Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी। गैस सिलिंडर अब प्रॉपर्टी की तरह हो गया है। अब इसे भी सुरक्षित रखना होगा। वीडियो यूपी के बस्ती का है। सिलिंडर चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई। गैस सिलिंडर अब प्रॉपर्टी की तरह हो गया है। अब इसे भी सुरक्षित रखना होगा। वीडियो यूपी के बस्ती का है। सिलिंडर चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई।
उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
लखीमपुर खीरी। गैस सिलिंडर अब प्रॉपर्टी की तरह हो गया है। अब इसे भी सुरक्षित रखना होगा। वीडियो यूपी के बस्ती का है। सिलिंडर चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई। गैस सिलिंडर अब प्रॉपर्टी की तरह हो गया है। अब इसे भी सुरक्षित रखना होगा। वीडियो यूपी के बस्ती का है। सिलिंडर चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- "ये किसी थाने का थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट नहीं है.. एक मदरसे में छात्र की नॉर्मल पिटाई है.." मदरसा है सहारनपुर के गंगोह का.. वीडियो में दिख रहे हैं तीन लोग.. दो हाफिज हैं, एक मासूम बच्चा है.. पहले बच्चे को पेट के बल लिटा कर डंडे से पीट रहे हैं.. फिर उसके दोनों पैर उठवाकर तलवों पर डंडे चला रहे हैं.. जैसा अक्सर फिल्मों में हमने थानों की हवालात में अपराधियों के साथ होते देखा है.. अजब हाल हैं मदरसों में पढ़ने वाले मासूमों के.... वीडियो में देखिए कैसे धार्मिक गुरु इन मासूमो को इस तरह निर्ममता से पीट रहे हैं- दया भी नही आ रही जालिमो को मुकदमा दर्ज हो गया है1
- रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच?1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 25 घर इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जमील के घर से दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को और ज्यादा भड़का दिया। कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए। आग से हुए नुकसान को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। लेखपाल के अनुसार आग में 8 बकरियां जलकर मरी हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि लगभग 18 बकरियों की जान गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और राहत एवं बचाव कार्य में जुटा रहा। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। निघासन के एसडीएम राजीव निगम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग से करीब 25 घर जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। प्रशासन द्वारा आग के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल, आग से बेघर हुए ग्रामीणों के सामने अपने आशियाने को दोबारा बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- *थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त कुवंरपाल सिंह पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया*1
- बालू और मिट्टी के अवैध खनन का तांडव: स्थानीय प्रशासन की 'मेहरबानी' से सड़कों पर दौड़ रहे मौत के सौदागर! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में : प्रदेश में भले ही सरकार अवैध खनन पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में धरातल पर हकीकत बेहद खौफनाक है। मोहम्मदी नगर से लेकर पूरे तहसील क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन माफियाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गया है। रसूखदार नेताओं और स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत से यह काला कारोबार अब 'मौत के व्यापार' में तब्दील हो चुका है। पकड़ा गया ओवरलोड ट्राला 'गायब', प्रशासन के इकबाल पर सवाल हैरतअंगेज मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले शाहजहाँपुर की ओर से आ रहे बालू से भरे एक विशालकाय ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले को पकड़ा गया था। अमीर नगर की ओर जा रहे इस अवैध ट्राले को कार्रवाई के लिए रोका गया था, लेकिन आज जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या जुर्माने के, उस बालू से लदे ओवरलोड ट्राले को छोड़ दिया गया। सबसे शर्मनाक मंजर तब दिखा जब वह ट्राला मोहम्मदी तहसील गेट और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के सामने से सीना तानकर गुजरा। यह सीधा संदेश था कि मोहम्मदी में कानून का नहीं, बल्कि खनन माफियाओं का सिक्का चलता है। शारदा नहर बनी माफियाओं की चरागाह, बसपा नेता का नाम चर्चा में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवैध साम्राज्य की जड़ें कोतवाली पसगवा क्षेत्र के शारदा नहर तक फैली हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार बसपा नेता के संरक्षण में शारदा नहर से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। मिट्टी और बालू के इस खेल में न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी प्रतिदिन लाखों की चपत लगाई जा रही है। मिट्टी और बालू के ओवरलोड डंपर: राहगीरों की जान आफत में मोहम्मदी की सड़कों पर दिन हो या रात, मिट्टी और बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले और डंपर यमराज बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की रफ्तार और ओवरलोडिंग का आलम यह है कि राहगीर सड़क पर चलने से कतराने लगे हैं। * खतरनाक ड्राइविंग: माफियाओं के चालक बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन गुजारते हैं। * सड़कों की बदहाली: मिट्टी और बालू के भारी बोझ से करोड़ों की लागत से बनी सड़कें धंस रही हैं। * दुर्घटना का अंदेशा: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। सरकार की नीति और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली में विरोधाभास एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मोहम्मदी का स्थानीय प्रशासन इन माफियाओं के सामने नतमस्तक नजर आ रहा है। पकड़े गए वाहनों को छोड़ देना और खुलेआम हो रहे खनन पर आंखें मूंद लेना, यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। आखिर कब जागेगा प्रशासन? आम जनता में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि आखिर क्यों 'मौत के इन सौदागरों' को खुली छूट दी गई है? क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने के बाद जागेगा? या फिर सफेद बालू और मिट्टी के इस काले खेल में शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब किया जाएगा? मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की जनता अब शासन और जिला प्रशासन से गुहार लगा रही है कि इस बालू और मिट्टी के अवैध सिंडिकेट को ध्वस्त कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए।1
- नेपाल – Mount Everest जाने वाले पर्वतारोहियों से जुड़ा करीब 165 करोड़ रुपये का बड़ा बीमा घोटाला सामने आया है, जिसमें ट्रैकिंग गाइड, हेलीकॉप्टर कंपनियां और अस्पताल कर्मी समेत कुल 32 लोग शामिल पाए गए नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर 12 मार्च 2026 को चार्जशीट दाखिल की है जांच में खुलासा हुआ है कि गाइड पर्यटकों के भोजन में बेकिंग सोडा मिलाकर उनकी तबीयत खराब कर देते थे, इसके बाद गंभीर हालत का डर दिखाकर महंगे हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए मजबूर किया जाता था बीमार पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से काठमांडू के अस्पतालों में ले जाकर इलाज और रेस्क्यू के नाम पर भारी बिल बनाए जाते थे, जिन्हें बीमा कंपनियों से वसूला जाता था बताया गया है कि 2022 से 2025 के बीच ऐसे 300 से ज्यादा फर्जी रेस्क्यू ऑपरेशन कर बीमा कंपनियों को चूना लगाया गया1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में शनिवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी हवाओं के साथ बिजली चमकी और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में घने बादलों के चलते तेज बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत तो मिली है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई1