logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय ASTv24 digital शाहिद लखाही अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं... - योगी आदित्यनाथ

2 hrs ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय ASTv24 digital शाहिद लखाही अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं... - योगी आदित्यनाथ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया। श्रीरामलीला मैदान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 71 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कानपुर से पधारे पण्डित ओमनाथ अग्निहोत्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों का विधिवत विवाह सम्पन्न कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन के दौरान कई लोगों ने कन्यादान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बता दें कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पलिया नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को विशाल शोभायात्रा के साथ हुई थी, जबकि शुक्रवार को बालाजी की चौकी एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह में प्रमुख समाजसेवी आलोक मिश्र “भईया”, रवि गुप्ता, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, संदीप बंसल एवं राजीव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की ईश्वर से कामना की। पूरा समारोह अधिवक्ता अमित महाजन के सफल संचालन के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन से जुड़े मनीष गुप्ता एवं मानू बाजपेयी ने बताया कि पांच अप्रैल, रविवार को श्रीरामलीला मैदान में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि छह अप्रैल, सोमवार को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
    1
    पलिया। श्रीरामलीला मैदान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 71 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कानपुर से पधारे पण्डित ओमनाथ अग्निहोत्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों का विधिवत विवाह सम्पन्न कराया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन के दौरान कई लोगों ने कन्यादान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बता दें कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पलिया नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को विशाल शोभायात्रा के साथ हुई थी, जबकि शुक्रवार को बालाजी की चौकी एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था।
शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह में प्रमुख समाजसेवी आलोक मिश्र “भईया”, रवि गुप्ता, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, संदीप बंसल एवं राजीव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की ईश्वर से कामना की। पूरा समारोह अधिवक्ता अमित महाजन के सफल संचालन के बीच सम्पन्न हुआ।
समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
आयोजन से जुड़े मनीष गुप्ता एवं मानू बाजपेयी ने बताया कि पांच अप्रैल, रविवार को श्रीरामलीला मैदान में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि छह अप्रैल, सोमवार को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। दुधवा रोड स्थित करुणा गैस एजेंसी के गोदाम में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोलकर 108 गैस सिलेंडर पार कर दिए। इनमें 98 भरे और 10 खाली सिलेंडर शामिल हैं। सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर का स्टॉक गायब था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका है कि चोर मिनी ट्रक जैसे बड़े वाहन से सिलेंडर ले गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इसे किसी संगठित गिरोह की करतूत मान रही है।इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।
    1
    लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। दुधवा रोड स्थित करुणा गैस एजेंसी के गोदाम में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोलकर 108 गैस सिलेंडर पार कर दिए। इनमें 98 भरे और 10 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर का स्टॉक गायब था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका है कि चोर मिनी ट्रक जैसे बड़े वाहन से सिलेंडर ले गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इसे किसी संगठित गिरोह की करतूत मान रही है।इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    Media house लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी…
लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है।
मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा हईटेंशन करंट दर्दनाक हादसा बेटे की हुयी मौत पिता हुआ घायल* एंकर -इटावा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के सहसों गांव का है, जहां खेत में गेहूं की फसल काटते समय पिता और पुत्र अचानक हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुत्र राघवेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 60 वर्षीय पिता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ उनका कहना है कि खेत में घंटों तक आग लगी रही और फसल जलती रही, बावजूद इसके सामने मौजूद बिजली फीडर से सप्लाई बंद नहीं की गई परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद राघवेन्द्र की जान बच सकती थी घटना की सूचना मिलते ही सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है *बाइट – डॉ. शिवम राजपूत* *बाइट – परिजन*
    4
    इटावा हईटेंशन करंट दर्दनाक हादसा बेटे की हुयी मौत पिता हुआ घायल*
एंकर -इटावा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल काटते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के सहसों गांव का है, जहां खेत में गेहूं की फसल काटते समय पिता और पुत्र अचानक हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुत्र राघवेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 60 वर्षीय पिता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ उनका कहना है कि खेत में घंटों तक आग लगी रही और फसल जलती रही, बावजूद इसके सामने मौजूद बिजली फीडर से सप्लाई बंद नहीं की गई परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद राघवेन्द्र की जान बच सकती थी घटना की सूचना मिलते ही सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी है 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है
*बाइट – डॉ. शिवम राजपूत*
