Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराहाट में 40 मिनट की भव्य दुर्गा आरती, पलामू से पहुंचीं रानी श्री की टीम
N.k.choudhary
बाराहाट में 40 मिनट की भव्य दुर्गा आरती, पलामू से पहुंचीं रानी श्री की टीम
More news from बिहार and nearby areas
- बाराहाट में 40 मिनट की भव्य दुर्गा आरती, पलामू से पहुंचीं रानी श्री की टीम1
- शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा, कई जगहों पर प्रतिमा विसर्जन तारापुर। नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद वुधवार को विजयादशमी के साथ दशहरा पर्व संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विजयादशमी की रात से प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। तेलडीहा मंदिर, मोहनगंज, धौनी और छोटी तेलडीहा (बिहमा) समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। वहीं, बुधवार को उल्टा स्थान महादेव, बड़ी दुर्गा तारापुर, पढ़भारा, प्यारपुर, रनगांव, अफजलनगर और खुदिया में शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न हुआ। की विषय और भगलपुरा में गुरुवार को विसर्जन होगा। प्रशासन और पूजा समितियों के समन्वय से सभी कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मौके पर थानाध्यक्ष राज कुमार, भोला चौधरी और वार्ड पार्षद रोमित राज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- चांदन(बांका)चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग में बस स्टैंड चांदन में गुरुवार दोपहर को तीन बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बिरनियां पंचायत के शेखपुरा गांव के कलावती देवी उम्र 50 वर्ष पति पीताम्बर दास जरूरी कार्य हेतु चांदन बाजार आने के दौरान बस स्टैंड चांदन पहुंचते ही देवघर की और से आ रही एक तेज रफ्तार बाईक सवार युवक ने कटोरिया की और से आ रही एक बाईक में जोरदार टक्कर मारकर घटना स्थल से फरार हो गए।इस सड़क दुघर्टना में असंतुलित बाईक सवार युवक ने दुर्घटना में घायल महिला की बाइक से टकराकर पलट गई।जिसमें बाईक सवार कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल कलावती देवी को स्वजनों ने स्थानीय लोगों की सहयोग से आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉ०रजनीश कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया है।घायल महिला की इलाज की खर्च चांदन बाजार के बाईक सवार ने कराने का भरोसा दिया है।इस संबंध में में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने बताया महिला की एक पैर टुट जाने व सिर चोटिल हो की वजह से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।1
- आज की बिहार की 10 ताजा बड़ी खबरें | 22 October 2026 सम्राट सरकार की बड़ी घोषणा किसान बीज अनुदान योजना #BiharPolitics #bihar #BiharNews #ips #MungerNews1
- ललमटिया में अचानक धधक उठा 18 चक्का हाइवा, आग की लपटें देख सहमे राहगीर; पुलिस जांच में जुटी ललमटिया में अचानक धधक उठा 18 चक्का हाइवा, आग की लपटें देख सहमे राहगीर; पुलिस जांच में जुटी #GoddaNews #LalmatiaNews #BreakingNews #JharkhandNews #Godda #NH133 #HyvaFire #FireIncident #LalmatiaPolice #BadiKhabar #LatestNews #GlobalExpressNews #गोड्डा_न्यूज़ #ललमटिया #झारखंड_समाचार #बड़ी_खबर1
- साल का सबसे बड़ा क्रॉसओवर! IIFA 2027 प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान और रश्मिका।1
- तारापुर में पिकअप चालक से मारपीट कर मोबाइल छीना, तीन गिरफ्तार तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास मंगलवार की देर रात पिकअप चालक से मारपीट कर मोबाइल छिनतई का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर एक उजले रंग की अपाची मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। पीड़ित अवधेश कुमार उर्फ राकेश कुमार, निवासी करजान, थाना अथमलगोला, पटना ने बताया कि वह मीठापुर से पिकअप पर टमाटर लादकर लौट रहा था। नहरापुल के पास साइड देने को लेकर एर्टिगा कार सवार लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद कार और अपाची पर सवार करीब दस लोगों ने उसका पीछा किया और ईंट-पत्थर से हमला कर पिकअप का शीशा तोड़ दिया। शहीद चौक के पास आरोपितों ने चालक से मारपीट कर वनप्लस मोबाइल छीन लिया। गश्ती दल ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 196/2026 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।1
- भागलपुर: नवगछिया में बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी की गोली मारकर की हत्या, किराना दुकान चलाते थे दोनों भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अपराधियों ने एक किराना दुकानदार और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि रंजन मंडल अपने घर में छोटी-सी किराना दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे अपराधियों ने पहले रंजन मंडल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरण देवी चिल्लाने लगीं, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। इस घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1