Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, विशाल लंगर का भी रहा आयोजन पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ। रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।1
- सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।1
- nepal floods: कैसे 80 लोगों के ग्रुप के लिए काल बन गई कैलाश मानसरोवर यात्रा? नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 332 हो गई है. अब तक 900 से अधिक लोग लापता हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के क़रीब 300 लोग लापता हैं. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु से मानसरोवर की यात्रा पर गए 21 लोगों को नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है. बुधवार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि उनके ईशा फ़ाउंडेशन के 80 लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं और उनके बारे में कोई ख़बर नहीं है. माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.1
- महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, फीकी चाय पिलाकर जताया विरोध मनासा। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोगों को फीकी चाय पिलाकर बढ़ती शक्कर, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के प्रति विरोध जताया। इस दौरान “वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गए शक्कर तेल” जैसे नारे भी लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं, रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों से पहले आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर भी सरकार से राहत देने की मांग की गई। मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।1
- बढ़ती महंगाई पर मनासा मे निकाली कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी के खिलाफ आक्रोश रैली मनासा मे आज 27 अगस्त को निकाली बढ़ती कीमतों पर रैली जन आक्रोश रैली बढ़ती चीनी गैस पेट्रोल में एथेनॉल पर सरकार के खिलाफ अब जनता जाग चुकी है हवा बदल रही है1
- वर्षों के प्रेम संबंध के बाद तय हुए विवाह मै भी लड़की ने फंसा दिया झूठे दहेज केस मै जावरा के हर्ष जैन ओर सुखेड़ा की सुरभि जैन का प्रेम विवाह से उपजा झूठा केस फिर लड़की ने किए झूठे दहेज केस लड़की ओर उसके परिवार ने फसाया झूठे दहेज केस मै सावधान विगत वर्षों से प्रेम सम्बन्ध ओर फिर विवाह होना आम बात हो गये है ऐसे में कुछ लड़की वाले उसका गलत फायदा उठा रहे है पहले बिना देन की बात पर विवाह तय करते है फिर कुछ दिनों बाद झूठे आरोप लगा देते है उत्तरप्रदेश जैसा ही एक झूठा मामला जावरा निवासी अधिवक्ता हर्ष ओर सुरभि निवासी सुखेड़ा के बीच हुआ यहां भी लव अफेयर के बाद शादी हुई थी और फिर प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों ने सालों के रिश्ते के बाद झुठा दहेज केस कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ओर उसके परिवार ने एक झूठी खबर भी पेपर मै फैलाई थी जिसका कि भांडाफोड़ हो चुका है बताई गई दिनांक 8 अक्टूम्बर 2025 को लड़की सुरभि अपने भाई के साथ खुद गई थी और फिर झूठे आरोप लगा कर लड़के को झूठे केस में फंसा दिया हमें इस झूठे केस से जुड़े कई अन्य साक्ष्य भी मिले है गांव ओर जावरा के लोगो की माने तो प्रेम विवाह के बाद झूठे आरोप लगाए गये है इससे लोगो मै काफी नाराजगी ओर आक्रोश है हमारी पड़ताल मै हमें यहाँ से जाने के बाद के लड़की के मैसेज ओर अन्य जानकारी भी रिकॉर्ड से मिली है जो कि इसे झूठी घटना बताती है लड़की ओर उसके परिवार ने झूठे आरोप लगाए है जो कि काफी शर्मनाक है लोग तो यहां तक कह रहे है कि प्रेम विवाह के बाद कैसे परिवार झूठे आरोप लगा रहा है आस पास के लोगों की माने तो लोगो ने उसे उसके भाई के साथ जाता हुआ देखा है लोगो के अनुसार परिवार ग्राम सुखेड़ा का निवासी है और लड़की के प्रेम संबंध और विवाह से काफी नाराज था इसी वजह से परिवार ने ये झूठे आरोप लगवाये है प्रेम विवाह के बाद झूठे आरोप से लोगों मै डर का माहौल है लड़के तो अब विवाह के नाम से कतराने लगे है कि प्रेम विवाह में भी झूठे आरोप लड़की वाले लगा देते है तो अरेंज जैसे मै क्या होगा, इस झूठे केस के बाद अब कानूनी लिखापढ़ी वाली बाते सामने आने लगी है कि ऐसे मुकदमेबाज परिवार ओर लड़कियों से बचने के लिए ये कदम उठाना सही होगा ताकि झूठे केसो मै आपको न फसाया जावे ।।4
- जय कालेश्वर देव वासक देवता मंदिर दलौदा सगरा दशपुर न्यूज़ मंदसौर1
- "मोहन कहना मान लें बोरी बिस्तर बांध ले" बढ़ती महंगाई पर ब्लॉक कमिटी व ब्लॉक मंडलम का अनोखा प्रदर्शन, चाय का ठेला रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन.., बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा ब्लॉक कमिटी व ब्लॉक मंडलम कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर चाय का ठेला रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस का आरोप है कि, मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को महंगाई की सौगात दी है। रोजमर्रा की चीजें, शक्कर गैस, तेल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी की कमर टूट रही है। कांग्रेसियों ने तंज कसते हुए कहा - "पहले चाय बेचकर सत्ता में आए थे, अब गरीब की पहुंच से चाय भी दूर कर दी है।" उक्त अनोखे विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, मंडलम अध्यक्ष सुनील गौड़, पार्षद प्रतिनिधि सचिन श्रीमाल, संदीप सोनी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी, नवदीप ओझा, महेन्द्र उपाध्याय, सूरज करण, बहादुर दायमा, विनय चौधरी, जीवन दायमा, सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महंगाई को तुरंत कम करने की मांग की।1