11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है। इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।
11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर
ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा
कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष
उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है। इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।
- User4932Guraru, Gaya😂8 hrs ago
- 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है। इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।4
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक से मारपीट, 5 नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में माडि़पुर गांव निवासी राकेश यादव के पुत्र बबलू कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को मिशन कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ मंदिर के समीप सड़क पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चियां सड़क पार कर रही थीं। सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि रविवार को रफीगंज से घर लौटने के दौरान मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत करीब 10 युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित के बयान पर मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- *आदर्श बाल प्रतियोगिता निकेतन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,* *दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन,* *मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श बाल प्रतियोगिता निकेतन में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए की गई। इस दौरान उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।समारोह की खास उपलब्धि संस्थान की छह छात्राओं का इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में चयन रहा। चयनित छात्राओं में निधि कुमारी, खुशी कुमारी, आस्था कुमारी, संध्या कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं आरुषि कुमारी शामिल हैं। छात्राओं की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस मौके पर एसआई दिलीप कुमार, संस्थान के निदेशक श्रवण कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा मिले तो वे किसी भी प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा सकती हैं।छह छात्राओं की सफलता बनी समारोह की खास उपलब्धि शिक्षक दिवस समारोह में छात्राओं की सफलता को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई। एक ही संस्थान से छह छात्राओं का चयन होना संस्थान के लिए गौरव की बात बताई गई। वक्ताओं ने छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। पूरे समारोह में शिक्षक-छात्रों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।1
- जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।1
- वरुणा में स्टैंड फैन हटाते समय लगा करंट, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत नबीनगर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में शनिवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय सत्यनारायण सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण सिंह घर में लगे स्टैंड फैन को हटा रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और स्टैंड फैन भी उनके ऊपर गिर गया। परिजन एवं ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते है मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई की गई।#Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #NabinagarNews #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsToday #ElectricShock #CurrentSeMaut #AccidentNews #ViralReels #FacebookReels #TrendingReels #NewsUpdate #BharatCrimeLiveNews1
- गया शहर के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर पितृपक्ष मेला से पहले माता सावित्री के दर्शन के उमड़ रहा पिंडदानियों का भीड़।1
- आज मह मन्ना राम बिगहा हाई स्कूल खेल परिसर मैदान टिकारी, गया में भुईयां मुसहर सम्मेलन सह झूमर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन तेजस्वी प्रसाद यादव जी नेता विरोधी दल के द्वारा किया गया l1
- बिहार के आरा जंक्शन के पास रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। अलीपुरद्वार से नई दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (15483) के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 4 बजे यार्ड क्षेत्र के पास हुई। बिहार के आरा जंक्शन के पास रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। अलीपुरद्वार से नई दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (15483) के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 4 बजे यार्ड क्षेत्र के पास हुई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। राहत की बात है कि फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर जांच और ट्रैक बहाली में जुटी हैं। इस घटना के कारण दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड की अप लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों के लेट होने की सूचना है। हादसे की असली वजह फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1