logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच बस स्टैंड पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण देकर युवक से 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड पर एक युवक से कथित तौर पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मारपुरा निवासी बॉबी पुत्र कमलेश ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह 15 सितंबर 2026 को करीब सात बजे कानपुर से अपने गांव मारपुरा जा रहा था। कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाते हुए उन्हें सस्ते दाम पर देने की बात कही। आरोप है कि आभूषण फर्जी होने के बावजूद लोगों ने उसे सामान लेने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कथित आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये और रियलमी मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। बॉबी ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए मोरछट देने जा रहा था और इसी के लिए रुपये लेकर निकला था। घटना के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि कुछ लोगों ने आरोपियों के कांशीराम कॉलोनी की ओर के होने की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रुपये और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।

3 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
3 hrs ago

कोंच बस स्टैंड पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण देकर युवक से 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड पर एक युवक से कथित तौर पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मारपुरा निवासी बॉबी पुत्र कमलेश ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह 15 सितंबर 2026 को करीब सात बजे कानपुर से अपने गांव मारपुरा जा रहा था। कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाते हुए उन्हें सस्ते दाम पर देने की बात कही। आरोप है कि आभूषण फर्जी होने के बावजूद लोगों ने उसे सामान लेने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कथित आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये और रियलमी मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। बॉबी ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए मोरछट देने जा रहा था और इसी के लिए रुपये लेकर निकला था। घटना के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि कुछ लोगों ने आरोपियों के कांशीराम कॉलोनी की ओर के होने की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रुपये और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक जालौन। मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के तहत थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को कस्बे में महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 शामिल हैं। पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। थाना कोतवाली जालौन पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा तथा पुलिस 24 घंटे उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
जालौन। मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के तहत थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को कस्बे में महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 शामिल हैं।
पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
थाना कोतवाली जालौन पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा तथा पुलिस 24 घंटे उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • कालपी रिपोर्ट कार्ड: विधायक विनोद चतुर्वेदी के 4 साल का हिसाब, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर जोर
    1
    कालपी रिपोर्ट कार्ड: विधायक विनोद चतुर्वेदी के 4 साल का हिसाब, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर जोर
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Lucknow - ODOP योजना से यूपी बना रहा मजबूत ग्लोबल पहचान लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना प्रदेश के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिला रही है। योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बाजार तक पहुंच मिली है, वहीं महिला उद्यमियों और कारीगरों की आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिली है। ODOP के जरिए यूपी आज अपने विशिष्ट उत्पादों के साथ मजबूत वैश्विक पहचान बना रहा है।
    1
    Lucknow - ODOP योजना से यूपी बना रहा मजबूत ग्लोबल पहचान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना प्रदेश के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिला रही है। योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बाजार तक पहुंच मिली है, वहीं महिला उद्यमियों और कारीगरों की आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिली है। ODOP के जरिए यूपी आज अपने विशिष्ट उत्पादों के साथ मजबूत वैश्विक पहचान बना रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम और ड्रॉपडाउन सूची की मांग, कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन रविन्द्र गौतम् ✍️ उरई। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ने और जातियों की पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी  के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम का प्रावधान न करते हुए ओपन-एंडेड प्रश्न की व्यवस्था की गई है। नेताओं ने चिंता जताई कि ओपन-एंडेड व्यवस्था से जातियों के नाम अलग-अलग रूपों में दर्ज होंगे, जिससे आंकड़ों के बिखरने और ओबीसी सहित अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति के सटीक आकलन के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि जनगणना-2027 में व्यवस्थित और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के लिए ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ा जाए और पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची लागू की जाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर वंचित वर्गों के लिए प्रभावी कल्याणकारी नीतियां बनाई जा सकें। इस दौरान ओबीसी प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रजापति, शहर अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, कमल दोहरे, जमुनादास अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर और शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम और ड्रॉपडाउन सूची की मांग, कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
रविन्द्र गौतम् ✍️
उरई। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ने और जातियों की पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी  के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम का प्रावधान न करते हुए ओपन-एंडेड प्रश्न की व्यवस्था की गई है। नेताओं ने चिंता जताई कि ओपन-एंडेड व्यवस्था से जातियों के नाम अलग-अलग रूपों में दर्ज होंगे, जिससे आंकड़ों के बिखरने और ओबीसी सहित अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति के सटीक आकलन के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि जनगणना-2027 में व्यवस्थित और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के लिए ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ा जाए और पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची लागू की जाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर वंचित वर्गों के लिए प्रभावी कल्याणकारी नीतियां बनाई जा सकें। इस दौरान ओबीसी प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रजापति, शहर अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, कमल दोहरे, जमुनादास अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर और शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जबरन वसूली में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा* *जबरी वसूली में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा* जालौन।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली कालपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जबरन वसूली के अपराध में वांछित/फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जनपद जालौन के थाना कालपी पुलिस ने 14 सितम्बर 2026 को कोतवाली कालपी में पंजीकृत मु0अ0सं0 136/26 धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 138/26 धारा 308(5)/112 बीएनएस में वांछित चल रहा अभियुक्त साहिल पुत्र रियाज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मुहल्ला रामचबूतरा थाना कालपी जनपद जालौन को 01 अदद पीली धातु की बाली के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर जनपद स्तर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी मय टीम द्वारा की गई।
    2
    जबरन वसूली में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा*

