Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर : दंपति सरस्वती व रोहित की मौत मामले में नया मोड़, मृतका की मां ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र में दंपति की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन पत्र सौंपा और अपनी बेटी सरस्वती व दामाद रोहित विश्वकर्मा की मौत को साजिश करार दिया है। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी और दामाद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि घटना के पीछे गहरी साजिश है। पीड़ित मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
Khulasach TV
मिर्जापुर : दंपति सरस्वती व रोहित की मौत मामले में नया मोड़, मृतका की मां ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र में दंपति की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन पत्र सौंपा और अपनी बेटी सरस्वती व दामाद रोहित विश्वकर्मा की मौत को साजिश करार दिया है। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी और दामाद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि घटना के पीछे गहरी साजिश है। पीड़ित मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी कोखराज थाना अंतर्गत परसरा रोड राम गमन मार्ग पर ओवरलोड डंपर गिट्टी से भरा डिगाइजर से टकराया बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा1
- मिर्जापुर जनपद के संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव की निवासी सुनीता देवी ने क्षेत्रीय लेखपाल कमलभान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि लेखपाल ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे ₹80,000 नगद लिए और साथ ही उनके साथ शारीरिक शोषण भी किया। सुनीता देवी का आरोप है कि, उन्होंने अपने जेवरात बेचकर लेखपाल को ₹80,000 दिए थे, लेकिन जब जमीन देने की बारी आई तो लेखपाल टालमटोल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो लेखपाल ने उनके साथ मारपीट भी की। मामले को लेकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में भी शिकायत दर्ज कराई है। तो पीड़ित पर स्थानीय पुलिस ने भी दबाव बनाया पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Bite - सुनीता देवी पीड़ित महिला2
- मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र में दंपति की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन पत्र सौंपा और अपनी बेटी सरस्वती व दामाद रोहित विश्वकर्मा की मौत को साजिश करार दिया है। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी और दामाद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि घटना के पीछे गहरी साजिश है। पीड़ित मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।2
- बेटी गई दोस्त के शादी सालगिरह में हुआ गैंगरेप मिर्जापुर कलेक्ट ऑफिस पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों ने किया प्रदर्शन नीतू सिंह ने बताया कि मेरे बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है इस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है कई बार हमने थानों का चक्कर लगाए एसपी ऑफिस में भी पत्रक दिया लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई तो आज हम लोगों को जिला अधिकारी मिर्जापुर के यहां आना पड़ा और आज हमने पत्रक दिया है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गैंगरेप किए हैं दोषियों को सजा मिलनी चाहिए पूरा मामला थाना चुनार का बताया जा रहा है1
- पूरी वीडियो भी अपलोड है जल्दी देखे1
- थाना दुर्गागंज क्षेत्र के ग्राम रामनगर में बीते दिनों हुई सबमर्सिबल पंप व विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात हेमंत धर, राहुल शुक्ला व सभाजीत यादव के खेतों से सबमर्सिबल, स्टेपलाइजर, स्टार्टर और केबल तार चोरी कर लिए गए थे। 14 फरवरी की रात अर्जुन सिंह के टीनशेड दालान से स्टेपलाइजर चोरी हुआ। मामले में थाना दुर्गागंज पर मु0अ0सं0 17/26 व 18/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम श्री चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम ने हिम्मतपुर वरुणा पुल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी संदीप कन्नौजिया (23) निवासी हिम्मतपुर, दुर्गागंज तथा आरिफ शेख (21) निवासी तिलकट बाजार, सरायममरेज, प्रयागराज। बरामद सामान दो स्टेपलाइजर, दो स्टार्टर, एक सबमर्सिबल पंप व एक बंडल केबल तार। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चार स्थानों पर चोरी की वारदात की थी। शेष सामान फरार साथियों के पास बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरजबली वर्मा, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, हेड कांस्टेबल नंदलाल गौड़, कांस्टेबल राम प्रवेश गोस्वामी व कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे। —1
- Post by NEWS TIME UP1
- मिर्जापुर - जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम छितपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राकेश वर्मा पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा, जनपद अम्बेडकर नगर के बसखारी थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है।1