logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर के वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज़ पत्थर से भरा डम्पर ज़ब्त किया है। पुलिस ने मौके से डम्पर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बड़गांव कांटा पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध डम्पर को रोककर जांच की गई थी। जांच के दौरान डम्पर में अवैध रूप से भरा क्वार्ट्ज़ पत्थर पाया गया। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी पूनाराम व उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

8 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

उदयपुर के वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज़ पत्थर से भरा डम्पर ज़ब्त किया है। पुलिस ने मौके से डम्पर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बड़गांव कांटा पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध डम्पर को रोककर जांच की गई थी। जांच के दौरान डम्पर में अवैध रूप से भरा क्वार्ट्ज़ पत्थर पाया गया। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी पूनाराम व उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर के वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज़ पत्थर से भरा डम्पर ज़ब्त किया है। पुलिस ने मौके से डम्पर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बड़गांव कांटा पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध डम्पर को रोककर जांच की गई थी। जांच के दौरान डम्पर में अवैध रूप से भरा क्वार्ट्ज़ पत्थर पाया गया। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी पूनाराम व उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।
    1
    उदयपुर के वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज़ पत्थर से भरा डम्पर ज़ब्त किया है। पुलिस ने मौके से डम्पर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बड़गांव कांटा पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध डम्पर को रोककर जांच की गई थी। जांच के दौरान डम्पर में अवैध रूप से भरा क्वार्ट्ज़ पत्थर पाया गया। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी पूनाराम व उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Pratik Audichya
    1
    Post by Pratik Audichya
    user_Pratik Audichya
    Pratik Audichya
    मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजसमंद जिले में पिछले दो दिनों से हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। अधिकांश किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई पहले ही कर दी थी, लेकिन बारिश न होने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई थी। अब समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है और फसलों की अच्छी बढ़वार की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत यानी 80,075 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है, जिसमें सबसे अधिक 55,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है। हाल की बारिश के बाद कई किसान अब बुवाई शुरू करेंगे। जिले में मंगलवार रात से मानसून की प्रभावी शुरुआत हुई है, जिसके बाद सभी ब्लॉकों में औसतन 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आमेट में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रेलमगरा, भीम, कुंवारिया और सरदारगढ़ क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहती है, तो मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा। जिला कंट्रोल रूम के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल कम है, लेकिन मानसून का अधिकांश समय शेष है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर कृषि के साथ-साथ जिले के जल स्रोतों की स्थिति में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    राजसमंद जिले में पिछले दो दिनों से हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। अधिकांश किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई पहले ही कर दी थी, लेकिन बारिश न होने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई थी। अब समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है और फसलों की अच्छी बढ़वार की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत यानी 80,075 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है, जिसमें सबसे अधिक 55,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है। हाल की बारिश के बाद कई किसान अब बुवाई शुरू करेंगे।

जिले में मंगलवार रात से मानसून की प्रभावी शुरुआत हुई है, जिसके बाद सभी ब्लॉकों में औसतन 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आमेट में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रेलमगरा, भीम, कुंवारिया और सरदारगढ़ क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहती है, तो मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा।

