logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल दहला देने वाली घटना अमरोहा में मदद की कोशिश बनी कल ASTv24 digital शाहिद लखाही यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है

3 hrs ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

दिल दहला देने वाली घटना अमरोहा में मदद की कोशिश बनी कल ASTv24 digital शाहिद लखाही यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा हईटेंशन करंट दर्दनाक हादसा बेटे की हुयी मौत पिता हुआ घायल* एंकर -इटावा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के सहसों गांव का है, जहां खेत में गेहूं की फसल काटते समय पिता और पुत्र अचानक हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुत्र राघवेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 60 वर्षीय पिता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ उनका कहना है कि खेत में घंटों तक आग लगी रही और फसल जलती रही, बावजूद इसके सामने मौजूद बिजली फीडर से सप्लाई बंद नहीं की गई परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद राघवेन्द्र की जान बच सकती थी घटना की सूचना मिलते ही सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है *बाइट – डॉ. शिवम राजपूत* *बाइट – परिजन*
    4
    इटावा हईटेंशन करंट दर्दनाक हादसा बेटे की हुयी मौत पिता हुआ घायल*
एंकर -इटावा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के सहसों गांव का है, जहां खेत में गेहूं की फसल काटते समय पिता और पुत्र अचानक हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुत्र राघवेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 60 वर्षीय पिता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ उनका कहना है कि खेत में घंटों तक आग लगी रही और फसल जलती रही, बावजूद इसके सामने मौजूद बिजली फीडर से सप्लाई बंद नहीं की गई परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद राघवेन्द्र की जान बच सकती थी घटना की सूचना मिलते ही सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी है 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है
*बाइट – डॉ. शिवम राजपूत*
*बाइट – परिजन*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पलिया नगर में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार हो रही किल्लत को लेकर आज शनिवार को व्यापारियों का आक्रोश सामने आया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों होटल संचालक एवं मिष्ठान व्यवसायी तहसील पहुंचे और एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के कारण होटल व मिष्ठान व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की अनुपलब्धता से रोजमर्रा का कार्य बाधित हो रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कामर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान राजेश गुप्ता "गुरु जी", जसवीर फ्लोरा एवं बाबा होटल सहित कई होटल एवं मिष्ठान व्यवसायी मौजूद रहे।
    1
    पलिया नगर में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार हो रही किल्लत को लेकर आज शनिवार को व्यापारियों का आक्रोश सामने आया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों होटल संचालक एवं मिष्ठान व्यवसायी तहसील पहुंचे और एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के कारण होटल व मिष्ठान व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की अनुपलब्धता से रोजमर्रा का कार्य बाधित हो रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कामर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान राजेश गुप्ता "गुरु जी", जसवीर फ्लोरा एवं बाबा होटल सहित कई होटल एवं मिष्ठान व्यवसायी मौजूद रहे।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विधवा महिलाओं पर हमला, घर फूंका, लूटपाट का आरोप — न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं पीड़िताएं *📍 सिंगाही (खीरी)* लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में 1 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की कई विधवा महिलाओं और उनके परिवार पर कथित रूप से दो दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, रमदेई (विधवा पत्नी शिवरतन), राममूर्ति देवी (पत्नी लेखराम यादव), पुष्पा देवी यादव, दूलावती, शर्मा देवी, पिंकी यादव (मूक-बधिर पुत्री शिवरतन यादव) और उनकी नातिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों व लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। *🔥 घर फूंका, नगदी व जेवरात लूटने का आरोप* पीड़िताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया तथा उनके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। *⚖️ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप* पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब वे सिंगाही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही पुष्पा यादव, दीपू यादव और दूलावती को उसी दिन गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया। *🏛️ अधिकारियों से भी नहीं मिली राहत* न्याय की आस में पीड़िताएं क्षेत्राधिकारी निघासन के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। *🏚️ पलायन को मजबूर, सुरक्षा की मांग* घटना के बाद महिलाएं गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गई हैं। पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त किया जाए तथा उनके पुस्तैनी घर पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पुनः उनके घर में शांति पूर्वक रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। *📢 गांव में तनाव, वीडियो से सच्चाई सामने आने का दावा* ग्रामीणों के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। 👉 फिलहाल, पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए प्रशासन और समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं। *वीडियो संलग्न*
    1
    विधवा महिलाओं पर हमला, घर फूंका, लूटपाट का आरोप — न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं पीड़िताएं
*📍 सिंगाही (खीरी)*
