काजड़ा गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, घर में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू झुंझुनूं जिले के काजड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ भगत के घर पर सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू की गई थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी, जिससे घर के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आग लगने के कारण घर में मौजूद सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही, हालांकि समय रहते मदद पहुंचने से बड़ी क्षति टल गई।। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका पिलानी से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग फैलने से रोक ली गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
काजड़ा गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, घर में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू झुंझुनूं जिले के काजड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ भगत के घर पर सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू की गई थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी, जिससे घर के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आग लगने के कारण घर में मौजूद सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही, हालांकि समय रहते मदद पहुंचने से बड़ी क्षति टल गई।। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका पिलानी से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग फैलने से रोक ली गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
- सिंघाना में अंतरराष्ट्रीय चिटफंड गिरोह का भंडाफोड़, ‘क्रोमेटा’ कम्पनी के 5 आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं, । झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाना कस्बे में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की साजिश रच रहे दुबई बेस्ड प्रतिबंधित चिटफंड नेटवर्क ‘क्रोमेटा’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंपनी के पांच प्रमुख प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर 11 लग्जरी वाहन, 15 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 मार्च को सिंघाना स्थित कृष्णा मैरीज गार्डन में दबिश दी। यहां कंपनी द्वारा निवेशकों को लुभाने के लिए सेमीनार आयोजित किया गया था, जिसमें नई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित कई महंगे इनाम प्रदर्शित कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि ‘क्रोमेटा’ कंपनी यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में निवेश के नाम पर झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों को दुबई में फ्लैट, लग्जरी कार, विदेशी टूर और दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी कर रही थी। कंपनी न तो सेबी, आरबीआई और न ही एमसीए में पंजीकृत पाई गई। आरोपियों द्वारा निवेशकों के मूलधन को ही बोनस व ब्याज बताकर भरोसा दिलाया जाता था और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने की योजना बनाई जाती थी। पुलिस ने मौके से मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बोलेरो, क्रेटा सहित कुल 11 वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में ख्यालीराम सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र, गंगा शर्मा और राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई से आम जनता के साथ होने वाली करोड़ों रुपये की ठगी रोकी जा सकी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।1
- झुंझुनूं पुलिस ने सिंघाना कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई बेस्ड प्रतिबंधित ‘क्रोमेटा’ चिटफंड कंपनी के अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। झुंझुनूं पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया गया। एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस ने मौके से कंपनी के 5 टॉप प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 लग्जरी गाड़ियां, 15 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार सिंघाना के कृष्णा मैरिज गार्डन में सेमिनार आयोजित कर लोगों को निवेश के लिए लुभाया जा रहा था। कंपनी लोगों को मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, दुबई टूर, फ्लैट और पानी के जहाज जैसे इनामों का झांसा देकर USDT (क्रिप्टो) में निवेश करवाती थी और दो साल में पैसा दोगुना करने का लालच देती थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्यक्रम को रुकवाया। जांच में सामने आया कि क्रोमेटा कंपनी SEBI, RBI और MCA में रजिस्टर्ड नहीं है, और इस तरह की कंपनियां निवेशकों से पैसा लेकर अचानक फरार हो जाती हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों के साथ होने वाली करोड़ों की ठगी टल गई। मामले की जांच बुहाना डीवाईएसपी नोपाराम भाकर कर रहे हैं।1
- बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।1
- Churu के नगर श्री प्रांगण में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ की जिला महिला इकाई द्वारा ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि Sarita Atreya, महिला इकाई अध्यक्ष Deepika Sharma की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि रजनी सहल और वीणा गोड के आतिथ्य में गणगौर माता के पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी युवतियों ने लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कई कलाकारों ने सुरीले लोकगीत गाए और प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन से आए पर्यटकों ने भी राजस्थानी लोकसंगीत और संस्कृति का आनंद लिया और भारतीय परंपराओं की सराहना की। मुख्य अतिथि सरिता आत्रेय ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- Post by Mahendragarh 24 News live1
- रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग चूरू:- बीदासर कस्बे के होटल द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या और तीन को घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामरतन मण्डा ने 3 मार्च को पुलिस थाना बीदासर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होटल द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल में रात करीब 12:15 बजे तीन व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में मुनीराम मण्डा की मौत हो गई, जबकि श्रवणराम मण्डा, भीकमचंद खेरिया और प्रभुराम प्रजापत घायल हो गए। जांच में सामने आया कि इस जघन्य अपराध की साजिश देवीसिंह, सुभाष गोदारा, सद्दाम अली, हाकम अली और कमल खेरिया ने मिलकर रची थी। आरोपियों ने तीन व्यक्तियों से होटल के अंदर घुसकर फायरिंग करवाई। एसआईटी टीम की जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों ने ग्राहक बनकर होटल में मृतक मुनीराम और उसकी थार गाड़ी की रेकी की थी तथा इसकी सूचना मुख्य आरोपियों को दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही रेकी करने वाले आरोपी मनोज कुमार मेघवाल, लेखराम कड़वासरा और सुभाष गोदारा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। थानाधिकारी दिलिप सिंह शेखावत ने बताया की फायरिंग और हत्या के मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को रविवार को हरियाणा के केंद्रीय कारागृह हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।2
- *फतेहपुर बीड में गारिण्डा फाटक के आगे बीड मे अचानक लगी भंयकर आग*1
- चिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 352 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन एंटी-वेनम” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी विकास धींधवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। अधिकारी महेन्द्र कुमार को सूचना मिली थी कि चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में काले रंग की थैली लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम गौरीशंकर उर्फ गौरिया (42) निवासी चौधरी कॉलोनी, चिड़ावा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 352 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना चिड़ावा की विशेष टीम शामिल रही।1