जिला कंट्रोल रूम के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल कम है, लेकिन मानसून का अधिकांश समय शेष है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर कृषि के साथ-साथ जिले के जल स्रोतों की स्थिति में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजसमंद में मानसून की पहली बारिश के बाद खेतों की रौनक फिर से लौट आई है। क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इस बारिश से पूर्व में बोई गई फसलों को नया जीवनदान मिला है, जबकि कुछ इलाकों के खेतों में अब नया बीज डाल दिया गया है। तीन दिनों की इस बारिश के बाद राजसमंद के खेतों में एक बार फिर रौनक लौट आई है।
    1
    राजसमंद में मानसून की पहली बारिश के बाद खेतों की रौनक फिर से लौट आई है। क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इस बारिश से पूर्व में बोई गई फसलों को नया जीवनदान मिला है, जबकि कुछ इलाकों के खेतों में अब नया बीज डाल दिया गया है। तीन दिनों की इस बारिश के बाद राजसमंद के खेतों में एक बार फिर रौनक लौट आई है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजसमंद के रेलमगरा में भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) से जुड़े मुद्दों और जिला प्रशासन के रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि आगामी पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा मंडल रेलमगरा के नेतृत्व में जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में आरोप लगाया गया कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा रोजगार के मामलों में स्थानीय युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है तथा बाहरी लोगों को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही, चरागाह व कृषि भूमि के आसपास टेलिंग डेम और लेड प्लांट के संचालन तथा रासायनिक अपशिष्ट जल से किसानों, पर्यावरण और जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री योगेश सुखवाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल सुथार, जिला कार्यसमिति सदस्य बोथमल जाट, बद्रीलाल मेनारिया, सीताराम कुमावत, लोकेश मेनारिया, शिवलाल शर्मा, मंडल महामंत्री नरहरी देव सिंह, प्रहलाद जोशी, रोशनलाल टुकल्या, सुषमा सिंह, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, बामणिया कलां प्रशासक किशनलाल सालवी, सादड़ी प्रशासक रोशन जाट, मंडल मंत्री राजेंद्र सरगरा, कोषाध्यक्ष विजय विजयवर्गीय, गिरिराज सोनी, मुकेश गाडरी, निरंजन गर्ग, सुरेश पूर्बिया, लक्ष्मणदास, भगवान अहीर सहित कई पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    राजसमंद के रेलमगरा में भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) से जुड़े मुद्दों और जिला प्रशासन के रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि आगामी पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा मंडल रेलमगरा के नेतृत्व में जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक में आरोप लगाया गया कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा रोजगार के मामलों में स्थानीय युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है तथा बाहरी लोगों को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही, चरागाह व कृषि भूमि के आसपास टेलिंग डेम और लेड प्लांट के संचालन तथा रासायनिक अपशिष्ट जल से किसानों, पर्यावरण और जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री योगेश सुखवाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल सुथार, जिला कार्यसमिति सदस्य बोथमल जाट, बद्रीलाल मेनारिया, सीताराम कुमावत, लोकेश मेनारिया, शिवलाल शर्मा, मंडल महामंत्री नरहरी देव सिंह, प्रहलाद जोशी, रोशनलाल टुकल्या, सुषमा सिंह, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, बामणिया कलां प्रशासक किशनलाल सालवी, सादड़ी प्रशासक रोशन जाट, मंडल मंत्री राजेंद्र सरगरा, कोषाध्यक्ष विजय विजयवर्गीय, गिरिराज सोनी, मुकेश गाडरी, निरंजन गर्ग, सुरेश पूर्बिया, लक्ष्मणदास, भगवान अहीर सहित कई पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान के झाड़ोल क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद आवरडा नदी पर पहली बार पानी की झलक देखने को मिली है। नदी में बहते पानी का मनमोहक दृश्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। बरसात के इस खूबसूरत नज़ारे को देखने और इसका आनंद लेने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में पुल पर पहुंचे। क्षेत्र में हुई इस अच्छी बारिश से किसानों में नई उम्मीद जगी है। जलस्रोतों में पानी की आवक शुरू होने से आने वाले दिनों में खेती और पेयजल व्यवस्था दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
    1
    राजस्थान के झाड़ोल क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद आवरडा नदी पर पहली बार पानी की झलक देखने को मिली है। नदी में बहते पानी का मनमोहक दृश्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। बरसात के इस खूबसूरत नज़ारे को देखने और इसका आनंद लेने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में पुल पर पहुंचे।

क्षेत्र में हुई इस अच्छी बारिश से किसानों में नई उम्मीद जगी है। जलस्रोतों में पानी की आवक शुरू होने से आने वाले दिनों में खेती और पेयजल व्यवस्था दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजसमंद जिले के आमेट उपखंड अंतर्गत सरदारगढ़ रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण 4 फीट तक पानी भर गया, जिसमें अंडरपास पार करने के प्रयास के दौरान मार्बल से भरा एक ट्रेलर बीच पानी में फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। राजसमंद जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान सर्वाधिक वर्षा आमेट में ही दर्ज की गई है। लगातार जारी बारिश के चलते सरदारगढ़ रेलवे अंडरब्रिज के नीचे फिलहाल 3 फीट तक पानी भरा हुआ है।
    1
    राजसमंद जिले के आमेट उपखंड अंतर्गत सरदारगढ़ रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण 4 फीट तक पानी भर गया, जिसमें अंडरपास पार करने के प्रयास के दौरान मार्बल से भरा एक ट्रेलर बीच पानी में फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला।

राजसमंद जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान सर्वाधिक वर्षा आमेट में ही दर्ज की गई है। लगातार जारी बारिश के चलते सरदारगढ़ रेलवे अंडरब्रिज के नीचे फिलहाल 3 फीट तक पानी भरा हुआ है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला क्षेत्र स्थित संगेसरा में एक किराने की दुकान पर बिक्री न होने का मामला सामने आया है। दुकान में कोई भी बिक्री न होने की वजह से दुकानदार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला क्षेत्र स्थित संगेसरा में एक किराने की दुकान पर बिक्री न होने का मामला सामने आया है। दुकान में कोई भी बिक्री न होने की वजह से दुकानदार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.