Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनाव आयोग से सवाल, सरकार पर क्यों उठे सवाल? दानिश अली ने घेरा
Mohd Javed
चुनाव आयोग से सवाल, सरकार पर क्यों उठे सवाल? दानिश अली ने घेरा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर सिटी के तिवारी चौराहे के पास तेज बारिस की वजह से जल भराव सीतापुर सिटी के तिवारी चौराहे के पास तेज बारिस की वजह से जल भराव अधिक होगया जिसकी वजह से लोगो की प्रसासन से मांग है की पानी का रास्ता व रोड कम्प्लीट कराई जाये1
- भारी बारिश बनी आफत: अटरिया में भरभराकर गिरी दीवार, बुजुर्ग दंपति गंभीर मलबे में दबने से 85 वर्षीय वेद प्रकाश दीक्षित और उनकी पत्नी घायल, भारी बारिश बनी आफत: अटरिया में भरभराकर गिरी दीवार, बुजुर्ग दंपति गंभीर मलबे में दबने से 85 वर्षीय वेद प्रकाश दीक्षित और उनकी पत्नी घायल, प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर; घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने की बात संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अटरिया कस्बे में शनिवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन रोड के सामने, नेशनल हाईवे किनारे शिव मंदिर के निकट अचानक एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अटरिया कस्बा निवासी करीब 85 वर्षीय वेद प्रकाश दीक्षित और उनकी पत्नी दीवार के पास मौजूद थे। लगातार बारिश के कारण मिट्टी से जुड़ी दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर जा गिरी, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग दंपति को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग वेद प्रकाश दीक्षित की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार लखनऊ में कराया जा रहा है। लगातार बारिश से कमजोर हो रही हैं पुरानी दीवारें लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में मिट्टी एवं पुरानी दीवारों के कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जर्जर भवनों और कमजोर दीवारों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हादसे के बाद प्रशासनिक अमले की मौजूदगी पर सवाल स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद भी मौके पर किसी प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने की जानकारी नहीं मिली। लोगों ने बारिश के दौरान जर्जर भवनों और कमजोर दीवारों को लेकर प्रशासन से निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल घायल बुजुर्ग दंपति का लखनऊ में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।1
- *डीजल में पानी मिलने की शिकायत से नौगांव में मचा हड़कंप उपभोक्ताओं में आक्रोश* *डीजल में पानी मिलने की शिकायत से नौगांव में मचा हड़कंप उपभोक्ताओं में आक्रोश* जनपद लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव स्थित पेट्रोल पंप को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से गंभीर शिकायत सामने आई है। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप से डीजल लेने के बाद उसमें पानी मिला हुआ पाया गया जिससे वाहन चालकों में नाराजगी और चिंता का माहौल है ग्राहकों का कहना है कि मेहनत की कमाई से खरीदा गया ईंधन यदि वाहन के लिए परेशानी का कारण बन जाए तो सवाल उठना स्वाभाविक है। तेल चाहिए था सफर को आसान बनाने के लिए मगर पानी की शिकायत ने राह में सवाल खड़े कर दिए शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर डीजल के नमूने की अधिकृत लैब से जांच कराने की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है मामले में पेट्रोल पंप संचालक का पक्ष तथा संबंधित विभाग की आधिकारिक पुष्टि/जांच रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डीजल में पानी की मिलावट की शिकायत कितनी सही है। रिपोर्ट: संदेश राज1
- लखीमपुर तेज बारिश के बाद गिरा पेड़ सेठ घाट रोड हुई जाम बारिश के बाद गिरे पेड़ की वजह से लोगों का आवागमन हुआ बंद पुलिस चौकी तक जाने के लिए लोगों को घूम कर जाना पड़ रहा है1
- बारिश बनी किसानों की आफत, खड़ी धान की फसल जमीन पर गिरी1
- श्री चिराग पासवान जी प्रयागराज एयरपोर्ट पर हुआ जोर दार स्वागत मैं अपने युवा साथियों की बात सुनने यहां आया था। बिहार में युवा आयोग के गठन को सफल कर पाए। देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है। राष्ट्रीय स्तर पर भी एक युवा आयोग हो, इसकी भी हम पहल कर रहे है। 2027 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है इसमें कोई संदेह नहीं है।1
- जलभराव से पीड़ित परिवारों ने सड़क पे किया प्रदर्शन एक मां की पुकार ,क्या सुनेगी सरकार ❓ Lakhimpur Kheri dewkali road Gandhinagar shubham shrivtastava1
- हजारों पेड़-पोल उखड़े, हाईवे धंसा, फसलें बर्बाद, गंडक बैराज के 36 गेट खोले उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आंधी और भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है, जिसके कारण प्रदेश के 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. पिछले 65 घंटों से जारी इस मूसलाधार बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. जान-माल की क्षति: इस प्राकृतिक आपदा के चलते पिछले दो दिनों में 29 लोगों की मौत हो चुकी है.इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान: तेज हवाओं के कारण प्रदेशभर में हजारों पेड़ और बिजली के पोल उखड़े हैं. कई प्रमुख रास्ते बंद हैं और एक मुख्य हाईवे करीब 200 मीटर तक धंस गया है. फसलों की बर्बादी: खेतों में पानी भर जाने और आंधी के कारण सैकड़ों बीघा फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है.नदियों का उफान और बैराज के गेट खुले: नेपाल और पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. सुरक्षा के लिहाज से कुशीनगर में गंडक बैराज के सभी 36 फाटक (गेट) खोल दिए गए हैं, जिससे निचले इलाकों के 10 से ज्यादा गांवों में पानी भर गया है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- लखीमपुर खीरी:रहमतपुर गांव में मौत बनकर टूटी दीवार,पति पत्नी और बेटे सहित तीन की मौत *नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में मौत बनकर टूटी दीवार, पति-पत्नी एवं बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत* *नीमगांव खीरी,26 सितंबर 2026।* लखीमपुर खीरी जनपद में लगातार भारी बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें घर के अंदर सो रहे परिवार के तीन लोग दब कर मर गए। घटना लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहमतपुर गांव की है जहां विगत रात भारी बारिश के चलते मिट्टी की कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें छप्पर के नीचे सो रहे एक परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में मोहन कश्यप पुत्र साधू कश्यप उम्र 50 वर्ष, कविता कश्यप पत्नी मोहन उम्र 45 वर्ष तथा नानू कश्यप पुत्र मोहन उम्र 8 वर्ष अपने कच्चे घर में सो रहे थे। सुबह करीब 3:30 बजे मिट्टी की दीवार भर भरा कर अचानक गिर गई जिसके नीचे तीनों दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर के आसपास के ग्रामीण सहायता के लिए दौड़े तथा मलबा हटाने लगे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कमजोर और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।1