logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने बनाये 7 लाख पार्थिव शिवलिंग ललितपुर। सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने 7 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। श्रीरूद्रमहायज्ञ में पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू सहित अन्य सह यजमानों द्वारा किया गया। अपराह्न में यज्ञाचार्य सहित अन्य वैदिक ब्राह्माणों द्धारा पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्लेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। दान का बड़ा महत्व हैं। दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं। दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता हैं। यज्ञ, दान तथा तप इन तीन सत्कर्मों को कदापि नहीं छोड़ना चाहिए। यज्ञ, दान, तप मनुष्यों को पवित्र व पावन बनाने वाले हैं। श्रद्धा एवं सामर्थ्य से दान के सत्य स्वरूप को जानकर किया गया दान लोक-परलोक दोनों में ही कल्याण करने वाला होता है। सम्पूर्ण फल की प्रप्ति सत्पात्र को दान देने से ही प्राप्त होती है। अतः आत्मकल्याण की इच्छा रखने वाले को दान देना चाहिए। वहीं अपात्र को दान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहाकि दरिद्रता को दूर करने का अमोघ शस्त्र है दान। दरिद्रता आदि दुःखों से दूर रहने का यहीं एकमात्र साधन है। दानशील पुरुष या स्त्री किसी भूखे, प्यासे, तिरस्कृतों का पालन-पोषण करके उन्हे तृप्त करते है तो वो सदा प्रसन्नता को प्राप्त करते है। वे सदा ही अपने जीवन में आनन्दित रहते है। पुराणों में धन की तीन गति बताई गई हैं।धन की तीन गतियां होती है, दान, भोग और नाश। जो व्यक्ति धन का दान व भोग नहीं करता उसकी तीसरी गति अर्थात् नाश होती है। हमारे शास्त्रों में धन की सबसे अच्छी गति दान है। दान देने से हमारा धन पात्र के पास पहुंच गया और उसकी जरुरी आवश्यकता पूर्ण हो गई। इसीलिए यह श्रेष्ठ गति है। अगर हम दान न देकर उसका भोग करेंगे तो आवश्यक-अनावश्यक कर्मों में व्यय होगा। यदि खर्च ही नहीं करेंगे तो तीसरी गति अर्थात् नाश को प्राप्त होगा। क्योंकि दान के माध्यम से अत्यन्त आवश्यकता वाले के उद्देश्य की पूर्ति होती है। इस प्रकार दान देना हमारा कर्तव्य कर्म है-यह समझकर देना चाहिए। जहां जब एवं जिस वस्तु की आवश्यकता हो तब दिया जाय एवं देश, काल तथा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुपात्र को ही दिया जाये।

2 hrs ago
user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
6f8a7485-f54d-443b-81a6-56525bb97b21

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में शासकीय प्राथमिक गारंटी स्कूल हीरानगर टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में स्थित बताया जा रहा है लेकिन वहां पर विद्यार्थियों की परेशानियां जरूर सुने
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले में शासकीय प्राथमिक गारंटी स्कूल हीरानगर टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में स्थित बताया जा रहा है लेकिन वहां पर विद्यार्थियों की परेशानियां जरूर सुने
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले - नरोत्तम से फंडिंग ली
    1
    दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए 
चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले  - नरोत्तम से फंडिंग ली
    user_Gopal baghel
    Gopal baghel
    Actuary टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, सड़क पर बन रहा कीचड़ लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण सड़क पर कीचड़ व जल जमाव हो रहा है, इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
    1
    लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, सड़क पर बन रहा कीचड़
लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण सड़क पर कीचड़ व जल जमाव हो रहा है, इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया स्वास्थ्य कर्मी: युवक को कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने मांगे 80 हजार, आधिकारिक बयान आए सामने जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस सागर ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू देशराज घोष को ₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने छतरपुर जिले के घुवारा निवासी अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही क्या कुछ कहा शुक्रवार शाम 5 बजे लोकायुक्त अधिकारी ने आप भी सुनिए। #अत्याचार #ब्रेकिंग_न्यूज़_मध्य_प्रदेश_एक्सप्रेस_न्यूज़_लाइव_टीकमगढ़
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया स्वास्थ्य कर्मी: युवक को कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने मांगे 80 हजार, आधिकारिक बयान आए सामने
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस सागर ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू देशराज घोष को ₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने छतरपुर जिले के घुवारा निवासी अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की थी।
लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही क्या कुछ कहा शुक्रवार शाम 5 बजे लोकायुक्त अधिकारी ने आप भी सुनिए। #अत्याचार #ब्रेकिंग_न्यूज़_मध्य_प्रदेश_एक्सप्रेस_न्यूज़_लाइव_टीकमगढ़
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • महरौनी के सेंट्रल बैंक के पास से रुपये से भरा बैग चोरी करने बाले शातिर बदमाश से  पुलिस की हुई मुठभेड़, अंतरराज्यीय बदमाश से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और रुपये हुए बरामद। ललितपुर- महरौनी के सेंट्रल बैंक के पास से रुपये से भरा बैग चोरी करने बाले शातिर बदमाश से  पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और रुपये बरामद किये हैं। बताया गया है कि विगत दिनों ग्राम पड़वा थाना महरौनी निवासी तेजसिंह पुत्र सरदार सिंह का मोटरसाइकिल में रखा रूपयो से भरा बैग , अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। कोतवाली महरौनी पुलिस द्वारा धारा 303(2)/317(2) BNS में अपराध पंजीकृत करके जांच की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल से रुपये चोरी करने बाले वांछित आरोपी ग्राम चढ़रऊ के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम  ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस एवं अभियुक्तों के मध्य मुठभेड़ हुई। जिसमें अभियुक्त सोनू धापनी निवासी कड़िया थाना बोड़ा जिला रायगढ़ मध्यप्रदेश को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किये 02 लाख 23 हजार 560 रूपये, एक अदद अवैध देशी तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस, और मोटरसाइकिल बरामद किये गये हैं।
    2
    महरौनी के सेंट्रल बैंक के पास से रुपये से भरा बैग चोरी करने बाले शातिर बदमाश से  पुलिस की हुई मुठभेड़,
अंतरराज्यीय बदमाश से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और रुपये हुए बरामद।

ललितपुर- महरौनी के सेंट्रल बैंक के पास से रुपये से भरा बैग चोरी करने बाले शातिर बदमाश से  पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और रुपये बरामद किये हैं।
बताया गया है कि विगत दिनों ग्राम पड़वा थाना महरौनी निवासी तेजसिंह पुत्र सरदार सिंह का मोटरसाइकिल में रखा रूपयो से भरा बैग , अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। कोतवाली महरौनी पुलिस द्वारा धारा 303(2)/317(2) BNS में अपराध पंजीकृत करके जांच की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल से रुपये चोरी करने बाले वांछित आरोपी ग्राम चढ़रऊ के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम  ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस एवं अभियुक्तों के मध्य मुठभेड़ हुई। जिसमें अभियुक्त सोनू धापनी निवासी कड़िया थाना बोड़ा जिला रायगढ़ मध्यप्रदेश को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किये 02 लाख 23 हजार 560 रूपये, एक अदद अवैध देशी तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस, और मोटरसाइकिल बरामद किये गये हैं।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.