logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीदासर में होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा हत्याकांड: मास्टरमाइंड देवीसिंह खेरिया गिरफ्तार। बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

2 days ago
user_Ismail solanki
Ismail solanki
पत्रकार Churu, Rajasthan•
2 days ago

बीदासर में होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा हत्याकांड: मास्टरमाइंड देवीसिंह खेरिया गिरफ्तार। बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • user_User2920
    User2920
    Churu, Rajasthan
    🙏
    1 day ago
  • user_User2920
    User2920
    Churu, Rajasthan
    💣
    1 day ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • आज राजस्थान की पावन धरा, चूरू जिले के ऐतिहासिक गांव दूधवाखारा में, एक बार फिर सेवा की सुंदर मिसाल पेश की गई है। यहाँ के प्रतिष्ठित दाधीच (बोड़ायडा) परिवार ने अपने पूर्वजों की पावन स्मृति को अमर रखने के लिए, सार्वजनिक कुएं पर इस भव्य ट्यूबवेल का निर्माण करवाकर समाज को सप्रेम भेंट किया है। यह पुनीत कार्य हमारे पूजनीय पूर्वजों: स्वर्गीय श्रीमती तुलसी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री राम कुमार जी दाधीच स्वर्गीय श्रीमती रुक्मिणी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मदन लाल जी दाधीच स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मखनलाल लाल जी दाधीच स्वर्गीय श्री मूलचंद जी, स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी, स्वर्गीय श्री बनवारी लाल जी और स्वर्गीय श्री राकेश कुमार जी दाधीच... की गौरवमयी स्मृति में समर्पित है। दाधीच परिवार का यह विनम्र प्रयास, गांव की पेयजल समस्या को दूर करने और पितरों के आशीर्वाद को जन-जन तक पहुँचाने का एक जरिया है। पितरों की स्मृति में किया गया यह 'जल-दान', दूधवाखारा के उज्जवल भविष्य और भाईचारे का प्रतीक बनेगा। निवेदक: समस्त दाधीच (बोड़ायडा) परिवार, दूधवाखारा।"
    1
    आज राजस्थान की पावन धरा, चूरू जिले के ऐतिहासिक गांव दूधवाखारा में, एक बार फिर सेवा की सुंदर मिसाल पेश की गई है। यहाँ के प्रतिष्ठित दाधीच (बोड़ायडा) परिवार ने अपने पूर्वजों की पावन स्मृति को अमर रखने के लिए, सार्वजनिक कुएं पर इस भव्य ट्यूबवेल का निर्माण करवाकर समाज को सप्रेम भेंट किया है।
यह पुनीत कार्य हमारे पूजनीय पूर्वजों:
स्वर्गीय श्रीमती तुलसी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री राम कुमार जी दाधीच स्वर्गीय श्रीमती रुक्मिणी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मदन लाल जी दाधीच स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मखनलाल लाल जी दाधीच स्वर्गीय श्री मूलचंद जी, स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी, स्वर्गीय श्री बनवारी लाल जी और स्वर्गीय श्री राकेश कुमार जी दाधीच... की गौरवमयी स्मृति में समर्पित है।
दाधीच परिवार का यह विनम्र प्रयास, गांव की पेयजल समस्या को दूर करने और पितरों के आशीर्वाद को जन-जन तक पहुँचाने का एक जरिया है। पितरों की स्मृति में किया गया यह 'जल-दान', दूधवाखारा के उज्जवल भविष्य और भाईचारे का प्रतीक बनेगा।
निवेदक: समस्त दाधीच (बोड़ायडा) परिवार, दूधवाखारा।"
    user_HANUMAN PRASAD SHARMA
    HANUMAN PRASAD SHARMA
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ागांव बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने नया रावला मोहल्ला, बड़ागांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान सफी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बड़ागांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखा गांजा मिला। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ागांव बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने नया रावला मोहल्ला, बड़ागांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान सफी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बड़ागांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखा गांजा मिला। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    18 min ago
  • “जीरो टॉलरेंस से ही बनेगा स्वच्छ कोटा, सफाई में जनभागीदारी जरूरी”, 365 दिन स्वच्छ शहर का लक्ष्य: स्वच्छता एम्बेसडर ने दिए सख्त निर्देश”, कोटा राज्य सरकार की स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन और आमजन की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। यह बात राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कोटा विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में नगर निगम, नगरपालिकाओं, जलदाय विभाग, सीवरेज अधिकारियों तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों ने भाग लिया। