महाराजा सुहेलदेव जी का पूरा नामकरण प्रकरण में जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर आमरण अनशन स्थगित - बहराइच 27 अप्रैल 2026 -जिलापंचायत सभागार में महाराजा सुहेलदेव जी का प्रमाणित अभिलेखों के आधार पर पूरा नामकरण किये जाने के प्रकरण को लेकर दिनाँक 27 अप्रैल को डॉ पंचम राजभर सोशल एक्टिविष्ट द्वारा किया जाने वाला अनिश्चित कालीन आमरण को जिलाधिकारी बहराइच की दिनाँक 22/04/2026 के द्वारा शासन को संदर्भित किये जाने के कारण 2 माह तक के लिए स्थगित करने की उद्घोषणा डॉ पंचम राजभर सोशल एक्टिविष्ट द्वारा एक आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की गई है तथा डॉ राजभर ने शासन व प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है यदि अविलम्ब प्रश्नगत प्रकरण पर निर्धारित विधिक प्रक्रिया के तहत उ प्र राजकीय अभिलेखागार एवं तत्कालीन संस्कृति निदेशक उ प्र श्री मंगला प्रसाद मिश्र एवं लगभग 32 प्रामाणिक पुस्तकों के आधार पूरा नामकरण राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक ढंग से बृहद जनांदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी । कार्यक्रम में श्री राकेश राजभर, श्री महामुनि राजभर, डॉ धर्मेन्द्र राजभर, श्री रमायन राजभर, श्री मोल्हू राजभर, श्री परशुराम राजभर,श्री मनीष राजभर हौसिला राजभर, श्री शिवशंकर राजभर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

- Post by Mohd Aamir1
- जिप्सम फॉल्स सीलिंग के लिए कम से कम 5000 स्क्वायर फीट चाहिए कांटेक्ट नंबर है 770 3005672 सुफियान खान गोंडा यूपी1
- मुंबई के पायधुनी इलाके में मातम; रात के खाने के बाद बिगड़ी थी पति-पत्नी और दो बेटियों की तबीयत मुंबई: आर्थिक राजधानी के पायधुनी इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 'फूड पॉइजनिंग' (विषाक्त भोजन) के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियाँ शामिल हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात के भोजन में एक साथ बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज का सेवन किया। भोजन के कुछ ही समय बाद परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर बेचैनी, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन संक्रमण इतना गहरा था कि उपचार के दौरान एक-एक कर चारों सदस्यों ने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खाद्य पदार्थों का गलत संयोजन (Food Combination) शरीर में घातक टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और भोजन के नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।1
- महिला के पति का एक्सीडेंट हुआ, परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की सुविधा ली, घायल को कटनी जिला अस्पताल लाया गया, एम्बुलेंस वालों ने भाड़ा के रूप में पैसे लिए, उसके बाद महिला से एम्बुलेंस की धुलाई करवाई। उसके बावजूद मध्यप्रदेश सरकार निःशुल्क सेवा की बात करती है।1
- फतेहपुर में पत्रकार विजयराम जयसवाल (45) का सोमवार दोपहर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे पांच दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। विजयराम जयसवाल पिछले पांच दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। परिवार और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। फतेहपुर कस्बे में सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में दुख फैल गया। स्वर्गीय जयसवाल अपने मिलनसार स्वभाव, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और आमजन की आवाज को मंच प्रदान किया। उनकी सादगी और व्यवहार कुशलता के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सजग और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। विजयराम जयसवाल अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नगर के विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।1
- बहराइच मटेरा थाना के अंतर्गत मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा चौराहा चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी ने कहा कि यह गश्त मटेरा चौराहा क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ उप निरीक्षक महबूब आलम हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।3
- Post by Fariyad Ali1
- माननीय मुख्यमंत्री जी की जनपद बहराइच में प्राइवेट स्कूल वालों के तो बल्ले बल्लेवह करोड़पति हो गए लेकिन उनके पढ़ाई बच्चे अभी तक नौकरी भी नहीं पाए और माता-पिता का सारा पैसा भी प्राइवेट स्कूल वालों ने लूट लियाजिसके चलते आम गरीब आदमी काफी परेशान हैआदरणीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि जनहित मेंजो सरकारी स्कूलों में पाठ पुस्तक पढ़ाए जाते हैं से इस तरह प्राइवेट स्कूलों में भी वही पाठ पुस्तक पढ़ाया जाएऔर स्कूल का इतना खर्चा है जो फिजूल का उसे भी बंद कराया जाए जैसे बताते हैं स्कूल विकास तो क्या स्कूल विकास उन्हीं माता-पिता के पैसे से की जाएगी उसके लिए यदि आपका स्कूल अच्छा कम कर रहा है तो उत्तर प्रदेश सरकार से विधायक या मंत्रीगढ़ स्वयं फंड देकर केऔर विद्यालय का विकास कर देते हैंफिर भी आपअभिभावक से विद्यालय विकास शूटिंग समिति विकास क्या-क्या तरह के विकास के संसाधन आप दिखते हैं और अवैध धन वसूली करते हैं जिससे बहुत गरीब व्यक्ति प्राइवेट स्कूलों में नहीं पढ़ पाते क्या करकेऐसे में सबको सम रखनाऔर सभी को एक दृष्टि से देखना उत्तर प्रदेश सरकार का काम है जिसे देखते हुए सभी विद्यालयों में पाठ पुस्तक एक तरह का होना चाहिए किसी प्रकाश मेंजय श्री राम वंदे मातरम भारत माता की1