अमृत सरोवर तालाब में त्रिभुवन गैस एजेंसी कोटरा संचालक ने किया पौधरोपण विकास खण्ड बिसवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनुआ स्थित अमृत सरोवर तालाब में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिभुवन गैस एजेंसी के संचालक सुबोध अवस्थी ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता है। पौधरोपण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल करने की बात कही। अमृत सरोवर तालाब में हुए इस पौधरोपण कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर सुधीर अवस्थी,संजीव बाजपेयी, विवेक गौड़,मोनू तिवारी,पंकज शुक्ला,आशुतोष मिश्रा ,सुग्गी मिश्रा,हरिओम बाजपेयी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे ।
अमृत सरोवर तालाब में त्रिभुवन गैस एजेंसी कोटरा संचालक ने किया पौधरोपण विकास खण्ड बिसवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनुआ स्थित अमृत सरोवर तालाब में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिभुवन गैस एजेंसी के संचालक सुबोध अवस्थी ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता है। पौधरोपण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल करने की बात कही। अमृत सरोवर तालाब में हुए इस पौधरोपण कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर सुधीर अवस्थी,संजीव बाजपेयी, विवेक गौड़,मोनू तिवारी,पंकज शुक्ला,आशुतोष मिश्रा ,सुग्गी मिश्रा,हरिओम बाजपेयी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे ।
- यूजीसी बिल वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सीतापुर जनपद की बिसवां तहसील में यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग को लेकर कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर पैदल मार्च कर विरोध प्रकट करते हुए तहसील परिसर में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी,बिसवां राहुल सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से समाज के एक वर्ग के साथ भेदभाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है, जिसका सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन में जाति, धर्म, भाषा, संप्रदाय और क्षेत्रवाद की दूरियां समाप्त कर सामाजिक समानता एवं सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूजीसी बिल/कानून को वापस लेने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। साथ ही आरक्षण का आधार जाति के स्थान पर केवल आर्थिक स्थिति को बनाए जाने, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों में चयन का आधार योग्यता निर्धारित करने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे समाज में समानता और सामाजिक सौहार्द कायम रह सके। इस अवसर पर अश्वनी कुमार त्रिपाठी, तुषार शर्मा,हरिओम बाजपेयी, आशीष कुमार मिश्रा,चन्दन त्रिवेदी,नीरज मिश्रा,विजय अवस्थी,आशुतोष मिश्रा,धनेश त्रिपाठी समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे3
- अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान, अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान दवारा रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर रेसेपी प्रतियोगिता सम्पन्न1
- नेपाल में पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है, ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते है।1
- पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता1
- सीतापुर के पूर्णागिरि मोहल्ले में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी एवं जल बहाव की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सीतापुर सिटी में स्थित मोहल्ला पूर्णागिरि नगर के लोग जल भराव से परेशान सीतापुर सिटी के श्याम नाथ रोड तिवारी चौराहा के पास बसा हुआ मोहल्ला पूर्णागिरि नगर जल भराव से परेशान हो चुका है 4 घंटे की बारिश ने लोगों के घरों तक दस्तक दे दिया है घर के लोग आने जाने को तरस रहे हैं रोड पर कमर से ऊपर कहानी घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ है1
- तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सिधौली मार्ग पर चौपान शहीद गेट के सामने ग्राम अमानाबाद निवासी शुभम यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश यादव की बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बुलेट ऑटो से जा भिड़ी। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार बिसवां में सीएससी में किया जा रहा है ।1
- तेज बारिश का कहर, भरभराकर गिरी कच्ची दीवार; मलबे में दबकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल। सदरपुर (सीतापुर)क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश आफत बनकर टूटी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगेठुआ के तुरनी गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज बारिश के चलते एक कच्ची दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में सो रहा 13 वर्षीय किशोर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, तुरनी गांव निवासी रियाज अली (पुत्र मुस्तकीम) अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई,जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में रियाज अली का 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद सलमान मलबे की सीधी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए भारी मलबा हटाया और सलमान को बाहर निकाला। इसके साथ ही घर के अंदर फंसी उसकी मां शबनम और दो बहनों—शहनाज व मेनाज को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल सलमान को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।1