logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

8 hrs ago
user_Giriraj regar reporter
Giriraj regar reporter
Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
8 hrs ago

बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता रायपुर। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी। अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी। समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
    4
    मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष

समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता
रायपुर। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।
बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी।
अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प
समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी।
समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवलीमांझी क्षेत्र में 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना देवलीमांझी पुलिस टीम आवां तिराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की ओर से दो वाहन महिंद्रा टीयूवी और बोलेरो आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों ने नाकाबंदी के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहनों को तेज गति से कोटा की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और कैथून थाना पुलिस को भी नाकाबंदी के लिए सूचना दी। पीछा किए जाने पर दोनों वाहन चालकों ने कोटा-सांगोद रोड पर वाहन खड़े किए और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को डिटेन कर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर महिंद्रा टीयूवी से 171 किलोग्राम तथा बोलेरो से 107 किलोग्राम, कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
    1
    कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त
कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवलीमांझी क्षेत्र में 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना देवलीमांझी पुलिस टीम आवां तिराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की ओर से दो वाहन महिंद्रा टीयूवी और बोलेरो आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों ने नाकाबंदी के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहनों को तेज गति से कोटा की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और कैथून थाना पुलिस को भी नाकाबंदी के लिए सूचना दी। पीछा किए जाने पर दोनों वाहन चालकों ने कोटा-सांगोद रोड पर वाहन खड़े किए और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को डिटेन कर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर महिंद्रा टीयूवी से 171 किलोग्राम तथा बोलेरो से 107 किलोग्राम, कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया। एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया
झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की।
पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया।
एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने भेरूपुरा कच्ची बस्ती में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस। झालरापाटन। 15 अगस्त 2026 को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन की ओर से भेरूपुरा कच्ची बस्ती में बस्तीवासियों के साथ मिलकर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में SDPI नगर कमेटी की ओर से बस्ती के लोगों एवं बच्चों को केले वितरित किए गए और उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में SDPI कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक समानता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच जाकर उनकी खुशियों में शामिल होना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बस्तीवासियों ने SDPI नगर कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जारीकर्ता:
    1
    SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने भेरूपुरा कच्ची बस्ती में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
झालरापाटन। 15 अगस्त 2026 को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन की ओर से भेरूपुरा कच्ची बस्ती में बस्तीवासियों के साथ मिलकर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में SDPI नगर कमेटी की ओर से बस्ती के लोगों एवं बच्चों को केले वितरित किए गए और उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में SDPI कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक समानता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच जाकर उनकी खुशियों में शामिल होना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बस्तीवासियों ने SDPI नगर कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जारीकर्ता:
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    8 hrs ago
  • *राज्यपाल पहुंचे जोशी जी के निवास पर पत्रकार शरद जोशी जी के निधन पर की पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार साथी शरद जोशी जी के निधन पर उनकी पवित्र आत्मा की शांति पर पुष्प अर्पित करने हेतु पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल माननीय थावरचंद जी गेहलोत रविवार की शाम को निवास स्थान पर आदरणीय शरद जी जोशी के निवास पर शोक संवेदना देने के लिए पहुंचे उनके साथ उनके पुत्र आलोट के पुर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, डाक्टर इश्वर बोराना थे जहां पर उन्होंने उनके बेटो व परिजनों से चर्चा की इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार जी शर्मा, भेरुलाल टाक भी उपस्थित थे। में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    *राज्यपाल पहुंचे जोशी जी के निवास पर
पत्रकार शरद जोशी जी के निधन पर की पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित 


मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व मुख्य
 कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार साथी शरद जोशी
 जी के निधन पर 

उनकी पवित्र आत्मा की शांति  पर पुष्प अर्पित करने हेतु पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल माननीय थावरचंद जी गेहलोत

 रविवार की शाम को निवास स्थान पर आदरणीय शरद जी जोशी के निवास पर शोक संवेदना देने के लिए  पहुंचे 

उनके साथ उनके पुत्र आलोट के पुर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, डाक्टर इश्वर बोराना थे 

जहां पर उन्होंने उनके बेटो व परिजनों से चर्चा की इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार जी शर्मा, भेरुलाल टाक भी उपस्थित थे।

में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गांव का आम रास्ता ग्राम केवची कलाँ स्कूल जाते समय बच्चों को परेशानी आती है
    1
    गांव का आम रास्ता ग्राम केवची कलाँ 
स्कूल जाते समय बच्चों को परेशानी आती है
    user_Brijmohan Meena
    Brijmohan Meena
    Farmer Aklera, Jhalawar•
    6 hrs ago
  • *नागपंचमी पर्व के पुर्व श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया* उज्जैन। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत कर्कराज पार्किंग से की गई। यहां श्रद्धालुओं से चर्चा करने के उपरांत पैदल दर्शन मार्ग का निरीक्षण करते हुए भील समाज धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश, हरसिद्धि पाल से पांच नंबर प्रवेश द्वार, विश्रामधाम, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के रैंप, मार्बल गलियारा एवं मंदिर परिसर तक की संपूर्ण दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। भ्रमण के क्रम में प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमावत एवं उप प्रशासक श्री सत्यनारायण सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *नागपंचमी पर्व के पुर्व श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया*

उज्जैन। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की शुरुआत कर्कराज पार्किंग से की गई। यहां श्रद्धालुओं से चर्चा करने के उपरांत पैदल दर्शन मार्ग का निरीक्षण करते हुए भील समाज धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश, हरसिद्धि पाल से पांच नंबर प्रवेश द्वार, विश्रामधाम, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के रैंप, मार्बल गलियारा एवं मंदिर परिसर तक की संपूर्ण दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

भ्रमण के क्रम में प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमावत एवं उप प्रशासक श्री सत्यनारायण सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.