Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल स्थित मंदिर परिसर में हुआ, जहाँ सुंदरकांड पाठ किया गया।
Aap ki baat sab tak
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल स्थित मंदिर परिसर में हुआ, जहाँ सुंदरकांड पाठ किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिहार की राजधानी पटना में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने की कोशिश करने आईं दो लड़कियां खुद ही जाल में फंस गईं। जानकारी के अनुसार, ये दोनों लड़कियां ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं और जेवर देखने के बहाने दुकानदार पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। इसके बाद उन्होंने जेवर लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकान को बाहर से ही लॉक कर दिया, जिससे दोनों अंदर ही फंस गईं। लड़कियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी तुरंत मौके पर जमा हो गए।1
- मध्यप्रदेश पुलिस ने एक ऐसी गंभीर साजिश का समय रहते पर्दाफाश किया है, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी। पुलिस ने इस दौरान न केवल एक संदिग्ध व्यक्ति को सफलतापूर्वक दबोचा, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और विस्तृत षड्यंत्र का भी खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सफल कार्रवाई पर अपनी संतोष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी और सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है।1
- सरकार की तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई सामने आई है, जिसके तहत जीतू पटवारी और उनके साथ गए सभी नेताओं को जेल भेज दिया गया है।1
- राजगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लोन ऐप और फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करता था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी लोगों को फर्जी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करते थे। अब तक इन्होंने कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। राजगढ़ पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।1
- शुक्रवार शाम बमोरी तहसील में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब 5:00 बजे, बमोरी तहसील के दो दर्जन से अधिक गांवों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस भीषण आंधी के कारण बमोरी तहसील के विभिन्न गांवों में कई बिजली के खंभे गिर गए, वहीं कई जगहों से पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं।1
- एक क्षेत्र के लोगों को जैसे ही पैसेंजर ट्रेन के आने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए।1
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया स्थित पोलायकला में एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।1