Shuru
Apke Nagar Ki App…
झुंझुनूं जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, फसलों को नुकसान की आशंका राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गत दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को झुंझुनूं जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं बुधवार को भी अंधड़ के साथ आई बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों का कहना है कि बेमौसम की मार से तैयार व पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश व अंधड़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
Amit Sharma
झुंझुनूं जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, फसलों को नुकसान की आशंका राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गत दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को झुंझुनूं जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं बुधवार को भी अंधड़ के साथ आई बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों का कहना है कि बेमौसम की मार से तैयार व पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश व अंधड़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- गुढागौड़जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा जब्त, 73 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना गुढागौड़जी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के निर्देशन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी सुरेश कुमार, पुलिस निरीक्षक, के नेतृत्व में गठित टीम 18 मार्च 2026 को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम बड़ागांव बस स्टैंड के पास पहुंची, जहां मुखबिर खास से सूचना मिली कि नया रावला मोहल्ला, बड़ागांव में एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली में गांजा लेकर मकानों के बाहर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ में उसकी पहचान सफी पुत्र नूर मोहम्मद (73 वर्ष), निवासी नया रावला मोहल्ला बड़ागांव, थाना गुढागौड़जी के रूप में की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी से गांजा रखने संबंधी वैध अनुज्ञापत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमराव, कांस्टेबल सुनील कुमार, प्रियंका, हरेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार तथा जितेंद्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ागांव बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने नया रावला मोहल्ला, बड़ागांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान सफी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बड़ागांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखा गांजा मिला। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- आज राजस्थान की पावन धरा, चूरू जिले के ऐतिहासिक गांव दूधवाखारा में, एक बार फिर सेवा की सुंदर मिसाल पेश की गई है। यहाँ के प्रतिष्ठित दाधीच (बोड़ायडा) परिवार ने अपने पूर्वजों की पावन स्मृति को अमर रखने के लिए, सार्वजनिक कुएं पर इस भव्य ट्यूबवेल का निर्माण करवाकर समाज को सप्रेम भेंट किया है। यह पुनीत कार्य हमारे पूजनीय पूर्वजों: स्वर्गीय श्रीमती तुलसी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री राम कुमार जी दाधीच स्वर्गीय श्रीमती रुक्मिणी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मदन लाल जी दाधीच स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मखनलाल लाल जी दाधीच स्वर्गीय श्री मूलचंद जी, स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी, स्वर्गीय श्री बनवारी लाल जी और स्वर्गीय श्री राकेश कुमार जी दाधीच... की गौरवमयी स्मृति में समर्पित है। दाधीच परिवार का यह विनम्र प्रयास, गांव की पेयजल समस्या को दूर करने और पितरों के आशीर्वाद को जन-जन तक पहुँचाने का एक जरिया है। पितरों की स्मृति में किया गया यह 'जल-दान', दूधवाखारा के उज्जवल भविष्य और भाईचारे का प्रतीक बनेगा। निवेदक: समस्त दाधीच (बोड़ायडा) परिवार, दूधवाखारा।"1
- Post by Mahendragarh 24 News live1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गत दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को झुंझुनूं जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं बुधवार को भी अंधड़ के साथ आई बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों का कहना है कि बेमौसम की मार से तैयार व पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश व अंधड़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।1