*जबरी वसूली में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा*
जालौन।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली कालपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जबरन वसूली के अपराध में वांछित/फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
जनपद जालौन के थाना कालपी पुलिस ने 14 सितम्बर 2026 को कोतवाली कालपी में पंजीकृत मु0अ0सं0 136/26 धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 138/26 धारा 308(5)/112 बीएनएस में वांछित चल रहा अभियुक्त साहिल पुत्र रियाज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मुहल्ला रामचबूतरा थाना कालपी जनपद जालौन को 01 अदद पीली धातु की बाली के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर जनपद स्तर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी मय टीम द्वारा की गई।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अखिलेश पर जयंत का बड़ा तंज—“जमीन पर नहीं, सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय” दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयंत ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जमीन पर सक्रिय राजनीति करने के बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “वो SP नहीं, PC हैं। ट्वीट करेंगे, रैली तो होगी नहीं।” जयंत ने कहा कि अगर वह अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ बातें सार्वजनिक कर दें तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “बात खोल दूंगा तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी।” अपने ‘G फॉर गन्ना’ वाले बयान पर जयंत ने कहा कि उनकी यह बात कुछ लोगों को बुरी लगी, लेकिन उनका मुद्दा किसानों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गन्ने और किसानों की बात को पसंद नहीं करते, उन्हें किसानों का समर्थन और वोट नहीं मिलेगा।
    1
    अखिलेश पर जयंत का बड़ा तंज—“जमीन पर नहीं, सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय”
दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयंत ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जमीन पर सक्रिय राजनीति करने के बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “वो SP नहीं, PC हैं। ट्वीट करेंगे, रैली तो होगी नहीं।”
जयंत ने कहा कि अगर वह अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ बातें सार्वजनिक कर दें तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “बात खोल दूंगा तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी।”
अपने ‘G फॉर गन्ना’ वाले बयान पर जयंत ने कहा कि उनकी यह बात कुछ लोगों को बुरी लगी, लेकिन उनका मुद्दा किसानों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गन्ने और किसानों की बात को पसंद नहीं करते, उन्हें किसानों का समर्थन और वोट नहीं मिलेगा।
    user_Dr.Anupam Gurjar
    Dr.Anupam Gurjar
    Doctor जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोंच,गणेश महोत्सव के पहले दिन जगह-जगह विराजे गणपति बप्पा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्रतिमाओं की स्थापना, जयकारों से गूंजा नगर जालौन के कोंच में सोमवार को देर रात 10 बजे गणेश महोत्सव के पहले दिन नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। देर शाम से ही विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पांडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गणपति बप्पा को पांडालों में विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। नगर के प्रमुख गणेश पांडालों में प्राचीन गढ़ी मंदिर और चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर के बाड़ा में देर रात गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इसी क्रम में पटेल नगर में ‘पटेल नगर के राजा’ के नाम से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां भी प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा भगत सिंह नगर, पटेल नगर, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, मालवीय नगर, प्रताप नगर, सुभाष नगर, लाजपत नगर, सागर तालाब और ब्लॉक के पीछे समेत नगर के कई अन्य स्थानों पर पांडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। प्रतिमा स्थापना के बाद रात में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आरती की। ‘जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा’ के जयघोष और आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और नगर के कल्याण की प्रार्थना की। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश महोत्सव के पहले दिन नगर के विभिन्न पांडालों में देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
    1
    कोंच,गणेश महोत्सव के पहले दिन जगह-जगह विराजे गणपति बप्पा
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्रतिमाओं की स्थापना, जयकारों से गूंजा नगर
जालौन के कोंच में सोमवार को देर रात 10 बजे गणेश महोत्सव के पहले दिन नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। देर शाम से ही विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पांडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गणपति बप्पा को पांडालों में विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।
नगर के प्रमुख गणेश पांडालों में प्राचीन गढ़ी मंदिर और चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर के बाड़ा में देर रात गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
इसी क्रम में पटेल नगर में ‘पटेल नगर के राजा’ के नाम से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां भी प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा भगत सिंह नगर, पटेल नगर, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, मालवीय नगर, प्रताप नगर, सुभाष नगर, लाजपत नगर, सागर तालाब और ब्लॉक के पीछे समेत नगर के कई अन्य स्थानों पर पांडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
प्रतिमा स्थापना के बाद रात में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आरती की। ‘जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा’ के जयघोष और आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और नगर के कल्याण की प्रार्थना की।
आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश महोत्सव के पहले दिन नगर के विभिन्न पांडालों में देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • जालौन के मंगरौल ग्राम पंचायत के नवलपुरा स्कूल में लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक स्कूल बंद रहा। इंतजार करते-करते छात्र-छात्राएं अपने घर लौट गए। शिक्षा विभाग का कोई भी अध्यापक या कर्मचारी स्कूल खोलने नहीं पहुंचा। आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को नैतिक शिक्षा और नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन नवलपुरा स्कूल में शिक्षक ही अपने कर्तव्य से भटक गए। यह लापरवाही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस स्कूल में कोई स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। अध्यापिका लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य का काम संभाल रही हैं। इस मामले में अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि हरितालिका व्रत होने के कारण महिला स्टाफ छुट्टी पर था। इसलिए जालौन के मंगरौल ग्राम पंचायत के नवलपुरा स्कूल में लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक स्कूल बंद रहा। इंतजार करते-करते छात्र-छात्राएं अपने घर लौट गए। शिक्षा विभाग का कोई भी अध्यापक या कर्मचारी स्कूल खोलने नहीं पहुंचा। आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को नैतिक शिक्षा और नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन नवलपुरा स्कूल में शिक्षक ही अपने कर्तव्य से भटक गए। यह लापरवाही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस स्कूल में कोई स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। अध्यापिका लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य का काम संभाल रही हैं। इस मामले में अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि हरितालिका व्रत होने के कारण महिला स्टाफ छुट्टी पर था। इसलिए
    1
    जालौन के मंगरौल ग्राम पंचायत के नवलपुरा स्कूल में लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक स्कूल बंद रहा। इंतजार करते-करते छात्र-छात्राएं अपने घर लौट गए।

