logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा चौक पर एक थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी नंबर UP 12 BX 6 से सरेआम सड़क पर लापरवाहीपूर्वक स्टंट किए गए, जिससे राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस तरह के स्टंट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

4 hrs ago
user_Vijay rathi
Vijay rathi
पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा चौक पर एक थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी नंबर UP 12 BX 6 से सरेआम सड़क पर लापरवाहीपूर्वक स्टंट किए गए, जिससे राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस तरह के स्टंट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by मो फरीद अंसारी
    1
    Post by मो फरीद अंसारी
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट: India Meteorological Department ने जारी की चेतावनी, पारा 44°C तक पहुंचने की संभावना
    1
    दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट: India Meteorological Department ने जारी की चेतावनी, पारा 44°C तक पहुंचने की संभावना
    user_Babu mohib malik
    Babu mohib malik
    खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नए बिजली आवेदन कुछ माह न करें : चौधरी शाह आलम मुजफ्फरनगर/शामली। स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने जनता से अपील की है कि बिजली के नए आवेदन कुछ माह तक न करें। इस संदर्भ में चौधरी शाह आलम ने बुधवार को इंटेली स्मार्ट कंपनी के सीनियर मैनेजर देवेंद्र सिंह राठौर से मुलाकात की। राठौर मुजफ्फरनगर और शामली दोनों जिलों में कार्यरत हैं। लंबे समय से विभाग की लापरवाही के कारण चल रही समस्याओं पर चर्चा हुई। कुकड़ा अहमदनगर कॉलोनी में शमीमा को पहले बिजली कनेक्शन दिया गया, फिर उसे काटकर मीटर उखाड़ लिया गया। इसी तरह मिमलाना रोड पर रफीक के आवास पर 8 माह पूर्व लगाया गया बिजली मीटर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था। रफीक का असली मीटर मौके पर ब्रह्मदत्त कराया गया। इन समस्याओं का तत्काल समाधान मौके पर ही कर दिया गया। देवेंद्र सिंह राठौर ने शेष समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। चौधरी शाह आलम ने कड़े शब्दों में कहा, "स्मार्ट मीटर आप कहीं नहीं लगाएंगे। पहले क्षेत्रवार कैंप लगाकर अपनी बात जनता के समक्ष रखें और सहमति प्राप्त करें। उसके बाद ही आगे कार्य करें। अन्यथा रिचार्ज वाले मीटर हम कहीं नहीं लगने देंगे। हम जनता के साथ हैं।
    1
    नए बिजली आवेदन कुछ माह न करें : चौधरी शाह आलम
मुजफ्फरनगर/शामली। स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने जनता से अपील की है कि बिजली के नए आवेदन कुछ माह तक न करें।
इस संदर्भ में चौधरी शाह आलम ने बुधवार को इंटेली स्मार्ट कंपनी के सीनियर मैनेजर देवेंद्र सिंह राठौर से मुलाकात की। राठौर मुजफ्फरनगर और शामली दोनों जिलों में कार्यरत हैं। लंबे समय से विभाग की लापरवाही के कारण चल रही समस्याओं पर चर्चा हुई।
कुकड़ा अहमदनगर कॉलोनी में शमीमा को पहले बिजली कनेक्शन दिया गया, फिर उसे काटकर मीटर उखाड़ लिया गया। इसी तरह मिमलाना रोड पर रफीक के आवास पर 8 माह पूर्व लगाया गया बिजली मीटर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था। रफीक का असली मीटर मौके पर ब्रह्मदत्त कराया गया। इन समस्याओं का तत्काल समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
देवेंद्र सिंह राठौर ने शेष समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। चौधरी शाह आलम ने कड़े शब्दों में कहा, "स्मार्ट मीटर आप कहीं नहीं लगाएंगे। पहले क्षेत्रवार कैंप लगाकर अपनी बात जनता के समक्ष रखें और सहमति प्राप्त करें। उसके बाद ही आगे कार्य करें। अन्यथा रिचार्ज वाले मीटर हम कहीं नहीं लगने देंगे। हम जनता के साथ हैं।
    user_Affan अख्तर
    Affan अख्तर
    खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 22/23 अप्रैल 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पावटी के जंगल में एक व्यक्ति द्वारा बछड़े पर हमला कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्रामवासियों की मदद से पकड़ लिया था। अगले दिन घटनास्थल निरीक्षण के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर ईंख के खेत में छिपाए तमंचे से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 22/23 अप्रैल 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पावटी के जंगल में एक व्यक्ति द्वारा बछड़े पर हमला कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्रामवासियों की मदद से पकड़ लिया था।
अगले दिन घटनास्थल निरीक्षण के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर ईंख के खेत में छिपाए तमंचे से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • मुजफ्फरनगर - प्रकाश चौक के निकट स्थित कुमार एजेंसी पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा, विस्तृत जानकारी कुछ ही समय में बताया जा रहा है आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आई है घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पहुंचे घटनास्थल पर, कर रहे हैं घटनाक्रम की जानकारी
    1
    मुजफ्फरनगर - प्रकाश चौक के निकट स्थित कुमार एजेंसी पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा, विस्तृत जानकारी कुछ ही समय में
बताया जा रहा है आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आई है घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पहुंचे घटनास्थल पर, कर रहे हैं घटनाक्रम की जानकारी
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • Post by Ankit rana
    7
    Post by Ankit rana
    user_Ankit rana
    Ankit rana
    Video Creator Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.