logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहना में पंचायत भूमि से अवैध मिट्टी खुदाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग मोहना में पंचायत भूमि से अवैध मिट्टी खुदाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग । गांव मोहना में ग्राम पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि पर ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी को पंचायत भूमि से केवल तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लगभग छह से सात फीट तक मिट्टी बिना किसी वैध अनुमति के निकाली जा रही है। इस अवैध खुदाई से पंचायत की कीमती भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए माइनिंग विभाग और एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पंचायत भूमि को अपूरणीय क्षति होगी, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में माइनिंग विभाग के अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनुमति से अधिक मिट्टी उठाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस अवैध कार्य को लेकर गांव के कई जिम्मेदार और गणमान्य लोग सामने आए हैं। सतवीर सिंह, ईश्वर नंबरदार, मुकेश कुमार, बसंत, सुरेंद्र तंवर, मुकेश कुमार, विशन, पंडित गिर्राज, वीरेंद्र, यशपाल और कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति है और इसके साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक जांच के बाद इस मामले में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं और दोषियों पर किस तरह की कार्रवाई होती है।

7 hrs ago
user_Haryana Khabar Vadi
Haryana Khabar Vadi
Mohna St, Faridabad•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 14-saal ka ladka pure desh ko pagal kar raha hai aapne bat se 💙
    1
    14-saal ka ladka pure desh ko pagal kar raha hai aapne bat se 💙
    user_Prem Kumar
    Prem Kumar
    Newspaper advertising department बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • मोहना में पंचायत भूमि से अवैध मिट्टी खुदाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग । गांव मोहना में ग्राम पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि पर ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी को पंचायत भूमि से केवल तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लगभग छह से सात फीट तक मिट्टी बिना किसी वैध अनुमति के निकाली जा रही है। इस अवैध खुदाई से पंचायत की कीमती भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए माइनिंग विभाग और एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पंचायत भूमि को अपूरणीय क्षति होगी, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में माइनिंग विभाग के अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनुमति से अधिक मिट्टी उठाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस अवैध कार्य को लेकर गांव के कई जिम्मेदार और गणमान्य लोग सामने आए हैं। सतवीर सिंह, ईश्वर नंबरदार, मुकेश कुमार, बसंत, सुरेंद्र तंवर, मुकेश कुमार, विशन, पंडित गिर्राज, वीरेंद्र, यशपाल और कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति है और इसके साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक जांच के बाद इस मामले में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं और दोषियों पर किस तरह की कार्रवाई होती है।
    1
    मोहना में पंचायत भूमि से अवैध मिट्टी खुदाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
। गांव मोहना में ग्राम पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि पर ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी को पंचायत भूमि से केवल तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लगभग छह से सात फीट तक मिट्टी बिना किसी वैध अनुमति के निकाली जा रही है। इस अवैध खुदाई से पंचायत की कीमती भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए माइनिंग विभाग और एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पंचायत भूमि को अपूरणीय क्षति होगी, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ेगा।
