मर्रामपानी में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का गरिमामयी अनावरण, वीरता को नमन नरहरपुर (कांकेर)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्रामपानी (बावालारी) में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वीर जवान के शौर्य, साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी का जन्म 26 जून 1988 को ग्राम मर्रामपानी में हुआ था। वर्ष 2010 में पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वे प्रधान आरक्षक पद तक पदोन्नत हुए और डीआरजी बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। 04 दिसंबर 2024 को नारायणपुर जिले के पांगुड़ (गारपा) क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद जवान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम मर्रामपानी में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर शहीद के पिता श्री रामनारायण शोरी, माता श्रीमती बिंदु शोरी, पत्नी श्रीमती शीतल शोरी सहित परिवार के सदस्य भावुक होकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशा राम नेताम, सावित्री मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर श्री अविनाश ठाकुर, थाना प्रभारी श्री सोमेश सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सभी ने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। यह आयोजन क्षेत्र में शहीद जवान के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
मर्रामपानी में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का गरिमामयी अनावरण, वीरता को नमन नरहरपुर (कांकेर)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्रामपानी (बावालारी) में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वीर जवान के शौर्य, साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी का जन्म 26 जून 1988 को ग्राम मर्रामपानी में हुआ था। वर्ष 2010 में पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वे प्रधान आरक्षक पद तक पदोन्नत हुए और डीआरजी बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। 04 दिसंबर 2024 को नारायणपुर जिले के पांगुड़ (गारपा) क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद जवान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम मर्रामपानी में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर शहीद के पिता श्री रामनारायण शोरी, माता श्रीमती बिंदु शोरी, पत्नी श्रीमती शीतल शोरी सहित परिवार के सदस्य भावुक होकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशा राम नेताम, सावित्री मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर श्री अविनाश ठाकुर, थाना प्रभारी श्री सोमेश सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सभी ने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। यह आयोजन क्षेत्र में शहीद जवान के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है4
- बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके। मृतक की आत्मा को शांति मिले।1
- ग्राम मोहतरा महामाया चौक के पास रात मे दो पक्छ के बीच बेहोस होते तक मारपीट दोनों पक्छ ने बिल्हा थाना मे की रिपोर्ट आज सौमवार की सुबह 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात ग्राम मोहतरा मे दो पक्छ के बिच जम कर मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे दोनों पक्छ ने देर रात थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसमे पहले पक्छ प्रार्थी - रूपेश मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 17 वर्ष साकिन मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. मो.नं. 7898978310 दिनांक घटना समय – 19.04.2026 के 23/00 बजे । घटना स्थल - ग्राम मोहतरा महामाया चौक के पास । 00.55 बजे । नाम आरोपीगण – राजेश क्षत्रीय, आयुष क्षत्रीय, शुभम क्षत्रीय साकिना मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर विववरण – मैं उक्त पते पर रहता हॅू, कक्षा 11वी मे पढता हॅू, कि मै दिनांक 19/04/26 के रात्रि करीबन 11/00 बजे खाना खाकर अपने दोस्त चन्द्रराज नेताम के साथ गांव के महामाया चौक के तरफ घुमने गया था जहां पर गांव के राजेश क्षत्रीय और आयुष क्षत्रीय मिला और हम दोनो को यहां क्या कर रहे हो कहकर गाली गुप्तार करने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी गदी गाली देते हुये जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का व हाथ मे पहने चूडा से मारा जिससे मेरे सिर,कमर, बाया हाथ, दाया पैर के घुटना के पास मे चोट लगा है, मारते देख मेरे दोस्त चन्द्रराज नेताम ने बीच बचाव करने आया तो उसके साथ शुभम क्षत्रीय हाथ मुक्का व चूडा से मारपीट किये है, मारपीट होने पर मै अपने बडे भाई दीपक मेहर को सूचना दिया वह आकर बीच बचाव किये और हमे छुडाकर घर लेकर गये घटना को अन्नू ध्रुव, दीपक मेहर , नंदकिशोर निषाद देखे सुने व बीच बचाव किये है। बाद थाना रिपोर्ट करने आया हॅू, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 296, 115(2), 351(3), 3(5) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- *कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही* *पण्डरिया थाना क्षेत्र से तीन दिनो में 34(2) आबकारी एक्ट की तीसरी बडी कार्यवाही।