Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026' के तहत अब प्रदेश के सभी गांवों और ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य के उन 12,200 दूरदराज के गांवों तक सीधी बस सेवा पहुंचाई जा रही है, जहाँ अब तक कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
PATRKAR GYANU SONI
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026' के तहत अब प्रदेश के सभी गांवों और ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य के उन 12,200 दूरदराज के गांवों तक सीधी बस सेवा पहुंचाई जा रही है, जहाँ अब तक कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026' के तहत अब प्रदेश के सभी गांवों और ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य के उन 12,200 दूरदराज के गांवों तक सीधी बस सेवा पहुंचाई जा रही है, जहाँ अब तक कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी।1
- कौशांबी जनपद के थाना संदीपन घाट अंतर्गत मूरतगंज चौकी क्षेत्र के बरकतपुर गांव में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे हैं। पीड़ित अच्छन ने आरोप लगाया है कि चौकी और थाना पुलिस ने बिना किसी निष्पक्ष जांच के उनके, उनकी पत्नी रेशमा और उनके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने उनके घर पर लगे बिजली के मीटर, ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर और पाइपों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने असली अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर दिया, जिससे निर्दोष लोगों को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से हटाने की मांग की है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।1
- कौशाम्बी के आस्था की नगरी कड़ा धाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान घाट पर दर्शन करने पहुंचे प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी सत्य प्रकाश पांडे की बोलेरो गाड़ी को चोरों ने महज कुछ ही मिनटों में पार कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि हाल के दिनों में बोलेरो चोरी की यह पांचवीं बड़ी घटना है। लगातार हो रही इन सिलसिलेवार वारदातों के कारण अब श्रद्धालुओं और वाहन मालिकों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। इसके साथ ही, स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना से अब यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कड़ा धाम से ही बार-बार बोलेरो गाड़ियां ही क्यों निशाना बन रही हैं और क्या इसके पीछे कोई संगठित वाहन चोर गिरोह सक्रिय है? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी गई गाड़ी की तलाश की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सिराथू में फ्रिज के अंदर बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का मामला सामने आया है। इस अद्भुत और अनोखी आकृति की जानकारी मिलते ही इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर गांव में 9 जुलाई को सैयद सालार हंस की मजार तोड़े जाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज कौशांबी पहुंचा और मंझनपुर मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे घटनास्थल का निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे बाद में प्रशासन को सौंपा जाएगा। इस मामले में मजार के भीतर तोड़फोड़ करने का आरोप बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं पर लगा है। वहीं, बजरंग दल का पक्ष है कि यह कार्रवाई धर्मांतरण की शिकायतों के विरोध में की गई थी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एहतियात के तौर पर शहजादपुर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव तथा आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है।1
- कौशाम्बी के कड़ा धाम क्षेत्र में चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पुलिस एक बार फिर नाकाम साबित हुई है। कड़ा धाम के हनुमान घाट से प्रतापगढ़ निवासी सत्य प्रकाश पांडे की बोलेरो गाड़ी को चोरों ने महज कुछ ही मिनटों में गायब कर दिया। इलाके में पिछले कुछ ही दिनों के भीतर यह पांचवीं बड़ी वारदात है, जिसने पुलिस की गश्त पर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कड़ा धाम क्षेत्र में किसी 'बोलेरो चोर सिंडिकेट' के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अब तक एक भी केस सुलझाने में पूरी तरह नाकाम रही है। चोरों ने इस वारदात से पुलिसिया इकबाल को पूरी तरह तार-तार कर दिया है और कड़ा धाम पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रह गई है।1
- कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़पुर सुधवर के मजरा जानकीपुर स्थित एक नींबू के बाग में मंगलवार को गौवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने के लिए निकले पास के ही एक बाग मालिक राधेश्याम की नजर वहां पड़े कटे हुए सिर और पैरों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह और पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1