दतिया:ग्राम पंचायत सिजोरा में श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। दतिया:ग्राम पंचायत सिजोरा में श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। अर्थी को शमशान घाट तक ले जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है यहां पर आप देख रहे होंगे कि कितना पानी भरा हुआ है की लकड़ी कंडे से भरा ट्रैक्टर बीच में फस गया पैदल चलने में लोगों को दिक्कत आ रही है। सरकार दावा करती है कि हर गांव में अच्छे शमशान बनाए जा चुके हैं केवल यह खोखली बात है जमीन पर देखो आकर यहां कितनी बदतर स्थित है। कितने दूर से लोगों को लड़कियों करने अपने साथ ले जाने पड़ रहे हैं अभी हम ग्राम पंचायत शमशान घाट पर ही है। आज भाजपा नेता पवन रजक के पिताजी के अंतिम संस्कार में यहां लकड़ी में आए थे। तो यहां की क्या स्थिति देखकर बहुत अजीब लगा। कृपया शासन प्रशासन नेताओं को इस बात को संज्ञान में लेकर यहां शमशान प्रांगण को सही करवाया जाना चाहिए।
दतिया:ग्राम पंचायत सिजोरा में श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। दतिया:ग्राम पंचायत सिजोरा में श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। अर्थी को शमशान घाट तक ले जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है यहां पर आप देख रहे होंगे कि कितना पानी भरा हुआ है की लकड़ी कंडे से भरा ट्रैक्टर बीच में फस गया पैदल चलने में लोगों को दिक्कत आ रही है। सरकार दावा करती है कि हर गांव में अच्छे शमशान बनाए जा चुके
हैं केवल यह खोखली बात है जमीन पर देखो आकर यहां कितनी बदतर स्थित है। कितने दूर से लोगों को लड़कियों करने अपने साथ ले जाने पड़ रहे हैं अभी हम ग्राम पंचायत शमशान घाट पर ही है। आज भाजपा नेता पवन रजक के पिताजी के अंतिम संस्कार में यहां लकड़ी में आए थे। तो यहां की क्या स्थिति देखकर बहुत अजीब लगा। कृपया शासन प्रशासन नेताओं को इस बात को संज्ञान में लेकर यहां शमशान प्रांगण को सही करवाया जाना चाहिए।
- सुसनेर- सादलपुर में जमीन विवाद में गाली गलौच व मारपीट, पुलिस थाने में केस दर्ज पिड़ावा रोड पर स्थित ग्राम सादलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर आज रविवार की शाम को 4 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से हेडमोरिर धर्मेन्द्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद लेकर मारपीट ओर गाली गलौच होने पर फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पति पत्नी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1
- आगर मालवा में पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. देश भक्ति गीतो पर झुमते नाचते निकले पत्रकार। आगर मालवा मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पत्रकारों द्वारा आज देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधी उपवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद पत्रकारों की तिरंगा यात्रा गांधी उपवन से प्रारंभ होकर छावनी नाका, छावनी झंडा चौक, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सरकारवाड़ा एवं अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तंभ पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान जिलेभर के पत्रकार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर उत्साह के साथ नाचते-झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। पत्रकारों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया। भव्य तिरंगा यात्रा में पत्रकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।3
- घर के बाहर खड़ी कार के पहिये निकाल ले गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।1
- देखिए आगर मालवा जिले में कहां और कितनी वर्षा हुई है 🌧️ आगर मालवा में अब तक 124 इंच बारिश! आगर मालवा जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2026 तक 3158 मिमी यानी करीब 124.33 इंच बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सोयतकलां में 699 मिमी यानी 27.52 इंच दर्ज की गई। 📍 आगर – 698 मिमी 📍 बड़ोद – 497 मिमी 📍 नलखेड़ा – 674 मिमी 📍 सोयतकलां – 699 मिमी 📍 सुसनेर – 590 मिमी पूरी तहसीलवार जानकारी वीडियो में देखें। 🌧️ हर खबर, आपके साथ ❤️ 👉 पोस्ट को LIKE करें 👉 ज्यादा से ज्यादा SHARE करें 👉 अपने दोस्तों तक पहुंचाएं 👉 आपके अपने चैनल को SUPPORT करें 🙏 #AgarMalwa #AgarMalwaNews #AgarNews #Susner #Nalkheda SoyatKalan Badod Rain Barish MPNews MadhyaPradesh RainNews WeatherNews हरखबरआपकेसाथ1
- सुसनेर में शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष सोनी ने किया झंडा वंदन सुसनेर । शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीराम मंदिर प्रांगण में शान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व विधायक गण राणा विक्रम सिंह , बद्रीलाल सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भीगते रहे स्कूली बच्चे --- प्रतिवर्ष अनुसार जनपद पंचायत द्वारा मिडिल स्कूल प्रांगण में जनपद अध्यक्ष के द्वारा झंडा फहराया जाता है।इस बार बारीश के इस मोसम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जाने के बाद ही बारिश होना प्रारम्भ हो गई। जिसकी वजह से छात्रों को बारिश के पानी में भिग गये । प्रांगण में छात्रों छात्राओं के लिए बारिश से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। अन्य जगहों पर भी फहराया तिरंगा ---- शहर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों में ओर कांग्रेस ने हाथी दरवाजे के पास राणा नटवर सिंह झंडा चौक में झंडा फहराया गया।1
