logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना जय चौबे बोले – "कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है" जगत जायसवाल + "शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य, श्रद्धालुओं की हर सुविधा के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध" संतकबीरनगर। सावन माह की पावन बेला में नवयुवक कांवरिया संघ का विशाल जत्था शुक्रवार को अयोध्या धाम के लिए पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे तथा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समय माता मंदिर से निकला कांवरियों का कारवां नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गोला बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा पुष्पवर्षा कर उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन अवसर है। कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और कांवड़ यात्रा समाज में भाईचारा, अनुशासन तथा धार्मिक आस्था का संदेश देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि वे अयोध्या धाम से पवित्र सरयू जल लेकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिवभक्त और नगरवासी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_SADRE ALAM KHAN
SADRE ALAM KHAN
Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना जय चौबे बोले – "कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है" जगत जायसवाल + "शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य, श्रद्धालुओं की हर सुविधा के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध" संतकबीरनगर। सावन माह की पावन बेला में नवयुवक कांवरिया संघ का विशाल जत्था शुक्रवार को अयोध्या धाम के लिए पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे तथा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समय माता मंदिर से निकला कांवरियों का कारवां नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गोला बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा पुष्पवर्षा कर उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन अवसर है। कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और कांवड़ यात्रा समाज में भाईचारा, अनुशासन तथा धार्मिक आस्था का संदेश देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि वे अयोध्या धाम से पवित्र सरयू जल लेकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिवभक्त और नगरवासी उपस्थित रहे।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल धनघटा के थानों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा धनघटा सर्किल के थानों का थाना धनघटा पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा दोनों थानों में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों, महिला संबंधी अपराधों, गुमशुदा व्यक्तियों/बालक-बालिकाओं की बरामदगी, सम्मन/वारंट तामिला तथा अन्य लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए। महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में सतर्क पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीट पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमण करने तथा आगामी पर्व/त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि तकनीकी संसाधनों एवं विभागीय ऐप/पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा अभिलेखों को अद्यतन रखें। साथ ही पुलिसिंग में अनुशासन, टीम भावना एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    3
    *क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल धनघटा के थानों की समीक्षा बैठक आयोजित*

*अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र द्वारा धनघटा सर्किल के थानों का थाना धनघटा पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा दोनों थानों में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों, महिला संबंधी अपराधों, गुमशुदा व्यक्तियों/बालक-बालिकाओं की बरामदगी, सम्मन/वारंट तामिला तथा अन्य लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए।
महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में सतर्क पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बीट पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमण करने तथा आगामी पर्व/त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी  द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि तकनीकी संसाधनों एवं विभागीय ऐप/पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा अभिलेखों को अद्यतन रखें। साथ ही पुलिसिंग में अनुशासन, टीम भावना एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है।
थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • बाबा तामेश्वर नाथ के धाम में कल सावन महीने में भक्तों का लगा
    1
    बाबा तामेश्वर नाथ के धाम में कल सावन महीने में भक्तों का लगा
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी मेंहदावल, संतकबीरनगर। गुरुवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास के एक तालाब में एक 20 वर्षीय युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पर पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौरव्यास ग्राम निवासी राम रामरेखा पुत्री प्रीति उम्र लगभग 20 वर्ष गुरुवार की सुबह से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं मिला। दोपहर बाद लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। शव देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया गया सुचना मिलते ही धर्मसिहवा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामरेखा पुत्री प्रीति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
मेंहदावल, संतकबीरनगर। गुरुवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास के एक तालाब में एक 20 वर्षीय युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पर पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  बौरव्यास ग्राम निवासी राम रामरेखा पुत्री प्रीति उम्र लगभग 20 वर्ष गुरुवार की सुबह से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं मिला।
दोपहर बाद लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। शव देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया गया सुचना मिलते ही धर्मसिहवा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर  ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामरेखा पुत्री  प्रीति के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News
    1
    बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर के कौड़ीराम बाजार में खुली जगदंबा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र की दूसरी ब्रांच....
    1
    गोरखपुर के कौड़ीराम बाजार में खुली जगदंबा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र की दूसरी ब्रांच....
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खाते में ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 सफलतापूर्वक वापस कराई गई। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित के साथ दिनांक 26.04.2026 को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ₹6,26,000 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। तत्पश्चात साइबर क्राइम थाना पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस दिलाई गई। रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारी : प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 रामप्रवेश मद्देशिया एवं का0 सौरभ यादव।
    2
    *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खाते में ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित के साथ दिनांक 26.04.2026 को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ₹6,26,000 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। तत्पश्चात साइबर क्राइम थाना पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस दिलाई गई।
रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारी : प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 रामप्रवेश मद्देशिया एवं का0 सौरभ यादव।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में 9 अगस्त को कायस्थ युवा समागम का होगा,आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों का होगा सम्मान श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर के तत्वाधान में आगामी 9 अगस्त दिन रविवार को शाम 5 बजे से कायस्थ युवा समागम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।सभा के संयुक्त मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं में सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक चेतना का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।समागम के दौरान शिक्षा, चिकित्सा,प्रशासन,न्याय,उद्योग सहित समाज सेवा खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कायस्थ समाज के 25 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके बाद युवाओं का भारत और कायस्थ युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी।जिसमें युवाओं की राजनीतिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कायस्थ युवा समागम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के युवाओं को नेतृत्व जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।हमारा प्रयास है कि समाज का युवा वर्ग अपने दायित्व को समझते हुए देश और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए।यह समागम समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव शामिल होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट मेजर डॉक्टर अभिनव श्रीवास्तव युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। बाइट- विजय कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर।
    1
    श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में 9 अगस्त को कायस्थ युवा समागम का होगा,आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों का होगा सम्मान
श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर के तत्वाधान में आगामी 9 अगस्त दिन रविवार को शाम 5 बजे से कायस्थ युवा समागम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।सभा के संयुक्त मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं में सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक चेतना का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।समागम के दौरान शिक्षा, चिकित्सा,प्रशासन,न्याय,उद्योग सहित समाज सेवा खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कायस्थ समाज के 25 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके बाद युवाओं का भारत और कायस्थ युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी।जिसमें युवाओं की राजनीतिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कायस्थ युवा समागम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के युवाओं को नेतृत्व जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।हमारा प्रयास है कि समाज का युवा वर्ग अपने दायित्व को समझते हुए देश और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए।यह समागम समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव शामिल होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट मेजर डॉक्टर अभिनव श्रीवास्तव युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बाइट- विजय कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurFire #FireNews #ChatoriGali #BalVihar #GorakhpurBreaking #FireBrigade #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #DainikAdhyay
    1
    गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade
गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade
गोरखपुर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurFire #FireNews #ChatoriGali #BalVihar #GorakhpurBreaking #FireBrigade #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.