई का सर्वे कराकर जहॉ जहॉ अतिक्रमण व गहराई कम है उसकी खुदाई कराने का कार्य किया जायेगा तथा गोमती से लगे तालाबों की खुदाई कराई जायेगी जिससे की जल स्तर सुधार हो सके। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और लोगों का सहयोग मिल रहा है। जिससे नदी का निरन्तर जल प्रवाह हो सके। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के पुनर्जीवित होने से क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भी हमसबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों द्वारा सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनुपर, खण्ड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- Post by न्यूज21न्यूज चैनल पीलीभीत1
- Post by Prashant mishra1
- रामगंगा1