शिक्षा विभाग का कोई भी अध्यापक या कर्मचारी स्कूल खोलने नहीं पहुंचा।

आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को नैतिक शिक्षा और नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन नवलपुरा स्कूल में शिक्षक ही अपने कर्तव्य से भटक गए।

यह लापरवाही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस स्कूल में कोई स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। अध्यापिका लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य का काम संभाल रही हैं।

इस मामले में अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि हरितालिका व्रत होने के कारण

महिला स्टाफ छुट्टी पर था। इसलिए
जालौन के मंगरौल ग्राम पंचायत के नवलपुरा स्कूल में लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक स्कूल बंद रहा। इंतजार करते-करते छात्र-छात्राएं अपने घर लौट गए।
शिक्षा विभाग का कोई भी अध्यापक या कर्मचारी स्कूल खोलने नहीं पहुंचा।
आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को नैतिक शिक्षा और नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन नवलपुरा स्कूल में शिक्षक ही अपने कर्तव्य से भटक गए।
यह लापरवाही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस स्कूल में कोई स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। अध्यापिका लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य का काम संभाल रही हैं।
इस मामले में अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि हरितालिका व्रत होने के कारण
महिला स्टाफ छुट्टी पर था। इसलिए
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोदी सरकार में पारदर्शिता को बढ़ावा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि डिजिटल माध्यमों और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी व्यवस्थाओं के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ सीधे और अधिक पारदर्शी तरीके से मिलने में मदद मिल रही है।
    1
    मोदी सरकार में पारदर्शिता को बढ़ावा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि डिजिटल माध्यमों और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी व्यवस्थाओं के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ सीधे और अधिक पारदर्शी तरीके से मिलने में मदद मिल रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.