Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates
Etv9 national news
जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates
More news from राजस्थान and nearby areas
- जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates1
- टोंक घंटाघर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग1
- *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे। जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े। *कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 31
- Post by Mahendar.merotha1
- कोटा : आर. के. पुरम थाना क्षेत्र के नया गांव वार्ड नंबर 07 में बिजली लाइन में हाईवोल्टेज आने से घरों के उपकरण जले लोगो ने की मुआवजे की मांग ! कोटा शहर के आर के पुरम थाना इलाके के नया गांव में बिजली लाइन में हाई वोल्टेज करंट आने से लोगों के घरों के बिजली उपकरण वह मीटर जल गए मंगलवार पीड़ित विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आने से उनके घर ओर पड़ोस के मीटर पर आग लग गई और घर में रखें बिजली के उपकरण फ्रिज टीवी सहित अन्य उपकरण जल गए घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया और घर से बाहर निकल आया पीड़ित विक्रम सिंह ने बिजली कंपनी से मुआवजे की मांग की है आपको बता दे की कोटा शहर में आए दिन हाई वोल्टेज जाने से कई कॉलोनी में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है4
- इन दिनों भारत के कई राज्य हीटवेव की चपेट में, जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है: किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतले या झंडे फूंकते समय सावधानी बरतें, वीडियो मुरादाबाद का है जहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के दुपट्टे में आग लग गई...1
- कागजों में पर्यटन, जमीन पर संकट: प्यासे वन्यजीव और लापरवाह सिस्टम,#rajasthan #baran #antanews1