Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्मार्ट मीटर को लेकर सब लोग हैं परेशान सरकार को इस चीज पर ध्यान देना चाहिए
India News
स्मार्ट मीटर को लेकर सब लोग हैं परेशान सरकार को इस चीज पर ध्यान देना चाहिए
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा के तत्वावधान में तथा डीएलएसए सचिव/न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में कुन्दन माँडल इंटर कॉलेज, मोहल्ला पीरगढ़, अमरोहा में एक विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएलवी श्री महेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों, उनके प्रावधानों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी विस्तार से दी गई। इसके साथ ही लोक अदालत की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के निस्तारण के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण हेतु 21 अप्रैल 2026 से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ सदस्य, पीएलवी श्री महेश सिंह, श्रीमती प्रीति एवं श्रीमती मोनिका देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्रों को जागरूक नागरिक बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के संदेश के साथ किया गया।1
- Post by India News1
- Post by Jpn7 News1
- सैद नगली- नगर के इमामबारगाह दादे हिमायत अली मे आठवें इमाम हजरत अली रज़ा अलैहिस्सलाम की यौमे विलादत के सिलसिले से एक नूरानी जशन का आयोजन हुआ | देर रात जशन का आगाज़ गुलाम सैयदेन रिज़वी ने हदीसे किसा की तिलावत और खुदा की हम्द से किया | नाते रसूल रियाजुल हसन ने पढ़ी | नाते पाक के बाद अम्मार हैदर रिज़वी, मुहम्मद अब्बास, गुलाम हैदर रिजवी, हसन मेहदी, दावर अब्बास, मुहम्मद हैदर, जाफ़र अब्बास, सफदर अली, मिसाल अब्बास, शबीह हैदर, सुहैल अब्बास, डॉ लईक हैदर आदि ने इमाम रज़ा की शान मे कलाम पढ़े | मौलाना कम्बर अली ने तक़रीर मे कहा कि आठवे इमाम अली रज़ा की विलादत 11 ज़ीकाद को हुई थी | इमाम का नाम अली है और मशहूर लक़ब रज़ा है | इमाम का रौज़ा ईरान के शहर मशहद मे है जहां पूरी दुनिया भर के लोग ज़्यारत करने के लिए जाते हैं | मौला रज़ा ने दुनिया को मानवता, भाईचारे का संदेश दिया | मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ कराकर जशन का समापन हुआ | इस मौके पर काफी तादाद मे लोग मौजूद रहे |2
- Post by वसीम खान संपादक1
- haiye diraivar ki pitai police ki gunda gardi5
- जनपद मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में 30 अप्रैल की शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर की तपती गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई इस हल्की बूंदाबांदी से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। जहां दिन में तेज धूप और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था, वहीं शाम के समय मौसम सुहावना हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों पर धूल भी उड़ी, लेकिन बारिश की हल्की फुहारों ने माहौल को ठंडा कर दिया। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।1
- Post by Jpn7 News1