रसोई गैस की आपूर्ति को ठीक करे सरकार–डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय सलेमपुर (देवरिया)। पूरे क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से आमजन परेशान है। भोर में ही गैस सिलेंडर लेकर लोग गैस एजेंसी पर पहुंच जा रहे हैं तब भी सबको गैस सिलेंडर नही मिल पा रहा है। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार रसोई गैस की कमी नही होने का दावा कर रही है। अगर किल्लत नही है तो यह स्थिति कैसे उत्पन्न हो गई है। भाजपा सरकार इस व्यवस्था को तुरंत ठीक करावे। सिलेंडर के बढ़े दाम से लोग पहले ही परेशान थे। पूरे क्षेत्र में हर गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लगी हुई है। यह सरकार आम जनता को पहले ही महंगाई के मार से परेशान कर दिया है। अब तो गैस सिलेंडर के अभाव में चूल्हे भी बंद हो जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से अब पूरी तरह से परेशान हो गई है। अब बिना कांग्रेस की सरकार बने आमजन का भला नहीं हो सकता है।बैठक को जिला सचिव परमानन्द प्रसाद, सत्यम पाण्डेय, सत्यवान पांडेय, सुच्चन खान, विजय लाल, दयाशंकर यादव, मोहन प्रसाद, डॉ याहिया अंजुम, अखिलेश मिश्र, विद्यासागर मिश्र, रोहित यादव, रामकेवल चौहान, अवधेश पाण्डेय, अवधेश यादव, संतोष तिवारी, मुन्ना सिंह, मणिप्रकाश पांडेय, नासिर खान आदि ने सम्बोधित किया।
रसोई गैस की आपूर्ति को ठीक करे सरकार–डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय सलेमपुर (देवरिया)। पूरे क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से आमजन परेशान है। भोर में ही गैस सिलेंडर लेकर लोग गैस एजेंसी पर पहुंच जा रहे हैं तब भी सबको गैस सिलेंडर नही मिल पा रहा है। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार रसोई गैस की कमी नही होने का दावा कर रही है। अगर किल्लत नही है तो यह स्थिति कैसे उत्पन्न हो गई है। भाजपा सरकार इस व्यवस्था को तुरंत ठीक करावे। सिलेंडर के बढ़े दाम से लोग पहले ही परेशान थे। पूरे क्षेत्र में हर गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लगी हुई है। यह सरकार आम जनता को पहले ही महंगाई के मार से परेशान कर दिया है। अब तो गैस सिलेंडर के अभाव में चूल्हे भी बंद हो जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से अब पूरी तरह से परेशान हो गई है। अब बिना कांग्रेस की सरकार बने आमजन का भला नहीं हो सकता है।बैठक को जिला सचिव परमानन्द प्रसाद, सत्यम पाण्डेय, सत्यवान पांडेय, सुच्चन खान, विजय लाल, दयाशंकर यादव, मोहन प्रसाद, डॉ याहिया अंजुम, अखिलेश मिश्र, विद्यासागर मिश्र, रोहित यादव, रामकेवल चौहान, अवधेश पाण्डेय, अवधेश यादव, संतोष तिवारी, मुन्ना सिंह, मणिप्रकाश पांडेय, नासिर खान आदि ने सम्बोधित किया।
- बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान एक युवक का पर्स गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब ₹9000 नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। जब युवक को पर्स गिरने की जानकारी हुई तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।1
- 30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।1
- देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नूरी गंज में देशी की दुकान सुबह ही खुल जाती है नियमों का हो रहा है उलंघन आबकारी विभाग मौन लोगों ने लगाया आरोप1
- देवरिया। जागृति उद्यम केंद्र– पूर्वांचल के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च (बुधवार) को “क्रिएटर्स महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के चर्चित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं को डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। यह बातें जागृति के प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने शहर स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी बारीकियों और संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अनुभवी क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को सही दिशा दे सकें। कार्यक्रम में नीतीश कुमार राय (पटना), विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज (लखनऊ), विशाल चौरसिया (दिल्ली), दिव्यांशु तिवारी (लखनऊ), मिथिलेश दुबे (लखनऊ), विजित सिंह और स्वप्निल श्रीवास्तव जैसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। ये सभी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे रचनात्मकता को करियर में बदला जा सकता है। नीतीश कुमार राय के सोशल मीडिया पर करीब 1.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज के करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो दोस्तों के बीच होने वाले मजाक और हल्की-फुल्की घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। विशाल चौरसिया के लगभग 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका पॉडकास्ट काफी चर्चित है, जिसमें आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित चर्चाएं होती हैं। इसके अलावा दिव्यांशु तिवारी और मिथिलेश दुबे भी अपने विशिष्ट कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। विजित सिंह कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्वप्निल श्रीवास्तव समाचारों के विश्लेषणात्मक कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी साझा करने के साथ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन से जुड़े व्यावहारिक टिप्स देंगे। साथ ही विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। मनीष बजाज ने बताया कि दोपहर बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रील मेकिंग और कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को देश के प्रसिद्ध क्रिएटर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोजगार सृजित करना है। जागृति का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। *कौन-कौन क्रिएटर्स होंगे शामिल* नीतीश कुमार राय, पटना – 1.76 मिलियन फॉलोअर्स विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज, लखनऊ – 1.3 मिलियन फॉलोअर्स विशाल चौरसिया, दिल्ली – 2.6 मिलियन फॉलोअर्स दिव्यांशु तिवारी, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स मिथिलेश दुबे, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स विजित सिंह - स्वप्निल श्रीवास्तव - *कार्यक्रम में क्या होगा खास* सफल क्रिएटर्स साझा करेंगे अपनी सफलता की कहानी युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक टिप्स विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा रील मेकिंग व कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता विजेताओं को प्रसिद्ध क्रिएटर्स करेंगे सम्मानित2
- देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित मैरेज हॉल में बारात जाते समय गाड़ी की बोनट पर चढ़कर खूब हुई आतिशबाजी,पुलिस प्रशासन बनी हुई हैं मौन।3
- बच्चा लोग को कैसे जागरूक बनाएं देखिए इस टीचर ने कैसे बच्चे को सिखाया है1
- Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai1
- बलिया : बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर कुछ सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है तथा चोरी हुए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।4