*बाइट – परिजन*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में प्रस्तावित रामलीला पार्क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। फिलहाल पार्क के नाम पर केवल चारों ओर बाउंड्री बनाकर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा नेता रोहित अवस्थी ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भूमि पर रामलीला पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, वह असल में नगर पंचायत की भूमि नहीं है। उनका दावा है कि यह जमीन ‘महादेव’ के नाम से दान में ली गई है, जबकि उसी स्थान पर नगर पंचायत के पास पहले से ‘रामलीला मैदान’ के नाम से दर्ज भूमि उपलब्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत के पास खुद की जमीन मौजूद है, तो फिर दान की भूमि पर निर्माण कार्य क्यों कराया जा रहा है। रोहित अवस्थी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ कुछ भू-माफियाओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते इस परियोजना में अनियमितताएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक व्यवस्थित मैदान की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक खीरी वासियों को एक पूर्ण विकसित रामलीला पार्क मिल पाता है।
    1
    लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में प्रस्तावित रामलीला पार्क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। फिलहाल पार्क के नाम पर केवल चारों ओर बाउंड्री बनाकर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है।
मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा नेता रोहित अवस्थी ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भूमि पर रामलीला पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, वह असल में नगर पंचायत की भूमि नहीं है। उनका दावा है कि यह जमीन ‘महादेव’ के नाम से दान में ली गई है, जबकि उसी स्थान पर नगर पंचायत के पास पहले से ‘रामलीला मैदान’ के नाम से दर्ज भूमि उपलब्ध है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत के पास खुद की जमीन मौजूद है, तो फिर दान की भूमि पर निर्माण कार्य क्यों कराया जा रहा है। रोहित अवस्थी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ कुछ भू-माफियाओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते इस परियोजना में अनियमितताएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक व्यवस्थित मैदान की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक खीरी वासियों को एक पूर्ण विकसित रामलीला पार्क मिल पाता है।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विधवा महिलाओं पर हमला, घर फूंका, लूटपाट का आरोप — न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं पीड़िताएं *📍 सिंगाही (खीरी)* लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में 1 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की कई विधवा महिलाओं और उनके परिवार पर कथित रूप से दो दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, रमदेई (विधवा पत्नी शिवरतन), राममूर्ति देवी (पत्नी लेखराम यादव), पुष्पा देवी यादव, दूलावती, शर्मा देवी, पिंकी यादव (मूक-बधिर पुत्री शिवरतन यादव) और उनकी नातिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों व लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। *🔥 घर फूंका, नगदी व जेवरात लूटने का आरोप* पीड़िताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया तथा उनके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। *⚖️ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप* पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब वे सिंगाही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही पुष्पा यादव, दीपू यादव और दूलावती को उसी दिन गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया। *🏛️ अधिकारियों से भी नहीं मिली राहत* न्याय की आस में पीड़िताएं क्षेत्राधिकारी निघासन के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। *🏚️ पलायन को मजबूर, सुरक्षा की मांग* घटना के बाद महिलाएं गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गई हैं। पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त किया जाए तथा उनके पुस्तैनी घर पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पुनः उनके घर में शांति पूर्वक रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। *📢 गांव में तनाव, वीडियो से सच्चाई सामने आने का दावा* ग्रामीणों के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। 👉 फिलहाल, पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए प्रशासन और समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं। *वीडियो संलग्न*
    1
    विधवा महिलाओं पर हमला, घर फूंका, लूटपाट का आरोप — न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं पीड़िताएं
*📍 सिंगाही (खीरी)*
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में 1 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की कई विधवा महिलाओं और उनके परिवार पर कथित रूप से दो दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, रमदेई (विधवा पत्नी शिवरतन), राममूर्ति देवी (पत्नी लेखराम यादव), पुष्पा देवी यादव, दूलावती, शर्मा देवी, पिंकी यादव (मूक-बधिर पुत्री शिवरतन यादव) और उनकी नातिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों व लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
*🔥 घर फूंका, नगदी व जेवरात लूटने का आरोप*
पीड़िताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया तथा उनके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
*⚖️ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप*
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब वे सिंगाही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के करीब 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही पुष्पा यादव, दीपू यादव और दूलावती को उसी दिन गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया।
*🏛️ अधिकारियों से भी नहीं मिली राहत*
न्याय की आस में पीड़िताएं क्षेत्राधिकारी निघासन के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
*🏚️ पलायन को मजबूर, सुरक्षा की मांग*
घटना के बाद महिलाएं गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गई हैं। पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त किया जाए तथा उनके पुस्तैनी घर पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पुनः उनके घर में शांति पूर्वक रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
*📢 गांव में तनाव, वीडियो से सच्चाई सामने आने का दावा*
ग्रामीणों के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।
👉 फिलहाल, पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए प्रशासन और समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं।
*वीडियो संलग्न*
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    3 hrs ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं... - योगी आदित्यनाथ
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं... - योगी आदित्यनाथ
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.