- *बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल* सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत अमरकोट पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया लोगों ने 108 को सूचित किया सूचना मिलने पर 108 के साथ पैरा मेडिकल डॉक्टर शहजाद खान मौके पर पहुंचे बाइक सवार को सुसनेर नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया घायल का उपचार किया जा रहा है जानकारी के अनुसार बाइक सवार बालचंद श्यामपुरा निवासी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है उक्त जानकारी डा शहजाद खान पैरा मेडिकल के द्वारा दी गई है1
- सुसनेर: महाराणा प्रताप तिराहे पर गूंजे भारत माता के जयकारे, शिव शक्ति संगठन ने किया आरती का आयोजन लसुसनेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप तिराहे पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह कॉवल, अरुण प्रजापत और शिव शक्ति संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर भारत माता की आरती उतारी और पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य कालू सिंह गणेशपुरा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कॉवल उपस्थित रहे।1
- 22 साल का चेतन कोहली और 692 वीडियो! नंदूरबार केस में बड़ा खुलासा नंदूरबार चेतन कोहली केस में पुलिस जांच के दौरान कई बड़े डिजिटल सबूत सामने आने की जानकारी सामने आई है। 22 वर्षीय चेतन कोहली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल और डिजिटल सामग्री की जांच शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक 692 वीडियो क्लिप्स, 1100 से ज्यादा तस्वीरें और 43 नई वीडियो क्लिप्स जांच का हिस्सा बनी हैं। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी की गई और भोने फाटा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस तक यह गुप्त सूचना पहुंची कैसे और क्या इस मामले में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका भी सामने आती है? कोर्ट ने पुलिस कस्टडी को 6 दिन और बढ़ाया है। पुलिस डिजिटल सबूतों, संभावित पीड़ितों और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। इस वीडियो में जानिए: • चेतन कोहली कौन है? • पुलिस उस तक कैसे पहुंची? • गुप्त सूचना के बाद क्या हुआ? • 692 वीडियो और 1100+ तस्वीरों की जांच • 43 नई क्लिप्स का क्या मामला है? • पुलिस कस्टडी क्यों बढ़ाई गई? • क्या किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका सामने आएगी? • जांच में आगे क्या हो सकता है? नोट: नाबालिगों से जुड़े मामले में उनकी पहचान और निजी जानकारी को जानबूझकर सार्वजनिक नहीं किया गया है। वीडियो में सामने आए आरोपों/जांच संबंधी दावों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया और आधिकारिक जांच से होगा।1
- खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार… लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी। खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार… लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी। एक जोरदार टक्कर… कार के उड़े परखच्चे… और पलभर में चार जिंदगियां खत्म! रतलाम के मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। कार में सवार थे नौ लोग… लेकिन हादसे के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल की मासूम बच्ची और दस साल के बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सोचिए… जिस परिवार ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए सफर शुरू किया था, उसी सफर में चार लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। हादसा देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। उस वक्त हल्की बारिश भी हो रही थी। बताया जा रहा है कि मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की… लेकिन अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार घसीटते हुए आगे गई और फिर पलट गई। कार की हालत देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं पांच गंभीर घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। तीन साल की बच्ची… और दस साल का बच्चा। अस्पताल में दोनों समेत पांच घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में शामिल लोग झाबुआ के पारा क्षेत्र से थे और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। परिवार के लोग इंदौर और धार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। अब पुलिस हादसे की पूरी वजह की जांच कर रही है। लेकिन इस हादसे ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है— अगर एक्सप्रेसवे पर ट्रक खराब होकर खड़ा था, तो क्या वहां पर्याप्त चेतावनी और सुरक्षा इंतजाम थे? क्योंकि एक तरफ परिवार बाबा के दर्शन के लिए निकला था… और दूसरी तरफ सड़क पर खड़ा एक ट्रक उनकी जिंदगी की सबसे दर्दनाक कहानी बन गया। खाटू श्याम के दर्शन की हसरत दिल में थी… लेकिन चार लोगों की मौत ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया।1