Shuru
Apke Nagar Ki App…
रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच?
Shahnawaz Gauri
रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में शनिवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी हवाओं के साथ बिजली चमकी और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में घने बादलों के चलते तेज बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत तो मिली है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- बालू और मिट्टी के अवैध खनन का तांडव: स्थानीय प्रशासन की 'मेहरबानी' से सड़कों पर दौड़ रहे मौत के सौदागर! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में : प्रदेश में भले ही सरकार अवैध खनन पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में धरातल पर हकीकत बेहद खौफनाक है। मोहम्मदी नगर से लेकर पूरे तहसील क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन माफियाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गया है। रसूखदार नेताओं और स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत से यह काला कारोबार अब 'मौत के व्यापार' में तब्दील हो चुका है। पकड़ा गया ओवरलोड ट्राला 'गायब', प्रशासन के इकबाल पर सवाल हैरतअंगेज मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले शाहजहाँपुर की ओर से आ रहे बालू से भरे एक विशालकाय ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले को पकड़ा गया था। अमीर नगर की ओर जा रहे इस अवैध ट्राले को कार्रवाई के लिए रोका गया था, लेकिन आज जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या जुर्माने के, उस बालू से लदे ओवरलोड ट्राले को छोड़ दिया गया। सबसे शर्मनाक मंजर तब दिखा जब वह ट्राला मोहम्मदी तहसील गेट और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के सामने से सीना तानकर गुजरा। यह सीधा संदेश था कि मोहम्मदी में कानून का नहीं, बल्कि खनन माफियाओं का सिक्का चलता है। शारदा नहर बनी माफियाओं की चरागाह, बसपा नेता का नाम चर्चा में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवैध साम्राज्य की जड़ें कोतवाली पसगवा क्षेत्र के शारदा नहर तक फैली हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार बसपा नेता के संरक्षण में शारदा नहर से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। मिट्टी और बालू के इस खेल में न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी प्रतिदिन लाखों की चपत लगाई जा रही है। मिट्टी और बालू के ओवरलोड डंपर: राहगीरों की जान आफत में मोहम्मदी की सड़कों पर दिन हो या रात, मिट्टी और बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले और डंपर यमराज बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की रफ्तार और ओवरलोडिंग का आलम यह है कि राहगीर सड़क पर चलने से कतराने लगे हैं। * खतरनाक ड्राइविंग: माफियाओं के चालक बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन गुजारते हैं। * सड़कों की बदहाली: मिट्टी और बालू के भारी बोझ से करोड़ों की लागत से बनी सड़कें धंस रही हैं। * दुर्घटना का अंदेशा: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। सरकार की नीति और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली में विरोधाभास एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मोहम्मदी का स्थानीय प्रशासन इन माफियाओं के सामने नतमस्तक नजर आ रहा है। पकड़े गए वाहनों को छोड़ देना और खुलेआम हो रहे खनन पर आंखें मूंद लेना, यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। आखिर कब जागेगा प्रशासन? आम जनता में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि आखिर क्यों 'मौत के इन सौदागरों' को खुली छूट दी गई है? क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने के बाद जागेगा? या फिर सफेद बालू और मिट्टी के इस काले खेल में शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब किया जाएगा? मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की जनता अब शासन और जिला प्रशासन से गुहार लगा रही है कि इस बालू और मिट्टी के अवैध सिंडिकेट को ध्वस्त कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए।1
- पलिया-निघासन मार्ग पर ग्राम तिलकुरवा के पास शनिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक गुड्डू ने बताया कि वो बरेली से मुर्गी लादकर निघासन गए थे। वहां से वापस लौटते समय तिलकुरवा के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क किनारे खोदकर एकत्र की गई मिट्टी पर वाहन चढ़ गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। चालक सुरक्षित बच निकला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार विभाग से रेड वेरिकेटिंग लगवाने की मांग की है। तीन दिन पूर्व एक कार भी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खोदकर एकत्र की गयी मिट्टी पर चढ़ने से पलट गयी थी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी।1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया रोड शो,,भारत मां के जयकारों से गूंजा बंगाल1
- लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र का मामला1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- पलिया तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की भरमार देखने को मिली। विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 43 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 9, नगर पालिका की 2, विकास विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 1, विद्युत विभाग की 3 एवं अन्य विभागों की 7 शिकायतें शामिल रहीं। हालांकि मौके पर राजस्व विभाग की मात्र 7 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका, जिससे शेष फरियादियों को निराशा हाथ लगी। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी, विद्युत विभाग के एक्सईएन निशांत जोती एवं मझगईं वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, मंगलसूत्र चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाली 05 नफर अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, विवेक कुमार तिवारी*1