शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप जबलपुर को भिक्षुक मुक्त करने नगर निगम का व्यापक अभियान* नगर निगम की कार्यवाही से एक ओर स्वच्छता में लग रहे हैं चार चांद वहीं दूसरी और संवर रही राहगीरों की राह और भिक्षुकों की तकदीर* *प्रतिदिन नगर निगम द्वारा गौरीघाट, तिलवाराघाट, उमाघाट, जिलेहरीघाट, दरोगाघाट के अलावा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों से भिक्षुकों को भिक्षावृत्ति का कार्य न करनें दी जा रही है समझाईश और स्थानीय भिक्षुकों को आश्रय स्थलों में किया जा रहा है शिफ्ट* *निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त एवं उनकी टीम ने गौरीघाट से 22 भिक्षुकों को किया शिफ्ट और बाहर के 7 भिक्षुकों को उनके गृहग्राम के लिए भेजा गया* *अब यह कार्यवाही प्रतिदिन की जायेगी, भिक्षा देना और भिक्षा लेना दोनों कानूनन अपराध है, भ्रमण के दौरान यदि कहीं कोई भिक्षा देते और लेते पाया जायेगा तो धारा 223 के तहत् 1000 रूपये का जुर्माना और हो सकती है जेल की सजा भी* जबलपुर - जबलपुर शहर की स्वच्छता और सुंदरता को एक नए स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा एक व्यापक ’भिक्षुक मुक्ति अभियान’ चलाया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य केवल सड़कों से भिक्षुकों को हटाना नहीं, बल्कि उन्हें पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। निगमायुक्त के कुशल निर्देशन में उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन और उनकी विशेष टीम शहर के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय है। अभियान के तहत विशेष रूप से इन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जिसमें गौरीघाट, तिलवाराघाट, उमाघाट, जिलेहरीघाट और दरोगाघाट, मुख्य चौराहे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर आदि में कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम की टीम न केवल समझाइश दे रही है, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भिक्षुकों का वर्गीकरण भी कर रही है। 22 स्थानीय भिक्षुकों को सम्मानजनक जीवन के लिए शासकीय आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया गया है, जहाँ उनके रहने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 07 बाहरी भिक्षुकों को काउंसलिंग के बाद उनके गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपने परिवार के साथ जुड़ सकें। *नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, भिक्षा नहीं, स्वावलंबन दें* नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देना शहर के विकास में बाधक है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर भिक्षा न देकर इन व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि भिक्षा देना और लेना, दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहत 1000 रुपये का जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। कार्यवाही के दौरान सिटी मिशन मैनेजर चंदन प्रजापति, श्रीमती सोनिका मातेले एवं सामुदायिक संगठक आदि उपस्थित रहे। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप जबलपुर को भिक्षुक मुक्त करने नगर निगम का व्यापक अभियान* नगर निगम की कार्यवाही से एक ओर स्वच्छता में लग रहे हैं चार चांद वहीं दूसरी और संवर रही राहगीरों की राह और भिक्षुकों की तकदीर* *प्रतिदिन नगर निगम द्वारा गौरीघाट, तिलवाराघाट, उमाघाट, जिलेहरीघाट, दरोगाघाट के अलावा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों से भिक्षुकों को भिक्षावृत्ति का कार्य न करनें दी जा रही है समझाईश और स्थानीय भिक्षुकों को आश्रय स्थलों में किया जा रहा है शिफ्ट* *निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त एवं उनकी टीम ने गौरीघाट से 22 भिक्षुकों को किया शिफ्ट और बाहर के 7 भिक्षुकों को उनके गृहग्राम के लिए भेजा गया* *अब यह कार्यवाही प्रतिदिन की जायेगी, भिक्षा
देना और भिक्षा लेना दोनों कानूनन अपराध है, भ्रमण के दौरान यदि कहीं कोई भिक्षा देते और लेते पाया जायेगा तो धारा 223 के तहत् 1000 रूपये का जुर्माना और हो सकती है जेल की सजा भी* जबलपुर - जबलपुर शहर की स्वच्छता और सुंदरता को एक नए स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा एक व्यापक ’भिक्षुक मुक्ति अभियान’ चलाया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य केवल सड़कों से भिक्षुकों को हटाना नहीं, बल्कि उन्हें पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। निगमायुक्त के कुशल निर्देशन में उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन और उनकी विशेष
