logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर: महाराणा प्रताप तिराहे पर गूंजे भारत माता के जयकारे, शिव शक्ति संगठन ने किया आरती का आयोजन लसुसनेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप तिराहे पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह कॉवल, अरुण प्रजापत और शिव शक्ति संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर भारत माता की आरती उतारी और पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य कालू सिंह गणेशपुरा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कॉवल उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

सुसनेर: महाराणा प्रताप तिराहे पर गूंजे भारत माता के जयकारे, शिव शक्ति संगठन ने किया आरती का आयोजन लसुसनेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप तिराहे पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह कॉवल, अरुण प्रजापत और शिव शक्ति संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर भारत माता की आरती उतारी और पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य कालू सिंह गणेशपुरा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कॉवल उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सुसनेर- सादलपुर में जमीन विवाद में गाली गलौच व मारपीट, पुलिस थाने में केस दर्ज पिड़ावा रोड पर स्थित ग्राम सादलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर आज रविवार की शाम को 4 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से हेडमोरिर धर्मेन्द्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद लेकर मारपीट ओर गाली गलौच होने पर फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पति पत्नी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    सुसनेर- सादलपुर में जमीन विवाद में गाली गलौच व मारपीट, पुलिस थाने में केस दर्ज
पिड़ावा रोड पर स्थित ग्राम सादलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर आज रविवार की शाम को 4 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से हेडमोरिर धर्मेन्द्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद लेकर मारपीट ओर गाली गलौच होने पर फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पति पत्नी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमर शहीदों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रध्वज फहराया
    1
    अमर शहीदों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रध्वज फहराया
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • घर के बाहर खड़ी कार के पहिये निकाल ले गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।
    1
    घर के बाहर खड़ी कार के पहिये निकाल ले गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सृष्टि रचना कैसे हुई? अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel सृष्टि रचना कैसे हुई? अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel
    1
    सृष्टि रचना कैसे हुई?

अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel
सृष्टि रचना कैसे हुई?
अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel
    user_Prabhu lal Malviya
    Prabhu lal Malviya
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सुसनेर नगर के साथ ही कई गांव में किए जाय ने वाली किसानों की हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना — किसान भाइयों से आह्वान
    1
    सुसनेर नगर के साथ ही कई गांव में किए जाय ने वाली किसानों की हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है 

