logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया। एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

2 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago

खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया। एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवलीमांझी क्षेत्र में 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना देवलीमांझी पुलिस टीम आवां तिराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की ओर से दो वाहन महिंद्रा टीयूवी और बोलेरो आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों ने नाकाबंदी के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहनों को तेज गति से कोटा की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और कैथून थाना पुलिस को भी नाकाबंदी के लिए सूचना दी। पीछा किए जाने पर दोनों वाहन चालकों ने कोटा-सांगोद रोड पर वाहन खड़े किए और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को डिटेन कर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर महिंद्रा टीयूवी से 171 किलोग्राम तथा बोलेरो से 107 किलोग्राम, कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
    1
    कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त
कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवलीमांझी क्षेत्र में 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना देवलीमांझी पुलिस टीम आवां तिराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की ओर से दो वाहन महिंद्रा टीयूवी और बोलेरो आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों ने नाकाबंदी के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहनों को तेज गति से कोटा की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और कैथून थाना पुलिस को भी नाकाबंदी के लिए सूचना दी। पीछा किए जाने पर दोनों वाहन चालकों ने कोटा-सांगोद रोड पर वाहन खड़े किए और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को डिटेन कर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर महिंद्रा टीयूवी से 171 किलोग्राम तथा बोलेरो से 107 किलोग्राम, कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया। एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया
झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की।
पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया।
एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने भेरूपुरा कच्ची बस्ती में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस। झालरापाटन। 15 अगस्त 2026 को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन की ओर से भेरूपुरा कच्ची बस्ती में बस्तीवासियों के साथ मिलकर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में SDPI नगर कमेटी की ओर से बस्ती के लोगों एवं बच्चों को केले वितरित किए गए और उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में SDPI कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक समानता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच जाकर उनकी खुशियों में शामिल होना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बस्तीवासियों ने SDPI नगर कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जारीकर्ता:
    1
    SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने भेरूपुरा कच्ची बस्ती में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
झालरापाटन। 15 अगस्त 2026 को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन की ओर से भेरूपुरा कच्ची बस्ती में बस्तीवासियों के साथ मिलकर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में SDPI नगर कमेटी की ओर से बस्ती के लोगों एवं बच्चों को केले वितरित किए गए और उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में SDPI कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक समानता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच जाकर उनकी खुशियों में शामिल होना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बस्तीवासियों ने SDPI नगर कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जारीकर्ता:
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता रायपुर। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी। अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी। समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
    4
    मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष

समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता
रायपुर। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।
बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी।
अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प
समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी।
समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • एन एच 52 दरा नाल में लगा ज़ाम रेंक रेंक चलें वाहन, बारिश से बिगड़ी सड़क पुलिस ने जेसीबी मशीन कि मदद से नाल के अन्दर भरवाएं गड्डे एन एच 52 दरा नाल में लगा ज़ाम रेंक रेंक चलें वाहन बारिश से बिगड़ी सड़क गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान , एन एच 52 कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग कमलपुरा फोर-लेन से लेकर दरा नाल तक कि पूरी सड़दराक गड्ढों में तब्दील हो गईं, जिससे आएं दिन वाहन हादसे का शिकार हों रहें, सड़क में क़रीब 2-3 फिट गहरे गड्ढे हो गए गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन चालक परेशान हैं, शुक्रवार को सड़क विभाग ने सड़क पर हों रहें गड्ढों को जेसीबी मशीन से भरवाया था लेकिन,शनिवार कों हुईं 4 घंटे कि तेज़ मूसलाधार बारिश ने फिर से सड़क का स्वरुप बिगाड़ दिया, बारिश के चलते दरा नाल के अन्दर गहरे गड्ढे होने से वाहन धीरे-धीरे निकल रहें, रविवार सुबह फिर हाईवे पुलिस ने दरा नाल के अन्दर जेसीबी मशीन चलवाकर गड्ढों को भरवाया जिससे थोड़ी राहत मिलीं, सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया, जिससे आज सुबह से हीं दरा नाल अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम के स्थति रहीं , और वाहन रेंक रेंक चलें जिसके चलते सैकड़ों यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा, कमलपुरा फोर-लेन से लेकर दरा नाल तक बनी डामर सड़क पूरी तरह छतिग्रस्त हों गई, शुक्रवार को हाईवे पुलिस ने दरा नाल के अन्दर जेसीबी मशीन कि मदद गिट्टी डलवाकर गड्ढों को भरवाया और दरा नाल पानी कि का नाला खुदवाया था,जिससे वाहन चालकों को 2 दिन कि राहत मिली,, लेकिन कल हुईं तेज़ रफ़्तार बारिश से फ़िर से दरा नाल सहित कमलपुरा फोर-लेन तक सड़क पर गहरे गड्ढों के चलते वाहनों कि रफ़्तार धीमी पड़ गई, और लगातार सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते दोनों तरफ ज़ाम कि स्थिति बन गई, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य करवाया, छतिग्रस्त सड़क से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रहीं और वाहन चालकों और राहगीरों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    4
    एन एच 52 दरा नाल में लगा ज़ाम रेंक रेंक चलें वाहन, बारिश से बिगड़ी सड़क पुलिस ने जेसीबी मशीन कि मदद से नाल के अन्दर भरवाएं गड्डे 
एन एच 52 दरा नाल में लगा ज़ाम रेंक रेंक चलें वाहन बारिश से बिगड़ी सड़क गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान ,
एन एच 52 कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग कमलपुरा फोर-लेन से लेकर दरा नाल तक कि पूरी सड़दराक गड्ढों में तब्दील हो गईं, जिससे आएं दिन वाहन हादसे का शिकार हों रहें, सड़क में क़रीब 2-3 फिट  गहरे गड्ढे हो गए गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन चालक परेशान हैं, शुक्रवार को सड़क विभाग ने सड़क पर हों रहें गड्ढों को जेसीबी मशीन से भरवाया था लेकिन,शनिवार कों हुईं 4 घंटे कि तेज़ मूसलाधार बारिश ने फिर से सड़क का स्वरुप बिगाड़ दिया, बारिश के चलते दरा नाल  के अन्दर गहरे गड्ढे होने से वाहन धीरे-धीरे निकल रहें, रविवार सुबह फिर हाईवे पुलिस ने दरा नाल के अन्दर जेसीबी मशीन चलवाकर गड्ढों को भरवाया जिससे थोड़ी राहत मिलीं,  सड़क पर  वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया, जिससे आज सुबह से हीं दरा नाल  अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम के स्थति रहीं , और वाहन रेंक रेंक चलें जिसके चलते सैकड़ों यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा,  कमलपुरा फोर-लेन  से लेकर दरा नाल तक बनी डामर सड़क पूरी तरह छतिग्रस्त  हों गई, शुक्रवार को हाईवे पुलिस ने दरा नाल के अन्दर जेसीबी मशीन कि मदद गिट्टी डलवाकर गड्ढों को भरवाया और दरा नाल पानी कि का नाला खुदवाया था,जिससे वाहन चालकों को 2 दिन कि राहत मिली,, लेकिन कल  हुईं तेज़ रफ़्तार बारिश से फ़िर से दरा नाल सहित कमलपुरा फोर-लेन तक सड़क पर गहरे गड्ढों के चलते वाहनों कि रफ़्तार धीमी पड़ गई, और लगातार सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते दोनों तरफ ज़ाम कि स्थिति बन गई, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य करवाया, छतिग्रस्त सड़क से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रहीं और वाहन चालकों और राहगीरों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
बकानी में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
बकानी। कस्बे में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा की शुरुआत मुक्तेश्वर महादेव  मंदिर से हुई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
इस दौरान महिलाओं ने कावड़ में जल लेकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हेमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गांव का आम रास्ता ग्राम केवची कलाँ स्कूल जाते समय बच्चों को परेशानी आती है
    1
    गांव का आम रास्ता ग्राम केवची कलाँ 
स्कूल जाते समय बच्चों को परेशानी आती है
    user_Brijmohan Meena
    Brijmohan Meena
    Farmer Aklera, Jhalawar•
    7 hrs ago
  • भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प छीपाबड़ौद - बारां हरनावदा शाहजी लोधा समाज द्वारा *16 अगस्त* को भीलखेड़ा मंदिर प्रांगण में *महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा* का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। *अध्यक्षता एवं विचार* कार्यक्रम की अध्यक्षता *लोधा समाज तहसील अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधा* ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महारानी अवन्ति बाई लोधा के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवन्ति बाई ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देशभक्ति और वीरता की अमिट मिसाल प्रस्तुत की थी, जो आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। *श्रद्धांजलि एवं संकल्प* समारोह में उपस्थित समाजजनों ने महारानी अवन्ति बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के अंत में समाज की *एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान* पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाज को संगठित कर प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया। *उपस्थित गणमान्य* इस अवसर पर *अखिल भारतीय महिला लोधा महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता लोधा*, *युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश लोधा*, *आलोक संघ के जिला संरक्षक प्रेमचंद लोधा*, प्रवक्ता *परमानंद स्वदेशी*, पूर्व सरपंच *नंदकिशोर लोधा*, ग्राम विकास अधिकारी *केसरीलाल लोधा*, एडवोकेट *कीर्तिराम लोधा*, *सुरेश लववंशी* सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
    4
    भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प

भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प
छीपाबड़ौद - बारां
हरनावदा शाहजी लोधा समाज द्वारा *16 अगस्त* को भीलखेड़ा मंदिर प्रांगण में *महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा* का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
*अध्यक्षता एवं विचार*  
कार्यक्रम की अध्यक्षता *लोधा समाज तहसील अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधा* ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महारानी अवन्ति बाई लोधा के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवन्ति बाई ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देशभक्ति और वीरता की अमिट मिसाल प्रस्तुत की थी, जो आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
*श्रद्धांजलि एवं संकल्प*  
समारोह में उपस्थित समाजजनों ने महारानी अवन्ति बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। 
कार्यक्रम के अंत में समाज की *एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान* पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाज को संगठित कर प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया।
*उपस्थित गणमान्य*  
इस अवसर पर *अखिल भारतीय महिला लोधा महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता लोधा*, *युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश लोधा*, *आलोक संघ के जिला संरक्षक प्रेमचंद लोधा*, प्रवक्ता *परमानंद स्वदेशी*, पूर्व सरपंच *नंदकिशोर लोधा*, ग्राम विकास अधिकारी *केसरीलाल लोधा*, एडवोकेट *कीर्तिराम लोधा*, *सुरेश लववंशी* सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.