टीम शहर के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय है। अभियान के तहत विशेष रूप से इन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जिसमें गौरीघाट, तिलवाराघाट, उमाघाट, जिलेहरीघाट और दरोगाघाट, मुख्य चौराहे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर आदि में कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम की टीम न केवल समझाइश दे रही है, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भिक्षुकों का वर्गीकरण भी कर रही है। 22 स्थानीय भिक्षुकों को सम्मानजनक जीवन के लिए शासकीय आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया गया है, जहाँ उनके रहने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 07 बाहरी भिक्षुकों को काउंसलिंग के बाद उनके गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपने परिवार के साथ
जुड़ सकें। *नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, भिक्षा नहीं, स्वावलंबन दें* नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देना शहर के विकास में बाधक है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर भिक्षा न देकर इन व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि भिक्षा देना और लेना, दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहत 1000 रुपये का जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। कार्यवाही के दौरान सिटी मिशन मैनेजर चंदन प्रजापति, श्रीमती सोनिका मातेले एवं सामुदायिक संगठक आदि उपस्थित रहे। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
- जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह के दौरान घोड़ी हटाने को कहने पर विवाद इतना बढ़ गया कि 5 बदमाशों ने 33 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। - 📍 क्या है मामला: ▪ शादी में घोड़ी लेकर पहुंचा था युवक ▪ बाइक से निकल रहे लड़कों को घोड़ी से दूर रहने कहा ▪ इसी बात पर हुआ विवाद - ⚠ कैसे हुई हत्या: ▪ आरोपी मौके से चले गए ▪ देर रात घर लौटते समय युवक को घेरा ▪ ताबड़तोड़ चाकू से हमला - 🚑 अस्पताल में मौत: ▪ गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया ▪ इलाज के दौरान मौत - 👤 मृतक: ▪ मोनू उर्फ सादिल (33) ▪ पेशा: शादी में घोड़ी लगाने का काम - 🚔 पुलिस कार्रवाई: ▪ जीशान और साथियों पर केस दर्ज ▪ आरोपियों की तलाश जारी - 📍 स्थान: घमापुर / हनुमानताल, जबलपुर 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - 👉 Follow करें: @SachTakPatrikaNews - Instagram @deepak_vishwakarma_891
- Post by Bbmm time news1
- Post by Shrikant Dubay पत्रकार1
- कायर सरकार इतना डर गई1
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में प्रवेश उत्सव मनाया गया1
- किंदरई//विकासखंड मंदसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किंदरई में भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी कठिन हो जाता है, वहीं गांव के युवाओं द्वारा किया गया एक सराहनीय कार्य मानवता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। गांव में स्थित हेडपंप के पास एक टका (जल संचयन गड्ढा) था, जिसमें हेडपंप से निकलने वाला अतिरिक्त पानी एकत्रित होता था। समय के साथ यह टका गंदगी, कचरे और कीचड़ से भर गया था, जिससे उसमें जमा पानी मवेशियों के पीने योग्य नहीं रह गया था। भीषण गर्मी के कारण जब जल स्रोत सीमित होने लगे, तब मवेशियों को स्वच्छ पानी मिलना और भी कठिन हो गया। ऐसी स्थिति में गांव के जागरूक और जिम्मेदार युवाओं ने इस समस्या को समझा और स्वयं आगे आकर समाधान करने का निर्णय लिया। बिना किसी स्वार्थ के उन्होंने सामूहिक रूप से टका की सफाई का कार्य शुरू किया। सबसे पहले टका में जमा गंदे पानी को बाहर निकाला गया, फिर उसमें पड़ी प्लास्टिक, कचरा और अन्य गंदगी को हटाया गया। इसके बाद टका की दीवारों और तल को अच्छी तरह साफ किया गया ताकि उसमें फिर से स्वच्छ पानी जमा हो सके। युवाओं के इस प्रयास से न केवल टका साफ हुआ, बल्कि हेडपंप से निकलने वाला पानी अब सीधे साफ टका में जमा होने लगा। इससे गांव के मवेशियों को स्वच्छ और ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध हो गया। गर्मी के इस कठिन समय में यह कार्य मवेशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गांव के बुजुर्गों और अन्य लोगों ने भी युवाओं के इस कार्य की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। यह कार्य न केवल पशु सेवा का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि समाज के युवा जागरूक और जिम्मेदार बनें, तो वे किसी भी समस्या का समाधान स्वयं कर सकते हैं। इस पहल ने गांव में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है कि हमें अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल करनी चाहिए और जरूरतमंद जीवों के प्रति दया और करुणा रखनी चाहिए। आने वाले समय में यदि ऐसे ही प्रयास जारी रहे, तो न केवल मवेशियों बल्कि पूरे गांव के लिए जल संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस प्रकार, भीषण गर्मी में गांव के युवाओं द्वारा किया गया यह कार्य निस्वार्थ सेवा, जागरूकता और सामूहिक प्रयास का एक सुंदर उदाहरण है, जो अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।1
- धूमा नागनदेवरी क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान कि सम्भावना1
- Post by Bbmm time news1