समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतों का दबदबा, 68 में से सिर्फ 7 का मौके पर हो सका निस्तारण पलिया तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की भरमार देखने को मिली। विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 43 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 9, नगर पालिका की 2, विकास विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 1, विद्युत विभाग की 3 एवं अन्य विभागों की 7 शिकायतें शामिल रहीं। हालांकि मौके पर राजस्व विभाग की मात्र 7 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका, जिससे शेष फरियादियों को निराशा हाथ लगी। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी, विद्युत विभाग के एक्सईएन निशांत जोती एवं मझगईं वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतों का दबदबा, 68 में से सिर्फ 7 का मौके पर हो सका निस्तारण पलिया तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की भरमार देखने को मिली। विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 43 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 9, नगर पालिका की 2, विकास विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 1, विद्युत विभाग की 3 एवं अन्य विभागों की 7 शिकायतें शामिल रहीं। हालांकि मौके पर राजस्व विभाग की मात्र 7 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका, जिससे शेष फरियादियों को निराशा हाथ लगी। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी, विद्युत विभाग के एक्सईएन निशांत जोती एवं मझगईं वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
- पलिया तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की भरमार देखने को मिली। विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 43 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 9, नगर पालिका की 2, विकास विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 1, विद्युत विभाग की 3 एवं अन्य विभागों की 7 शिकायतें शामिल रहीं। हालांकि मौके पर राजस्व विभाग की मात्र 7 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका, जिससे शेष फरियादियों को निराशा हाथ लगी। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी, विद्युत विभाग के एक्सईएन निशांत जोती एवं मझगईं वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, मंगलसूत्र चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाली 05 नफर अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, विवेक कुमार तिवारी*1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में प्रस्तावित रामलीला पार्क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। फिलहाल पार्क के नाम पर केवल चारों ओर बाउंड्री बनाकर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा नेता रोहित अवस्थी ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भूमि पर रामलीला पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, वह असल में नगर पंचायत की भूमि नहीं है। उनका दावा है कि यह जमीन ‘महादेव’ के नाम से दान में ली गई है, जबकि उसी स्थान पर नगर पंचायत के पास पहले से ‘रामलीला मैदान’ के नाम से दर्ज भूमि उपलब्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत के पास खुद की जमीन मौजूद है, तो फिर दान की भूमि पर निर्माण कार्य क्यों कराया जा रहा है। रोहित अवस्थी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ कुछ भू-माफियाओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते इस परियोजना में अनियमितताएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक व्यवस्थित मैदान की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक खीरी वासियों को एक पूर्ण विकसित रामलीला पार्क मिल पाता है।1
- विधवा महिलाओं पर हमला, घर फूंका, लूटपाट का आरोप — न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं पीड़िताएं *📍 सिंगाही (खीरी)* लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में 1 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की कई विधवा महिलाओं और उनके परिवार पर कथित रूप से दो दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, रमदेई (विधवा पत्नी शिवरतन), राममूर्ति देवी (पत्नी लेखराम यादव), पुष्पा देवी यादव, दूलावती, शर्मा देवी, पिंकी यादव (मूक-बधिर पुत्री शिवरतन यादव) और उनकी नातिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों व लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। *🔥 घर फूंका, नगदी व जेवरात लूटने का आरोप* पीड़िताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया तथा उनके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। *⚖️ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप* पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब वे सिंगाही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही पुष्पा यादव, दीपू यादव और दूलावती को उसी दिन गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया। *🏛️ अधिकारियों से भी नहीं मिली राहत* न्याय की आस में पीड़िताएं क्षेत्राधिकारी निघासन के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। *🏚️ पलायन को मजबूर, सुरक्षा की मांग* घटना के बाद महिलाएं गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गई हैं। पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त किया जाए तथा उनके पुस्तैनी घर पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पुनः उनके घर में शांति पूर्वक रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। *📢 गांव में तनाव, वीडियो से सच्चाई सामने आने का दावा* ग्रामीणों के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। 👉 फिलहाल, पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए प्रशासन और समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं। *वीडियो संलग्न*1
