बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में महिला की मौत,स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सीज सिद्धार्थनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय के सामने एनएच-28 पर संचालित रचित हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत हो जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन इलाज का नाटक करता रहा और उनसे पैसे वसूलने का प्रयास करता रहा। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे ऐसे कई अस्पताल संचालित होने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में कार्रवाई किसी बड़ी घटना के बाद ही होती है। उधर, पीसीपीएनडीटी एवं अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेन्द्र पाल ने बताया कि संबंधित अस्पताल के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। अस्पताल संचालक का कहना था कि अस्पताल का नियमित संचालन अभी शुरू नहीं किया गया था। फिलहाल अस्पताल को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के कारणों की जांच के लिए समिति गठित की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों और अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में महिला की मौत,स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सीज सिद्धार्थनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय के सामने एनएच-28 पर संचालित रचित हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत हो जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन इलाज का नाटक करता रहा और उनसे पैसे वसूलने का प्रयास करता रहा। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे ऐसे कई अस्पताल संचालित होने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में कार्रवाई किसी बड़ी घटना के बाद ही होती है। उधर, पीसीपीएनडीटी एवं अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेन्द्र पाल ने बताया कि संबंधित अस्पताल के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। अस्पताल संचालक का कहना था कि अस्पताल का नियमित संचालन अभी शुरू नहीं किया गया था। फिलहाल अस्पताल को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के कारणों की जांच के लिए समिति गठित की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों और अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
- सनातन उद्घोष श्रीराम कथा को भव्य बनाने में जुटें कार्यकर्ता : राघवेंद्र प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर जिले की नगर पंचायत भारत भारी स्थित भाजपा कार्यालय में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर प्रस्तावित 'सनातन उद्घोष श्रीराम कथा' कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और भारतीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटें। उन्होंने जनसंपर्क अभियान तेज करने, अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा सभी जिम्मेदारियों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही यह आयोजन सफल होगा और समाज में धार्मिक चेतना तथा सांस्कृतिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी मेंहदावल, संतकबीरनगर। गुरुवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास के एक तालाब में एक 20 वर्षीय युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पर पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौरव्यास ग्राम निवासी राम रामरेखा पुत्री प्रीति उम्र लगभग 20 वर्ष गुरुवार की सुबह से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं मिला। दोपहर बाद लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। शव देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया गया सुचना मिलते ही धर्मसिहवा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामरेखा पुत्री प्रीति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।1
- गाजियाबाद (यूपी) से रामनगर (उत्तराखंड) बर्थडे सेलिब्रेट करने गए DSP के परिवार की तबियत बिगड़ गई। आरोप है कि केक में फफूंद लगी थी, कीड़े रेंग रहे थे। DSP के पति ने पुलिस कंप्लेंट की है। फूड सेफ्टी विभाग ने केक का सैंपल लिया। मामला रामनगर के ढिकुली स्थित ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट का है। गाजियाबाद (यूपी) से रामनगर (उत्तराखंड) बर्थडे सेलिब्रेट करने गए DSP के परिवार की तबियत बिगड़ गई। आरोप है कि केक में फफूंद लगी थी, कीड़े रेंग रहे थे। DSP के पति ने पुलिस कंप्लेंट की है। फूड सेफ्टी विभाग ने केक का सैंपल लिया। मामला रामनगर के ढिकुली स्थित ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट का है।1
- संतकबीरनगर- धनघटा विधानसभा में सुभासपा की सेक्टर समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन: डॉ. अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की अध्यक्षता में 314 विधानसभा क्षेत्र धनघटा में सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र धनघटा के प्रभारी माला देव पासवान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अरविंद राजभर का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता के लिए संगठन की मजबूती सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान सेक्टरवार संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डॉ. राजभर ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- महराजगंज ब्रेकिंग अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौ*त के बाद जांच टीम के सामने फुटा परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा अवर अभियंता को खरी-खोटी सुनाते हुए आक्रोशित लोगों ने जमकर लगाई लताड़ तीखी नोकझोक और गहमा-गहमी का माहौल, लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग सामाजिक कार्यकर्ता रोशन मद्धेशिया ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और जेई पर कागजी आगणन का लगाया आरोप महराजगंज के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 25 मीराबाई नगर में तीन मासूम बच्चों की मौ*त के मामले में डीएम द्वारा गठित जांच टीम मौके पर करने गई थी स्थलीय जांच! #Maharajganj #DM #sisava #protest #government #apply #death1
- जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना जय चौबे बोले – "कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है" जगत जायसवाल + "शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य, श्रद्धालुओं की हर सुविधा के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध" संतकबीरनगर। सावन माह की पावन बेला में नवयुवक कांवरिया संघ का विशाल जत्था शुक्रवार को अयोध्या धाम के लिए पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे तथा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समय माता मंदिर से निकला कांवरियों का कारवां नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गोला बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा पुष्पवर्षा कर उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन अवसर है। कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और कांवड़ यात्रा समाज में भाईचारा, अनुशासन तथा धार्मिक आस्था का संदेश देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि वे अयोध्या धाम से पवित्र सरयू जल लेकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिवभक्त और नगरवासी उपस्थित रहे।1
- गश्त के दौरान वनकर्मी पर जानलेवा हमला, घटना का वीडियो वायरल कैम्पियरगंज/गोरखपुर। कैम्पियरगंज वन रेंज की सदर बीट में गश्त के दौरान एक वनकर्मी पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से किए गए जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कैम्पियरगंज वन रेंज में न्यूनतम वेतन कर्मी के पद पर कार्यरत राजेन्द्र और उनके साथी राधेश्याम 5 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे भारी वैसी वनटांगिया क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अखिलेश उर्फ सागर पुत्र लालू, सचिन पुत्र गुड्डू, रोहित पुत्र अशोक और चन्द्रेश पुत्र हगालु, निवासी भारी वैसी वनटांगिया, थाना फरेन्दा (जनपद महराजगंज) ने एकजुट होकर राजेन्द्र पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद राजेन्द्र बाइक से नीचे गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। घटना के दौरान मौजूद राधेश्याम ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो में भी मारपीट की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल राजेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना फरेन्दा पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। डीएफओ शुभम सिंह ने क्या कुछ बताया देखे पूरी खबर2