logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल प्रयागराज संगम नगरी में आस्था के नाम पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच परेड मैदान / संगम क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।वीडियो में एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर साफ तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और आगे नंबर प्लेट पर UP 32 FG 3603 नंबर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को आवंटित है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि इसी सरकारी वाहन में बैठा एक।निजी व्यक्ति पिंडदान करने आए श्रद्धालुओं से कथित तौर पर पैसे वसूल रहा है। वीडियो में गाड़ी के अंदर पीली शर्ट पहने एक व्यक्ति बैठा दिख रहा है, जबकि बाहर कुछ लोग गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।मामला सही है या वीडियो का दूसरा पक्ष है, यह जांच का विषय है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं - - अगर वाहन सरकारी नहीं है तो उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ क्यों लिखा है? - अगर सरकारी है तो उसमें निजी व्यक्ति किस हैसियत और किसके आदेश से बैठा था? - क्या विभाग ने उसे कोई लिखित अनुमति दी थी? वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।संगम क्षेत्र कोई सामान्य इलाका नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां सरकारी वाहन के सामने अगर कथित वसूली होती है तो यह सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल है।अब जरूरत है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो - सरकारी वाहन की GPS लोकेशन, ड्यूटी रजिस्टर, लॉगबुक, मौके पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी और वाहन में बैठे व्यक्ति की अधिकृत भूमिका की जांच की जाए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब निगाहें सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। शुरू ऐप इस समाचार और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता क्योंकि यह जाँच का विषय है

1 hr ago
user_पुष्पराज सिंह
पुष्पराज सिंह
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल प्रयागराज संगम नगरी में आस्था के नाम पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच परेड मैदान / संगम क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।वीडियो में एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर साफ तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और आगे नंबर प्लेट पर UP 32 FG 3603 नंबर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को आवंटित है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि इसी सरकारी वाहन में बैठा एक।निजी व्यक्ति पिंडदान करने आए श्रद्धालुओं से कथित तौर पर पैसे वसूल रहा है। वीडियो में गाड़ी के अंदर पीली शर्ट पहने एक व्यक्ति बैठा दिख रहा है, जबकि बाहर कुछ लोग गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।मामला सही है या वीडियो का दूसरा पक्ष है, यह जांच का विषय है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं - - अगर वाहन सरकारी नहीं है तो उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ क्यों लिखा है? - अगर सरकारी है तो उसमें निजी व्यक्ति किस हैसियत और किसके आदेश से बैठा था? - क्या विभाग ने उसे कोई लिखित अनुमति दी थी? वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।संगम क्षेत्र कोई सामान्य इलाका नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां सरकारी वाहन के सामने अगर कथित वसूली होती है तो यह सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल है।अब जरूरत है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो - सरकारी वाहन की GPS लोकेशन, ड्यूटी रजिस्टर, लॉगबुक, मौके पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी और वाहन में बैठे व्यक्ति की अधिकृत भूमिका की जांच की जाए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब निगाहें सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। शुरू ऐप इस समाचार और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता क्योंकि यह जाँच का विषय है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रयागराज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति एवं तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अनुपम परिहार, संपादक—सरस्वती पत्रिका, डॉ. विनम्रा सेन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा डॉ. मृत्युंजय राव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय शामिल रहे। प्रतियोगिता में टीम के प्रतिभागियों के रूप में श्रेयांश शुक्ला, अनुज, आकांक्षा, काजल चौरसिया, काजल उपाध्याय, सतीश, राजनंदिनी, शिविका और अनन्या ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका को लेकर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। — संवाददाता: सौरभ यादव
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रयागराज

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति एवं तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अनुपम परिहार, संपादक—सरस्वती पत्रिका, डॉ. विनम्रा सेन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा डॉ. मृत्युंजय राव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय शामिल रहे।
प्रतियोगिता में टीम के प्रतिभागियों के रूप में श्रेयांश शुक्ला, अनुज, आकांक्षा, काजल चौरसिया, काजल उपाध्याय, सतीश, राजनंदिनी, शिविका और अनन्या ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका को लेकर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
— संवाददाता: सौरभ यादव
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Photography shop इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराएं तथा अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पात्र जनपदवासी मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
    1
    आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें।

विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराएं तथा अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पात्र जनपदवासी मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज : चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में हादसा, ट्रेन के नीचे गई महिला को RPF-RPSF ने बचाया - घटना CCTV में कैद प्रयागराज।प्रयागराज जंक्शन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्लेटफार्म पर ट्रेन आते ही दो महिला यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने लगीं।जानकारी के अनुसार एक महिला तो ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन दूसरी महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए फिसल कर गिर गई। साथी के छूट जाने से ट्रेन में चढ़ी दूसरी महिला घबराहट में चलती ट्रेन से ही कूद गई, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे ट्रेन के नीचे चली गई।पूरी घटना प्लेटफार्म के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तारीख 27-09-2026 है।प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात RPF और RPSF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद जवानों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए ट्रेन के नीचे फंसी महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला।RPF की इस तत्परता से महिला की जान बच गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें।
    1
    प्रयागराज : चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में हादसा, ट्रेन के नीचे गई महिला को RPF-RPSF ने बचाया - घटना CCTV में कैद