* *हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब का अवैध बिक्री करने वाली आरोपिया चढे पुलिस के हत्थे* *आरोपिया के कब्जे में रखे 07 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त* *आरोपिया को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल* विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री धमेद्र सिंह (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री अमित पटेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है, कि इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 18.04.26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वार्ड नं.15 बैरागपारा पंडरिया जिला कबीरधाम निवासी परमेश्वरी कोसले अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए अपने घर बाडी मे हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रही है कि सूचना पाकर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर, त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडरिया पुलिस द्वरा मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर *परमेश्वरी कोसले पति भूपेन्द्र कोसले उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं.15 बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम* को पकडा गया, जिसके पास से *01.एक पीले रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक के जेरिकेन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 05 लीटर भरी हुई,02. एक पीले रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक के जेरिकेन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 02 लीटर भरी हुई कुल जुमला मात्रा 07 लीटर (07 बल्क लीटर) कुल कीमती 700/-रूपये* को जप्त किया गया है, आरोपिया के विरूद्ध *धारा 34(2) आबकारी एक्ट* के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्रआर. 335 हरिशचंद्र साहू आरक्षक- अभिषेक शर्मा, विकाश जांगडे, म.आर.रत्नी मरावी, दीपा का विशेष योगदान रहा। *कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी*।1
- बादाम फेंककर मुझे अपमानित किया , मै डरी हुई हूँ, मुझे न्याय मिलनी चाहिए bilaspurnews #chhattisgarhnews #breakingnews1
- कवर्धा वासियों के लिए अच्छी खबर है,शहर में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त 'मित्र मिलन चौपाटी' का शुभारंभ होने वाला है। यह चौपाटी वॉर्ड क्रमांक 09 में स्थित है और बहुत जल्द जनता के लिए खोल दी जाएगी। यहाँ एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे यह चौपाटी स्वाद, सफाई और सुकून का संगम होगी, जहाँ स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद वातावरण मिलेगा। यह एक सर्वसुविधायुक्त चौपाटी होगी, जो।नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और स्थानीय पार्षदों के अनुसार, यह चौपाटी कवर्धा के विकास और शहर की गौरवशाली पहचान में एक नई कड़ी होगी संपूर्ण कार्य पूर्ण व्यापारी भाइयों को स्थल आबंटित भी किया गया है।1
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एसएसपी भोजराम पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की है। #MungeliPolice #OperationBaaz #DrugFreeIndia #BreakingNews #Chhattisgarh #PoliceAction #CrimeNews #AntiDrugDrive #hindinewslive1
- बालोद में करंट लगने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत: सफाई के बाद नल में हाथ धोते समय हुआ हादसा एक छोटी सी लापरवाही जान ले बैठी। बालोद शहर में सफाई का काम पूरा करने के बाद हाथ धोने गए 58 वर्षीय व्यक्ति को करंट लग गया और वह मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा। पूरा इलाका सदमे में है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिद के पास एक दुखद हादसा हो गया। शहर के नयापारा निवासी 58 वर्षीय कृपाराम साहू सफाई का काम पूरा करने के बाद नल में हाथ धो रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अधेड़ व्यक्ति अपने घर के आसपास सफाई कर रहे थे। हाथ धोने के लिए नल की तरफ गए ही थे कि अचानक बिजली का झटका लगा और वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो कृपाराम साहू बेहोश पड़े थे। बालोद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नल में करंट कैसे आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। द छत्तीसगढ़ चैनल इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करता है और परिवार के प्रति संवेदना जताता है। हम विद्युत विभाग से मांग करते हैं कि शहर में पुरानी विद्युत लाइनों और नल कनेक्शनों की तुरंत जांच कराई जाए ताकि ऐसे जानलेवा हादसे दोबारा न हों। बिजली से जुड़े किसी भी काम के बाद हाथ धोने या नल छूने से पहले सावधानी बरतें। अगर आपके इलाके में भी बिजली या पानी के नल में करंट आने की समस्या है तो तुरंत विद्युत विभाग या द छत्तीसगढ़ चैनल को सूचित करें। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।1
- ग्राम नगपुरा मे आंगनबाड़ी और सी सी रोड के भूमि पूजन और नवधा रामायण मे सामिल हुवे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक रविवार की रात 10:30 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक बिल्हा विधानसभा के ग्राम नगपुरा मे विभिन्न कार्यक्रम मे सामिल हुवे सबसे पहले बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा (सिरगिट्टी) में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित नवधा रमन में सम्मिलित होकर कथा का श्रवण किये । इसके पश्चात विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 12.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किये । इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की यह पहल न केवल ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि बच्चों के पोषण एवं शिक्षा के लिए सुदृढ़ आधार भी तैयार करेगी। साथ ही, सीसी रोड के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगपुरा के सरपंच श्री विनय कौशिक जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी के साथ क्षेत्र की प्रगति, विकास और समृद्धि के लिए दृढ़ संकल्प लिये ।1