Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल दहला देने वाली घटना: मदद की कोशिश बनी काल यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है
संदीप कुमार शर्मा
दिल दहला देने वाली घटना: मदद की कोशिश बनी काल यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ASTv24 digital शाहिद लखाही यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है1
- इटावा हईटेंशन करंट दर्दनाक हादसा बेटे की हुयी मौत पिता हुआ घायल* एंकर -इटावा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के सहसों गांव का है, जहां खेत में गेहूं की फसल काटते समय पिता और पुत्र अचानक हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुत्र राघवेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 60 वर्षीय पिता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ उनका कहना है कि खेत में घंटों तक आग लगी रही और फसल जलती रही, बावजूद इसके सामने मौजूद बिजली फीडर से सप्लाई बंद नहीं की गई परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद राघवेन्द्र की जान बच सकती थी घटना की सूचना मिलते ही सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है *बाइट – डॉ. शिवम राजपूत* *बाइट – परिजन*4
- पलिया नगर में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार हो रही किल्लत को लेकर आज शनिवार को व्यापारियों का आक्रोश सामने आया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों होटल संचालक एवं मिष्ठान व्यवसायी तहसील पहुंचे और एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के कारण होटल व मिष्ठान व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की अनुपलब्धता से रोजमर्रा का कार्य बाधित हो रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कामर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान राजेश गुप्ता "गुरु जी", जसवीर फ्लोरा एवं बाबा होटल सहित कई होटल एवं मिष्ठान व्यवसायी मौजूद रहे।1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में प्रस्तावित रामलीला पार्क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। फिलहाल पार्क के नाम पर केवल चारों ओर बाउंड्री बनाकर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा नेता रोहित अवस्थी ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भूमि पर रामलीला पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, वह असल में नगर पंचायत की भूमि नहीं है। उनका दावा है कि यह जमीन ‘महादेव’ के नाम से दान में ली गई है, जबकि उसी स्थान पर नगर पंचायत के पास पहले से ‘रामलीला मैदान’ के नाम से दर्ज भूमि उपलब्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत के पास खुद की जमीन मौजूद है, तो फिर दान की भूमि पर निर्माण कार्य क्यों कराया जा रहा है। रोहित अवस्थी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ कुछ भू-माफियाओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते इस परियोजना में अनियमितताएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक व्यवस्थित मैदान की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक खीरी वासियों को एक पूर्ण विकसित रामलीला पार्क मिल पाता है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- विधवा महिलाओं पर हमला, घर फूंका, लूटपाट का आरोप — न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं पीड़िताएं *📍 सिंगाही (खीरी)* लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में 1 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की कई विधवा महिलाओं और उनके परिवार पर कथित रूप से दो दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, रमदेई (विधवा पत्नी शिवरतन), राममूर्ति देवी (पत्नी लेखराम यादव), पुष्पा देवी यादव, दूलावती, शर्मा देवी, पिंकी यादव (मूक-बधिर पुत्री शिवरतन यादव) और उनकी नातिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों व लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। *🔥 घर फूंका, नगदी व जेवरात लूटने का आरोप* पीड़िताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया तथा उनके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। *⚖️ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप* पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब वे सिंगाही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही पुष्पा यादव, दीपू यादव और दूलावती को उसी दिन गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया। *🏛️ अधिकारियों से भी नहीं मिली राहत* न्याय की आस में पीड़िताएं क्षेत्राधिकारी निघासन के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। *🏚️ पलायन को मजबूर, सुरक्षा की मांग* घटना के बाद महिलाएं गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गई हैं। पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त किया जाए तथा उनके पुस्तैनी घर पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पुनः उनके घर में शांति पूर्वक रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। *📢 गांव में तनाव, वीडियो से सच्चाई सामने आने का दावा* ग्रामीणों के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। 👉 फिलहाल, पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए प्रशासन और समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं। *वीडियो संलग्न*1
- भयावह वीडियो - भोपाल रेलवे स्टेशन पर, ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक व्यक्ति फिसल गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गया कुछ ही सेकंड के भीतर वह कई बार घिसटता चला गया। बेहद गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है नोट- कभी जल्दबाज़ी में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें, ट्रेन दूसरी तीसरी चौथी पांचवी कोई भी मिल जाएगी..... पर- *जिंदगी न मिलेगी दोबारा*1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं... - योगी आदित्यनाथ1