- भयावह वीडियो - भोपाल रेलवे स्टेशन पर, ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक व्यक्ति फिसल गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गया कुछ ही सेकंड के भीतर वह कई बार घिसटता चला गया। बेहद गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है नोट- कभी जल्दबाज़ी में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें, ट्रेन दूसरी तीसरी चौथी पांचवी कोई भी मिल जाएगी..... पर- *जिंदगी न मिलेगी दोबारा*1
- सैनी थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव में एक किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर मिला। घटना को लेकर विभिन्न तरह की बातें सामने आ रही हैं जिससे क्षेत्र में माहौल चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं यह भी बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा बिना किसी आधिकारिक सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।1
- लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का 'तांडव', रॉयल्टी के नाम पर हो रही खुली लूट मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इन दिनों अवैध खनन और मिट्टी के काले कारोबार का मुख्य केंद्र बन गई है। हैरत की बात यह है कि यह पूरा खेल "रॉयल्टी" के नाम पर खेला जा रहा है, और उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि मिट्टी से लदी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां रोजाना उपजिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदार जैसे जिम्मेदार अधिकारियों के आवास के सामने से सीना तानकर गुजर रही हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। अधिकारियों के आवास के सामने से गुजरता अवैध कारोबार स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहम्मदी नगर और तहसील क्षेत्र में अवैध खनन ने विकराल रूप ले लिया है। मिट्टी माफिया इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं है। जिन रास्तों पर अधिकारियों के बंगले हैं और जहाँ से तहसील प्रशासन की गाड़ियां गुजरती हैं, उन्हीं रास्तों पर दिन-रात मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें देखी जा सकती हैं। शहर के बीचों-बीच चल रहे इस अवैध खेल ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। रॉयल्टी के नाम पर फर्जीवाड़ा सूत्रों की मानें तो इस अवैध धंधे को "रॉयल्टी" की आड़ में छिपाया जा रहा है। माफिया किसी एक वैध पट्टे या अनुमति की आड़ में क्षेत्र के दर्जनों स्थानों से मिट्टी का उठाव कर रहे हैं। मोहम्मदी के विभिन्न इलाकों में हो रही प्लाटों की अवैध पटाई इस समय जोरों पर है। नए बन रहे कॉलोनियों और निजी प्लाटों में धड़ल्ले से मिट्टी डाली जा रही है, जिसके लिए न तो कोई अनुमति ली गई है और न ही सरकार को नियमानुसार राजस्व दिया जा रहा है। पर्यावरण और राजस्व को भारी चपत अवैध खनन के इस कारोबार से जहाँ एक ओर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है। मानकों को ताक पर रखकर की जा रही खुदाई से भू-गर्भ जल स्तर और जमीन की उर्वरता पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, तेज रफ्तार से दौड़ती ये ट्रैक्टर-ट्रालियां शहर की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रही हैं और आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। > "क्या प्रशासन की मिलीभगत है?" > स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब आम आदमी एक ट्राली मिट्टी भी अपने घर के लिए लाता है, तो पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन जब माफिया सैकड़ों ट्रालियों से अवैध पटाई कर रहे हैं, तो अधिकारियों को उनके घर के सामने से गुजरते ये वाहन दिखाई क्यों नहीं दे रहे? > जनता में भारी आक्रोश मोहम्मदी की जनता में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि रसूखदार माफियाओं के सामने प्रशासन नतमस्तक है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस अवैध खनन पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करेंगे। निष्कर्ष फिलहाल मोहम्मदी में अवैध खनन का यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले में संज्ञान लेकर भू-माफियाओं और खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई करता है, या फिर अधिकारियों के आवास के सामने से इसी तरह 'अवैध मिट्टी' का काफिला निकलता रहेगा।1
- पलिया। श्रीरामलीला मैदान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 71 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कानपुर से पधारे पण्डित ओमनाथ अग्निहोत्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों का विधिवत विवाह सम्पन्न कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन के दौरान कई लोगों ने कन्यादान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बता दें कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पलिया नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को विशाल शोभायात्रा के साथ हुई थी, जबकि शुक्रवार को बालाजी की चौकी एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह में प्रमुख समाजसेवी आलोक मिश्र “भईया”, रवि गुप्ता, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, संदीप बंसल एवं राजीव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की ईश्वर से कामना की। पूरा समारोह अधिवक्ता अमित महाजन के सफल संचालन के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन से जुड़े मनीष गुप्ता एवं मानू बाजपेयी ने बताया कि पांच अप्रैल, रविवार को श्रीरामलीला मैदान में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि छह अप्रैल, सोमवार को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।1