Shuru
Apke Nagar Ki App…
लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, सड़क पर बन रहा कीचड़ लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण सड़क पर कीचड़ व जल जमाव हो रहा है, इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
Manoj Kumar vaidya
लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, सड़क पर बन रहा कीचड़ लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण सड़क पर कीचड़ व जल जमाव हो रहा है, इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेंट्रल बैंक के पास से रुपये चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने एमपी निवासी आरोपी से 2,23,560 रूपये अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस भी किए बरामद पड़वा निवासी तेज सिंह का पैसों से भरा बैग किया था चोरी स्वराज भास्कर के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट1
- महरौनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 2.23 लाख रुपये,तमंचा और बाइक बरामद महरौनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 2.23 लाख रुपये,तमंचा और बाइक बरामद ललितपुर। महरौनी थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 23 हजार 560 रुपये की नकदी, एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को ग्राम पड़वा निवासी तेज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेंट्रल बैंक महरौनी से निकाली गई नकदी से भरा बैग उसकी मोटरसाइकिल से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। मामले में थाना महरौनी पर मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। 30 जुलाई 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्राम चढ़रऊ के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सोनू धापनी (35) निवासी ग्राम कड़िया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथ बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने बताया कि महरौनी में हुई चोरी की वारदात में शामिल रकम को गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट लिया था और उसके पास से बरामद नकदी उसी के हिस्से की है। आरोपी के खिलाफ महरौनी थाने में चोरी के मुकदमे के अलावा अवैध तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।2
- महरौनी में मोटरसाइकिल से रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले से हुई पुलिस की मुठभेड़। अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी। ललितपुर- महरौनी में मोटरसाइकिल से रुपयों से भरे बैग को चोरी करने बाले अंतरराज्यीय बदमाश से महरौनी पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने जानकारी दी है कि महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त सोनू धापनी पुत्र सुमेर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष नि0 ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ म0प्र0 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने गैंग से सदस्यों के साथ मिलकर वादी तेजसिंह के दिनांक 29.05.2026 को मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे पैसे के बैग को निकाला गया था। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा नगद 02 लाख 23 हजार 560 रूपये तथा एक मो0सा0 को बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।1
- लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, सड़क पर बन रहा कीचड़ लेडियापुरा मोहल्ले में पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण सड़क पर कीचड़ व जल जमाव हो रहा है, इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।1
- ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की मारपीट से घायल घनश्याम यादव की मौत, ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की मारपीट से घायल बुजुर्ग घनश्याम यादव की मौत के बाद, उनके परिजनों और ग्रामीणों ने सदनशाह चौराहे (सदन साह बाबा) पर शव रखकर चक्का जाम किया, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और उनके एनकाउंटर की मांग की! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1