logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा में तालाब का लोकार्पण, चलित स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ धामपुर । ब्रहस्पतिवार को धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में नवनिर्मित तालाब का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण उपजिलाधिकारी धामपुर सुश्री स्मृति मिश्रा द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राथमिक विद्यालय हर्रा अहमदपुर जलाल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी, श्री आदित्य वीर सिंह, श्री इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों से तालाब की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की तथा इस सराहनीय कार्य के लिए चीनी मिल प्रबंधन को बधाई दी। चीनी मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष कुं० अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा से सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दो ग्रामों में तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण, वृक्षारोपण, 200 सौर प्रकाश यंत्र तथा 15 हस्तचालित जल पंप स्थापित किए गए हैं। विगत चार वर्षों से निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक लगभग 18,500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां एवं चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल, रबर, काटने के औजार एवं रंग सामग्री वितरित की गई तथा विद्यालय के उपयोग हेतु दरी एवं प्रकाश यंत्र भी प्रदान किए गए। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

18 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा में तालाब का लोकार्पण, चलित स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ धामपुर । ब्रहस्पतिवार को धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में नवनिर्मित तालाब का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण उपजिलाधिकारी धामपुर सुश्री स्मृति मिश्रा द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राथमिक विद्यालय हर्रा अहमदपुर जलाल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी, श्री आदित्य वीर सिंह, श्री इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों

से तालाब की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की तथा इस सराहनीय कार्य के लिए चीनी मिल प्रबंधन को बधाई दी। चीनी मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष कुं० अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा से सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दो ग्रामों में तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण, वृक्षारोपण, 200 सौर प्रकाश यंत्र तथा 15 हस्तचालित जल पंप स्थापित किए गए हैं। विगत चार वर्षों से निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक लगभग 18,500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां एवं चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल, रबर, काटने के औजार एवं रंग सामग्री वितरित की गई तथा विद्यालय के उपयोग हेतु दरी एवं प्रकाश यंत्र भी प्रदान किए गए। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा में तालाब का लोकार्पण, चलित स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ धामपुर । ब्रहस्पतिवार को धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में नवनिर्मित तालाब का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण उपजिलाधिकारी धामपुर सुश्री स्मृति मिश्रा द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राथमिक विद्यालय हर्रा अहमदपुर जलाल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी, श्री आदित्य वीर सिंह, श्री इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों से तालाब की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की तथा इस सराहनीय कार्य के लिए चीनी मिल प्रबंधन को बधाई दी। चीनी मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष कुं० अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा से सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दो ग्रामों में तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण, वृक्षारोपण, 200 सौर प्रकाश यंत्र तथा 15 हस्तचालित जल पंप स्थापित किए गए हैं। विगत चार वर्षों से निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक लगभग 18,500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां एवं चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल, रबर, काटने के औजार एवं रंग सामग्री वितरित की गई तथा विद्यालय के उपयोग हेतु दरी एवं प्रकाश यंत्र भी प्रदान किए गए। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    2
    धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा में तालाब का लोकार्पण, चलित स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ
धामपुर । ब्रहस्पतिवार को धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में नवनिर्मित तालाब का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण उपजिलाधिकारी धामपुर सुश्री स्मृति मिश्रा द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राथमिक विद्यालय हर्रा अहमदपुर जलाल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया।
ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी, श्री आदित्य वीर सिंह, श्री इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों से तालाब की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की तथा इस सराहनीय कार्य के लिए चीनी मिल प्रबंधन को बधाई दी।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष कुं० अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा से सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दो ग्रामों में तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण, वृक्षारोपण, 200 सौर प्रकाश यंत्र तथा 15 हस्तचालित जल पंप स्थापित किए गए हैं। विगत चार वर्षों से निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक लगभग 18,500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां एवं चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल, रबर, काटने के औजार एवं रंग सामग्री वितरित की गई तथा विद्यालय के उपयोग हेतु दरी एवं प्रकाश यंत्र भी प्रदान किए गए।
धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिला बिजनोर थाना हल्दौर रेलवे फाटक के पास की घटना है। इस घटना के करण रोड पर भी जाम लगा गया जिसके बाद लोगो ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
    1
    जिला बिजनोर थाना हल्दौर रेलवे फाटक के पास की घटना है। इस घटना के करण रोड पर भी जाम लगा गया जिसके बाद लोगो ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    21 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार BJP 9389052332
    4
    Post by सुनील कुमार BJP 9389052332
    user_सुनील कुमार BJP 9389052332
    सुनील कुमार BJP 9389052332
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Munish Upadhyay
    1
    Post by Munish Upadhyay
    user_Munish Upadhyay
    Munish Upadhyay
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • ठाकुरद्वारा। काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम मुंशीगंज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर टहल रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुंशीगंज के पास नई बस्ती निवासी फहीम अहमद पुत्र लियाकत हुसैन सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल फहीम को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    2
    ठाकुरद्वारा। काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम मुंशीगंज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर टहल रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुंशीगंज के पास नई बस्ती निवासी फहीम अहमद पुत्र लियाकत हुसैन सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल फहीम को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Rajkumar Raj
    1
    Post by Rajkumar Raj
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Chartered Accountant बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजनौर माँ होती है तो 100 वर्ष का बेटा भी बच्चा होता है। अगर माँ ना हो तो 100 वर्ष का बच्चा भी माँ के लिए रोता है।
    1
    बिजनौर माँ होती है तो 100 वर्ष का बेटा भी बच्चा होता है। अगर माँ ना हो तो 100 वर्ष का बच्चा भी माँ के लिए रोता है।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • yah yuvak bahut Garib parivar se hai Iski pure parivar ka iski kamai se chalta tha is yuvak ne apna Nal gadne ki taiyari mein Tha jis Karan is yuvak ke Ghar Ke Upar Se line ja rahi thi 11 000 voltage line per iski Naal touch Hui yuvak ki mrutyu ho gai aap Sabhi se mera Anurodh hai is bechare ki mrutyu to Hui aur Iske Ghar per se yah line hatwane ki kripya Karen jisse Jain Sahab bijali Vibhag ke so Sahab aur SDM Sahab se baat hui unhone yah jawab Diya ki abhi time lagega Agar Jo Iske Parivar se Kisi Aur ki mrutyu use Line Se Hui to uska jimmedaar Jay Sahab Honge ya Aise Sab Honge
    3
    yah yuvak bahut Garib parivar se hai Iski pure parivar ka iski kamai se chalta tha is yuvak ne apna Nal gadne ki taiyari mein Tha jis Karan is yuvak ke Ghar Ke Upar Se line ja rahi thi 11 000 voltage line per iski Naal touch Hui yuvak ki mrutyu ho gai aap Sabhi se mera Anurodh hai is bechare ki mrutyu to Hui aur Iske Ghar per se yah line hatwane ki kripya Karen jisse Jain Sahab bijali Vibhag ke so Sahab aur SDM Sahab se baat hui unhone yah jawab Diya ki abhi time lagega Agar Jo Iske Parivar se Kisi Aur ki mrutyu use Line Se Hui to uska jimmedaar Jay Sahab Honge ya Aise Sab Honge
    user_Parveen Kumar
    Parveen Kumar
    Najibabad, Bijnor•
    15 hrs ago
  • बिजनौर के चांदपुर इलाके में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    बिजनौर के चांदपुर इलाके में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव।
मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा।
पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Saleem Ahmad Journalist
    Saleem Ahmad Journalist
    पत्रकार बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.