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छ भारत मिशन की मॉनिटरिंग गंभीरता से कर रहे हैं और स्वच्छता कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी बार राज्य का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है तथा निकायों में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने पर जोर देते हुए कहा कि गली से लेकर वार्ड, ब्लॉक और जोन स्तर तक चरणबद्ध सफाई व्यवस्था विकसित करनी होगी। संसाधनों की कमी को बाधा न मानते हुए समाधान आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग से अधिक महत्वपूर्ण वर्षभर स्वच्छता बनाए रखने की मानसिकता है। कार्यशाला में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। इनमें सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, वाणिज्यिक क्षेत्रों में नियमित नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई, प्लास्टिक उपयोग को हतोत्साहित करना तथा खाली प्लॉट्स पर गंदगी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई शामिल हैं। इसके अलावा शहर में सभी स्ट्रीट लाइट चालू रखने, पार्कों की नियमित सफाई, सड़कों पर निर्माण सामग्री न रखने, बिना लाइसेंस मांस दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टरबाजी रोकने पर भी जोर दिया गया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि कार्यशाला से कोटा की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का स्पष्ट विजन मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    “जीरो टॉलरेंस से ही बनेगा स्वच्छ कोटा, सफाई में जनभागीदारी जरूरी”,
365 दिन स्वच्छ शहर का लक्ष्य: स्वच्छता एम्बेसडर ने दिए सख्त निर्देश”,
कोटा  राज्य सरकार की स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन और आमजन की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। यह बात राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कोटा विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में नगर निगम, नगरपालिकाओं, जलदाय विभाग, सीवरेज अधिकारियों तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों ने भाग लिया।
गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छ भारत मिशन की मॉनिटरिंग गंभीरता से कर रहे हैं और स्वच्छता कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी बार राज्य का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है तथा निकायों में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने पर जोर देते हुए कहा कि गली से लेकर वार्ड, ब्लॉक और जोन स्तर तक चरणबद्ध सफाई व्यवस्था विकसित करनी होगी। संसाधनों की कमी को बाधा न मानते हुए समाधान आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग से अधिक महत्वपूर्ण वर्षभर स्वच्छता बनाए रखने की मानसिकता है।
कार्यशाला में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। इनमें सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, वाणिज्यिक क्षेत्रों में नियमित नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई, प्लास्टिक उपयोग को हतोत्साहित करना तथा खाली प्लॉट्स पर गंदगी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई शामिल हैं।
इसके अलावा शहर में सभी स्ट्रीट लाइट चालू रखने, पार्कों की नियमित सफाई, सड़कों पर निर्माण सामग्री न रखने, बिना लाइसेंस मांस दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टरबाजी रोकने पर भी जोर दिया गया।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि कार्यशाला से कोटा की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का स्पष्ट विजन मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग चूरू :- जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
    1
    रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग
चूरू :- जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों  एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
    user_Mangilal Sihag
    Mangilal Sihag
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    1 day ago
  • Post by Balogar Malaksar
    1
    Post by Balogar Malaksar
    user_Balogar Malaksar
    Balogar Malaksar
    Farmer भानीपुरा, चूरू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गत दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को झुंझुनूं जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं बुधवार को भी अंधड़ के साथ आई बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों का कहना है कि बेमौसम की मार से तैयार व पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश व अंधड़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
    1
    राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गत दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को झुंझुनूं जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं बुधवार को भी अंधड़ के साथ आई बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों का कहना है कि बेमौसम की मार से तैयार व पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश व अंधड़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.