 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना — किसान भाइयों से आह्वान
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुसनेर: महाराणा प्रताप तिराहे पर गूंजे भारत माता के जयकारे, शिव शक्ति संगठन ने किया आरती का आयोजन लसुसनेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप तिराहे पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह कॉवल, अरुण प्रजापत और शिव शक्ति संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर भारत माता की आरती उतारी और पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य कालू सिंह गणेशपुरा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कॉवल उपस्थित रहे।
    1
    सुसनेर: महाराणा प्रताप तिराहे पर गूंजे भारत माता के जयकारे, शिव शक्ति संगठन ने किया आरती का आयोजन
लसुसनेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप तिराहे पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह कॉवल, अरुण प्रजापत और शिव शक्ति संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर भारत माता की आरती उतारी और पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य कालू सिंह गणेशपुरा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कॉवल उपस्थित रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 22 साल का चेतन कोहली और 692 वीडियो! नंदूरबार केस में बड़ा खुलासा नंदूरबार चेतन कोहली केस में पुलिस जांच के दौरान कई बड़े डिजिटल सबूत सामने आने की जानकारी सामने आई है। 22 वर्षीय चेतन कोहली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल और डिजिटल सामग्री की जांच शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक 692 वीडियो क्लिप्स, 1100 से ज्यादा तस्वीरें और 43 नई वीडियो क्लिप्स जांच का हिस्सा बनी हैं। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी की गई और भोने फाटा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस तक यह गुप्त सूचना पहुंची कैसे और क्या इस मामले में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका भी सामने आती है? कोर्ट ने पुलिस कस्टडी को 6 दिन और बढ़ाया है। पुलिस डिजिटल सबूतों, संभावित पीड़ितों और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। इस वीडियो में जानिए: • चेतन कोहली कौन है? • पुलिस उस तक कैसे पहुंची? • गुप्त सूचना के बाद क्या हुआ? • 692 वीडियो और 1100+ तस्वीरों की जांच • 43 नई क्लिप्स का क्या मामला है? • पुलिस कस्टडी क्यों बढ़ाई गई? • क्या किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका सामने आएगी? • जांच में आगे क्या हो सकता है? नोट: नाबालिगों से जुड़े मामले में उनकी पहचान और निजी जानकारी को जानबूझकर सार्वजनिक नहीं किया गया है। वीडियो में सामने आए आरोपों/जांच संबंधी दावों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया और आधिकारिक जांच से होगा।
    1
    22 साल का चेतन कोहली और 692 वीडियो! नंदूरबार केस में बड़ा खुलासा
नंदूरबार चेतन कोहली केस में पुलिस जांच के दौरान कई बड़े डिजिटल सबूत सामने आने की जानकारी सामने आई है। 22 वर्षीय चेतन कोहली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल और डिजिटल सामग्री की जांच शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक 692 वीडियो क्लिप्स, 1100 से ज्यादा तस्वीरें और 43 नई वीडियो क्लिप्स जांच का हिस्सा बनी हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी की गई और भोने फाटा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस तक यह गुप्त सूचना पहुंची कैसे और क्या इस मामले में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका भी सामने आती है?
कोर्ट ने पुलिस कस्टडी को 6 दिन और बढ़ाया है। पुलिस डिजिटल सबूतों, संभावित पीड़ितों और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।
इस वीडियो में जानिए:
• चेतन कोहली कौन है?
• पुलिस उस तक कैसे पहुंची?
• गुप्त सूचना के बाद क्या हुआ?
• 692 वीडियो और 1100+ तस्वीरों की जांच
• 43 नई क्लिप्स का क्या मामला है?
• पुलिस कस्टडी क्यों बढ़ाई गई?
• क्या किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका सामने आएगी?
• जांच में आगे क्या हो सकता है?
नोट: नाबालिगों से जुड़े मामले में उनकी पहचान और निजी जानकारी को जानबूझकर सार्वजनिक नहीं किया गया है। वीडियो में सामने आए आरोपों/जांच संबंधी दावों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया और आधिकारिक जांच से होगा।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार… लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी। खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार… लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी। एक जोरदार टक्कर… कार के उड़े परखच्चे… और पलभर में चार जिंदगियां खत्म! रतलाम के मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। कार में सवार थे नौ लोग… लेकिन हादसे के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल की मासूम बच्ची और दस साल के बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सोचिए… जिस परिवार ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए सफर शुरू किया था, उसी सफर में चार लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। हादसा देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। उस वक्त हल्की बारिश भी हो रही थी। बताया जा रहा है कि मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की… लेकिन अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार घसीटते हुए आगे गई और फिर पलट गई। कार की हालत देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं पांच गंभीर घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। तीन साल की बच्ची… और दस साल का बच्चा। अस्पताल में दोनों समेत पांच घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में शामिल लोग झाबुआ के पारा क्षेत्र से थे और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। परिवार के लोग इंदौर और धार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। अब पुलिस हादसे की पूरी वजह की जांच कर रही है। लेकिन इस हादसे ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है— अगर एक्सप्रेसवे पर ट्रक खराब होकर खड़ा था, तो क्या वहां पर्याप्त चेतावनी और सुरक्षा इंतजाम थे? क्योंकि एक तरफ परिवार बाबा के दर्शन के लिए निकला था… और दूसरी तरफ सड़क पर खड़ा एक ट्रक उनकी जिंदगी की सबसे दर्दनाक कहानी बन गया। खाटू श्याम के दर्शन की हसरत दिल में थी… लेकिन चार लोगों की मौत ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया।
    1
    खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार… लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी।
खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार… लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी।
एक जोरदार टक्कर… कार के उड़े परखच्चे… और पलभर में चार जिंदगियां खत्म!
रतलाम के मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है।
कार में सवार थे नौ लोग… लेकिन हादसे के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल की मासूम बच्ची और दस साल के बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सोचिए…
जिस परिवार ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए सफर शुरू किया था, उसी सफर में चार लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।
हादसा देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। उस वक्त हल्की बारिश भी हो रही थी।
बताया जा रहा है कि मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था।
कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की…
लेकिन अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार घसीटते हुए आगे गई और फिर पलट गई।
कार की हालत देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
वहीं पांच गंभीर घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
तीन साल की बच्ची… और दस साल का बच्चा।
अस्पताल में दोनों समेत पांच घायलों का इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में शामिल लोग झाबुआ के पारा क्षेत्र से थे और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। परिवार के लोग इंदौर और धार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
अब पुलिस हादसे की पूरी वजह की जांच कर रही है।
लेकिन इस हादसे ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—
अगर एक्सप्रेसवे पर ट्रक खराब होकर खड़ा था, तो क्या वहां पर्याप्त चेतावनी और सुरक्षा इंतजाम थे?
क्योंकि एक तरफ परिवार बाबा के दर्शन के लिए निकला था…
और दूसरी तरफ सड़क पर खड़ा एक ट्रक उनकी जिंदगी की सबसे दर्दनाक कहानी बन गया।
खाटू श्याम के दर्शन की हसरत दिल में थी… लेकिन चार लोगों की मौत ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.