Shuru
Apke Nagar Ki App…
सबरी माता जंयती पर हो में रामदल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो का स्वागत किया गया। व भारत माता की जय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जय भगवान बिरसा जय महानायक भगवान टांटिया भील जय सबरी माता जय श्री राम के नारों से गूंज उठा मच
NB NEWS निडर भारत
सबरी माता जंयती पर हो में रामदल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो का स्वागत किया गया। व भारत माता की जय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जय भगवान बिरसा जय महानायक भगवान टांटिया भील जय सबरी माता जय श्री राम के नारों से गूंज उठा मच
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव उत्साह उल्लास के साथमनाई गई* राम सामाजिक सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव का आयोजन स्थानीय माता अहिल्याबाई होलकर कन्या शाला गर्ल्स स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें अंबेडकर नगर महू के ग्रामीण अंचल क्षेत्र से भारी संख्या में जनजातिपरिवार परिवार बालक बालिकाएं माताएं बहने एवं वरिष्ठ व युवाजन उपस्थित हुए। जिनका शहर के प्रबुद्ध परिवारों में तिलक वंदन माल्या अर्पण वह अमृत भोजहुआ वह सभी परिवारों ने उपहार स्वरूप सभी जनजाति परिवार जनों को सम्मान के साथ मां शबरी द्वारा भगवान श्री राम को बेर खिलाते हुए तस्वीर वह अनेक उपहार भेंट किए। सर्वप्रथम मां भारती एवं शबरी माता के चित्र पर तिलक वंदन माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम रामा सामाजिक सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल के संस्थापक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर जल संसाधन विभाग भोपाल बी एल निनामा, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह शारीरिक प्रमुख श्री मनीष नीम , विशेष अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहीका एवं स्वावलंबी मातृ सृजन सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्था महू की अध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा उपस्थित हुई। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीराम लक्ष्मण मां शबरी के रूप में नाट्य मंचन भी किया गया। जिसमें मां शबरी अपनी कुटिया में श्री राम को अपने हाथों से बैर खिलाती हे। अतिथियों के स्वागत में मुख्य रूप से विनोद गर्ग, कर्नल अनुराग शुक्ला,कविता निनामा, पप्पू सरपंच खेड़ी सियोद, मनीष कदम, मानस गुप्ता,द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता मनीष नीम द्वारा कहा गया कि समाज में समरसता व एकरूकता लाने के लिए समझ में मजबूती लाने के लिए संघ, विहीप,रामादल जैसे संगठनों के साथ काम करना चाहिए। इसी क्रम में रामादल के प्रमुख लोकेश शर्मा ने कहा कि कोई वनवासी नहीं और कोई नगरवासी नहीं हम सब एक देशवासी है हम सब एक ही परिवार हैं,संपूर्ण देश में फैलाई जा रही भ्रांतियों को हम मिटाएंगे और हम सब एक होकर सनातन धर्म का परचम लहराएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम दल परिवार के अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।जिनमें प्रमुखरूप से सत्यनारायण परमार,विनोद विश्वकर्मा, मनीष जैन, संदीप ढोली, अशोक कापड़े,सन्नी बिलारवान, राजू पाटिल, नवीन दादू,संजय जायसवाल , अतुल बॉथम,नाना पाटीदार, दीपेश शर्मा, टिंकू रावत सुमित जोशी, पद्मेश पंडित कृष्णा कौशल, अमित यादव,माधव शर्मा, सनोज पाटिल, केश सक्सेना, विजय यादव, अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी आदि जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रामादल के कोषाध्यक्ष विकास विजय शर्मा ने किया एवं आभार रामादल के प्रमुख सदस्य वरिष्ठ समाज सेवी राजीव खंडेलवाल ने माना। यह जानकारी संस्था रामादल के अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी द्वारा दी गई।4
- देवरिया। पिंडी भागलपुर रोड पर जिरासो पेट्रोल पम्प के सामने सड़क हादसा। आधा कई लोग घायल। पिकप पर लाद कर भागलपुर अस्पताल भेजे गए।1
- इंदौर में खातीवाल टैंक पर स्थित ज्ञान पंजवानी क्लिनिक पर फर्जी डॉक्टर द्वारा इलाज़ से गई मां की जान, न्याय के सड़कों पर उतरा बेटा 4 महीने से नहीं सुन रहा प्रशाशन, अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई , आखिर आम आदमी कब तक प्रशासन के सामने गुहार लगाता रहेगा और न्याय के लिए भटकेगा ?1
- इन्दौर के शांति नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 1.45000 मुजरा और वाहन जप्त ( सिंहासा शांति नगर इंदौर) इंदौर में आबकारी विभाग ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 पाव देशी मदिरा और दो दोपहिया वाहन जब्त किए। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वृत्त आंतरिक 2 प्रभारी जया मुजाल्दे और पलासिया प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया ने अपनी टीम के साथ सिंहासा और शांति नगर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान कुख्यात ब्लेकर आनंद चौहान और सुभाष पवार के घर के सामने से मदिरा और वाहन जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत लगभग 1,45,000 रुपए है।1
- इन्दौर क्राईम ब्रांच ने पकड़ी 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 लाख रुपए बताएं जा रही है चिंटू उर्फ चिन्टी वर्मा बड़े शातिर तरीके से तस्करी कर रहा था1
- इंदौर में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से घायल अवस्था में मिली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील करते हुए एक आरोपी मुकेश कोरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ नशे की लत और आपसी विवाद की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को रात में कॉलेज मैदान लेकर गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में दुष्कर्म से जुड़ी धाराएं भी जोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।1
- इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… 🚨 नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। 📌 जब्त नशे की अनुमानित कीमत 👉 करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि 👉 आरोपी महिला नाबालिगों के जरिए नशे का नेटवर्क चला रही थी। ⚖️ आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई को 👉 नशा मुक्त शहर की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- सबरी माता जंयती पर हो में रामदल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो का स्वागत किया गया। व भारत माता की जय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जय भगवान बिरसा जय महानायक भगवान टांटिया भील जय सबरी माता जय श्री राम के नारों से गूंज उठा मच4
- *कितना भयावह है फरीदाबाद का ये वीडियो!!* *फरीदाबाद में चल रहे मेले में झूला टूटने की इस घटना में दो इंस्पेक्टर की मौत हुई है, 12 घायल हैं।*1