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में 1 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की कई विधवा महिलाओं और उनके परिवार पर कथित रूप से दो दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, रमदेई (विधवा पत्नी शिवरतन), राममूर्ति देवी (पत्नी लेखराम यादव), पुष्पा देवी यादव, दूलावती, शर्मा देवी, पिंकी यादव (मूक-बधिर पुत्री शिवरतन यादव) और उनकी नातिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों व लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
*🔥 घर फूंका, नगदी व जेवरात लूटने का आरोप*
पीड़िताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया तथा उनके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
*⚖️ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप*
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब वे सिंगाही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही पुष्पा यादव, दीपू यादव और दूलावती को उसी दिन गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया।
*🏛️ अधिकारियों से भी नहीं मिली राहत*
न्याय की आस में पीड़िताएं क्षेत्राधिकारी निघासन के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
*🏚️ पलायन को मजबूर, सुरक्षा की मांग*
घटना के बाद महिलाएं गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गई हैं। पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त किया जाए तथा उनके पुस्तैनी घर पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पुनः उनके घर में शांति पूर्वक रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
*📢 गांव में तनाव, वीडियो से सच्चाई सामने आने का दावा*
ग्रामीणों के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।
👉 फिलहाल, पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए प्रशासन और समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं।
*वीडियो संलग्न*
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    4 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भयावह वीडियो - भोपाल रेलवे स्टेशन पर, ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक व्यक्ति फिसल गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गया कुछ ही सेकंड के भीतर वह कई बार घिसटता चला गया। बेहद गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है नोट- कभी जल्दबाज़ी में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें, ट्रेन दूसरी तीसरी चौथी पांचवी कोई भी मिल जाएगी..... पर- *जिंदगी न मिलेगी दोबारा*
    1
    भयावह वीडियो -
भोपाल रेलवे स्टेशन पर, ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक व्यक्ति फिसल गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गया
कुछ ही सेकंड के भीतर वह कई बार घिसटता चला गया। बेहद गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है
नोट- कभी जल्दबाज़ी में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें, ट्रेन दूसरी तीसरी चौथी पांचवी कोई भी मिल जाएगी.....
पर-
*जिंदगी न मिलेगी दोबारा*
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूपी के जिला शाहजहांपुर में राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ता एक शॉप पर पहुंचे। आरोप लगाया कि 3 मुस्लिम लड़के, 3 नाबालिग हिंदू लड़कियों संग वहां बैठे थे। कार्यकर्ताओं ने बाइक से पीछा करके लड़कियों की Video भी बनाई। पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि एक छात्रा अपनी सहेलियों संग कॉलेज से लौट रही थी। कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान पर रुकी। जांच में लव जिहाद या आपत्तिजनक जैसा कुछ नहीं पाया गया।
    1
    यूपी के जिला शाहजहांपुर में राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ता एक शॉप पर पहुंचे। आरोप लगाया कि 3 मुस्लिम लड़के, 3 नाबालिग हिंदू लड़कियों संग वहां बैठे थे। कार्यकर्ताओं ने बाइक से पीछा करके लड़कियों की Video भी बनाई। पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि एक छात्रा अपनी सहेलियों संग कॉलेज से लौट रही थी। कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान पर रुकी। जांच में लव जिहाद या आपत्तिजनक जैसा कुछ नहीं पाया गया।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पलिया में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करूणा भारत गैस गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और गोदाम में रखे 98 भरे एवं 10 खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गैस एजेंसी के स्वामी अमिश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वो गोदाम पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ देख हैरान रह गए। अंदर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में सिलेंडर गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एजेंसी स्वामी की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि 108 गैस सिलेंडर चोरी करने में चोरों को दो-चार मिनट का समय तो लगेगा नहीं जो किसी की नजर नहीं पड़ेगी, जबकि गैस गोदाम भी सड़क के पास में ही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।
    1
    पलिया में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करूणा भारत गैस गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और गोदाम में रखे 98 भरे एवं 10 खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
गैस एजेंसी के स्वामी अमिश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वो गोदाम पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ देख हैरान रह गए। अंदर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में सिलेंडर गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एजेंसी स्वामी की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि 108 गैस सिलेंडर चोरी करने में चोरों को दो-चार मिनट का समय तो लगेगा नहीं जो किसी की नजर नहीं पड़ेगी, जबकि गैस गोदाम भी सड़क के पास में ही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 90 भरे व 18 खाली सिलेंडरों की चोरी, एजेंसी मालिक ने पुलिस को दी सूचना, पलिया के मौहल्ला (सिंघाइया ) के करुणा भारत गैस एजेंसी का मामला ।
    1
    90 भरे व 18 खाली सिलेंडरों की  चोरी,
एजेंसी मालिक ने पुलिस को दी सूचना,
पलिया के मौहल्ला (सिंघाइया ) के करुणा भारत गैस एजेंसी का मामला ।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.