पुलिस कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है” —आईजी श्रीवास्तव पुलिस लाइन में वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण चित्तौड़गढ़, 22 अप्रैल 2026। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह पहल पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तम राय, यूनिट हेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट आदित्य सीमेंट वर्क्स, चित्तौड़गढ़) द्वारा निर्मित वातानुकूलित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। यह लाइब्रेरी राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों तथा उनके परिवारजनों को समर्पित है। लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण, संदर्भ सामग्री, समाचार-पत्र एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पुलिस कर्मियों को ज्ञानार्जन एवं आत्मविकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसी क्रम में आलोक रंजन, लोकेशन हेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। यह भवन राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को समर्पित है तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आलोक रंजन एवं उत्तम राय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अपने संबोधन में महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके परिवारजनों के विकास के लिए इस प्रकार की आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं सकारात्मक कार्य वातावरण से पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ आमजन को बेहतर पुलिस सेवा के रूप में प्राप्त होता है। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरिता सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
पुलिस कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है” —आईजी श्रीवास्तव पुलिस लाइन में वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण चित्तौड़गढ़, 22 अप्रैल 2026। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह पहल पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण
किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तम राय, यूनिट हेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट आदित्य सीमेंट वर्क्स, चित्तौड़गढ़) द्वारा निर्मित वातानुकूलित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। यह लाइब्रेरी राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों तथा उनके परिवारजनों को समर्पित है। लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण, संदर्भ सामग्री, समाचार-पत्र एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पुलिस कर्मियों को ज्ञानार्जन एवं आत्मविकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसी क्रम में आलोक रंजन, लोकेशन हेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का
भी लोकार्पण किया गया। यह भवन राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को समर्पित है तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आलोक रंजन एवं उत्तम राय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अपने संबोधन में महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके परिवारजनों के विकास के लिए इस प्रकार की आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं सकारात्मक कार्य वातावरण से पुलिस बल
की कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ आमजन को बेहतर पुलिस सेवा के रूप में प्राप्त होता है। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरिता सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।1
- काचरोली में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत हिंडौन ग्रामीण काचरोली गांव में गुरुवार को भागवत कथा के उपलक्ष में आचार्य मनीष शास्त्री की सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान भागवत पुराण की शोभायात्रा के साथ मोहन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ो महिलाओं ने 111 सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा आस्था का माहौल बना दिया आयोजक तिवाड़ी परिवार काचरौली पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मोहन दास जी महाराज लक्ष्मण झूला वालों से विधि विधान के साथ हुई इसके बाद शोभायात्रा और कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भागवत कथा स्थल पर पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति को सच्चे जीवन का बोध कराती है इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भागवत कथा सुनी6
- Post by Hanis Sheikh1
- जयपुर जिले के शाहपुरा- विराटनगर क्षेत्र इन दिनों राजस्थान की सबसे चर्चित शाही शादियों का केंद्र बन गया है। धनखड़ परिवार के विवाह समारोह के बाद अब जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद राव राजेंद्र सिंह के पुत्र राजकुमार देवायुष सिंह के विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 26 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व कीस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की दोहिती कात्यायनी सिंह के साथ संफर होगा। वह लखनऊ के प्रतिष्ठित 'दमेरी अवध राजघराने से संबंध रखती हैं। मंगलवार को शाहपुरा स्थित 'हनुमंत निवास बाग' में आयोजित संतों के सानिध्य और कद्दावर नेताओं की मौजूदगों ने तिलक समारोह में हुआ।1
- संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान पर रणनीति तय, किशनगढ़बास विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न किशनगढ़बास। क्षेत्र में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विधायक दीपचंद खेरिया की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़बास जाटका रोड पर स्थित विधायक कार्यालय पर पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पीसीसी महासचिव एवं समन्वयक प्रभारी देव कसाना, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जिला सह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी देव कसाना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति किशनगढ़बास , कोटकासिम की सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम पंचायत वार्ड अध्यक्षों और नगर पालिका किशनगढ़बास, नगर पालिका कोटकासिम, नगर परिषद खैरथल में वार्डों के वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर विधानसभा से प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधान बद्री प्रसाद सुमन पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रोघा, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ बास के अध्यक्ष संदीप पाटिल, ब्लॉक कोटकासिम कांग्रेस के अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष घीसा राम भड़ाना, किशनगढ़ नगर पालिका शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल नगर परिषद के अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, हरसोली मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, इस्माइलपुर मंडल किशनचंद, निक्की प्रजापत, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूलसिंह चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भागेन्द्र खैरिया, किसान नेता शेरसिंह चौधरी, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, पूर्व सरपंच फकीर चंद गुप्ता, पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी, पार्षद सुनील सांवरिया जतिन लालवानी, लोकेश खेरिया, सुंदरलाल कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर आसम दीन ने किया।1
- गोंडा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक व्यस्त बाजार में दबंगों ने महिलाओं के साथ सरेआम मारपीट की। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। विवाद की वजह और घटना जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं बाजार में शादी की खरीदारी करने के लिए आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना हिंसक हो गया कि आरोपियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। बर्बरता: आरोपियों ने महिलाओं को बालों से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। मूकदर्शक बनी भीड़: सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सरेआम हो रही इस गुंडागर्दी के दौरान वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही। किसी ने भी महिलाओं को बचाने की जहमत नहीं उठाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में काफी आक्रोश है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर महिलाओं की गरिमा को तार-तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। "पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों का विरोध तेज हिण्डौन तहसील में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भूमि अधिग्रहण के विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान उपजाऊ कृषि भूमि बचाने की किसानों ने उठाई मांग किसानों बोले- निजी जमीन का अधिग्रहण नहीं करेंगे बर्दाश्त रोड को शहर की आबादी से दूर निकालने की मांग एक्सप्रेस-वे से आजीविका पर संकट का किसानों ने जताया डर कई गांवों के किसानों ने एकजुट होकर जताया विरोध समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी किसान बोले- विकास चाहिए, लेकिन जमीन भी बचनी चाहिए फुलवाड़ा, कांचरोली, रिठोली समेत कई गांवों के किसान पहुंचे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर किसानों का बढ़ता आक्रोश2