इस संबंध में माइनिंग विभाग के अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनुमति से अधिक मिट्टी उठाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं इस अवैध कार्य को लेकर गांव के कई जिम्मेदार और गणमान्य लोग सामने आए हैं। सतवीर सिंह, ईश्वर नंबरदार, मुकेश कुमार, बसंत, सुरेंद्र तंवर, मुकेश कुमार, विशन, पंडित गिर्राज, वीरेंद्र, यशपाल और कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति है और इसके साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक जांच के बाद इस मामले में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं और दोषियों पर किस तरह की कार्रवाई होती है।
    user_Haryana Khabar Vadi
    Haryana Khabar Vadi
    Mohna St, Faridabad•
    7 hrs ago
  • अलफलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर सिद्दीकी का पूरा नियंत्रण बताया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक सिद्दीकी कथित गैरकानूनी कमाई का मुख्य लाभार्थी है। मेडिकल कॉलेज में एनएमसी नियमों के उल्लंघन के आरोप भी सामने आए।
    1
    अलफलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर सिद्दीकी का पूरा नियंत्रण बताया गया।
जांच एजेंसियों के मुताबिक सिद्दीकी कथित गैरकानूनी कमाई का मुख्य लाभार्थी है।
मेडिकल कॉलेज में एनएमसी नियमों के उल्लंघन के आरोप भी सामने आए।
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    पत्रकार Faridabad, Haryana•
    2 hrs ago
  • 8 फरवरी को पलवल में गुरु रविदास जयंती समारोह, विधायक हरिन्द्र सिंह ने किया आमंत्रण
    1
    8 फरवरी को पलवल में गुरु रविदास जयंती समारोह, विधायक हरिन्द्र सिंह ने किया आमंत्रण
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • और पुरानी किसानो की लंबित समस्याओं से अवगत कराया जिस पर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ ने जल्द ही किसानों के साथ नोएडा प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तेजी से कराए जाएंगे इस मौके पर पवन खटाना गजराज भाटी बेगराज प्रधान जगत प्रधान गजेंद्र चौधरी रॉबिन नागर ललित चौहान लाल यादव सुनील प्रधान श्री चंद तंवर अमित डेटा अमित कुंडिया अरविंद लोहिया गुलाब बिछुड़ी संजू सोनू आदि किसान मजदूर मौजूद रहे
    2
    और पुरानी किसानो की लंबित समस्याओं से अवगत कराया जिस पर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ ने जल्द ही किसानों के साथ नोएडा प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तेजी से कराए जाएंगे इस मौके पर पवन खटाना गजराज भाटी बेगराज प्रधान जगत प्रधान गजेंद्र चौधरी रॉबिन नागर ललित चौहान लाल यादव सुनील प्रधान श्री चंद तंवर अमित डेटा अमित कुंडिया अरविंद लोहिया गुलाब बिछुड़ी संजू सोनू आदि किसान मजदूर मौजूद रहे
    user_Rahul Kumar Patrakar
    Rahul Kumar Patrakar
    Photographer गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पलवल निष्पादन की गई 32 मदों में 567.232 किलोग्राम मादक पदार्थ जिनमें गांजा,पोप्पी हस्क, सुल्फा,स्मैक, हेरोइन शामिल है तथा 1268 बोतल व 64 की बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन भी शामिल है । नष्ट की गई विभिन्न मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। आईजीपी महोदया ने पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कमर तोड़ करवाई कर मादक पदार्थ बरामदगी बारे प्रशंसा की।
    1
    पलवल निष्पादन की गई 32 मदों में 567.232 किलोग्राम मादक पदार्थ जिनमें गांजा,पोप्पी हस्क, सुल्फा,स्मैक, हेरोइन शामिल है तथा 1268 बोतल व 64 की बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन भी शामिल है । नष्ट की गई विभिन्न मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। आईजीपी महोदया ने पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कमर तोड़ करवाई कर मादक पदार्थ बरामदगी बारे प्रशंसा की।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • ज़िम्मेदारी से भागने के लिए प्रधानमंत्री का मूलमंत्र, "जो उचित समझो, वही करो"
    1
    ज़िम्मेदारी से भागने के लिए प्रधानमंत्री का मूलमंत्र, "जो उचित समझो, वही करो"
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हरिद्वार के लंढोरा में डॉ. रिज़वान ने एक हिंदू लड़की के प्राइवेट पार्ट में उंगली डाली उसे इंजेक्शन देने के बाद अश्लील हरकतें करने की कोशिश की
    1
    हरिद्वार के लंढोरा में डॉ. रिज़वान ने एक हिंदू लड़की के प्राइवेट पार्ट में उंगली डाली 
उसे इंजेक्शन देने के बाद अश्लील हरकतें करने की कोशिश की
    user_Prem Kumar
    Prem Kumar
    Newspaper advertising department बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.