प्रयागराज।प्रयागराज जंक्शन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्लेटफार्म पर ट्रेन आते ही दो महिला यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने लगीं।जानकारी के अनुसार एक महिला तो ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन दूसरी महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए फिसल कर गिर गई। साथी के छूट जाने से ट्रेन में चढ़ी दूसरी महिला घबराहट में चलती ट्रेन से ही कूद गई, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे ट्रेन के नीचे चली गई।पूरी घटना प्लेटफार्म के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तारीख 27-09-2026 है।प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात RPF और RPSF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद जवानों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए ट्रेन के नीचे फंसी महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला।RPF की इस तत्परता से महिला की जान बच गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सड़क के अभाव में चारपाई पर मरीज, एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों की मशक्कत सड़क के अभाव में चारपाई पर मरीज, एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों की मशक्कत मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा के बगहा शिमला बस्ती में सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि बीमार मरीजों को चारपाई पर लिटाकर बस्ती से मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है, इसके बाद उन्हें एंबुलेंस तक ले जाया जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि देश को आजाद हुए करीब 80 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बस्ती के लोगों को आज भी पक्की सड़क का इंतजार है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। कच्चे रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन बस्ती तक नहीं पहुंच पाते। सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को होती है। प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। वहीं बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय विधायक से गुहार लगाई गई और आश्वासन भी मिला, लेकिन अभी तक धरातल पर सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। ग्राम प्रधान से भी ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बगहा शिमला बस्ती तक जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि आपातकालीन सेवाएं पहुंच सकें और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
    4
    सड़क के अभाव में चारपाई पर मरीज, एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों की मशक्कत
सड़क के अभाव में चारपाई पर मरीज, एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों की मशक्कत
मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा के बगहा शिमला बस्ती में सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि बीमार मरीजों को चारपाई पर लिटाकर बस्ती से मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है, इसके बाद उन्हें एंबुलेंस तक ले जाया जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाई होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि देश को आजाद हुए करीब 80 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बस्ती के लोगों को आज भी पक्की सड़क का इंतजार है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। कच्चे रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन बस्ती तक नहीं पहुंच पाते।
सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को होती है। प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। वहीं बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय विधायक से गुहार लगाई गई और आश्वासन भी मिला, लेकिन अभी तक धरातल पर सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। ग्राम प्रधान से भी ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बगहा शिमला बस्ती तक जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि आपातकालीन सेवाएं पहुंच सकें और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गौ मांस बिक्री की आशंका पर बजरंग दल का हंगामा,थाने का घेराव प्रयागराज: फूलपुर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर भारी बवाल,हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और मांस दुकानदारों के बीच तीखी झड़प,बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चापड़ से हमला करने का आरोप,हिंदू संगठनों का आरोप—'प्रतिबंधित मांस की जांच मांगने पर दुकानदारों ने काटा बवाल',घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने फूलपुर कोतवाली का किया घेराव,सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने की जोरदार नारेबाजी,आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दुकानों को सील करने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता!
    1
    गौ मांस बिक्री की आशंका पर बजरंग दल का हंगामा,थाने का घेराव
प्रयागराज: फूलपुर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर भारी बवाल,हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और मांस दुकानदारों के बीच तीखी झड़प,बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चापड़ से हमला करने का आरोप,हिंदू संगठनों का आरोप—'प्रतिबंधित मांस की जांच मांगने पर दुकानदारों ने काटा बवाल',घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने फूलपुर कोतवाली का किया घेराव,सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने की जोरदार नारेबाजी,आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दुकानों को सील करने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज में फिर उफान पर गंगा-यमुना, सड़कों तक पहुंचा पानी; बढ़ता रहा तो फिर होगा बड़े हनुमान जी का जलाभिषेक प्रयागराज में फिर उफान पर गंगा-यमुना, सड़कों तक पहुंचा पानी; बढ़ता रहा तो फिर होगा बड़े हनुमान जी का जलाभिषेक प्रयागराज। संगमनगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं और कई निचले इलाकों में पानी सड़कों तक पहुंच चुका है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदियों के तेजी से चढ़ने से संगम क्षेत्र के आसपास के घाटों और किनारे की बस्तियों में हलचल तेज हो गई है। कई घाटों की सीढ़ियां पानी में समा गई हैं। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो मां गंगा एक बार फिर बड़े हनुमान जी (लेटे हनुमान मंदिर) का जलाभिषेक करेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आस्था का प्रतीक माना जाता है, लेकिन निचले इलाकों में रहने वालों के लिए यह मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। बाढ़ राहत टीमें अलर्ट पर हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है।
    1
    प्रयागराज में फिर उफान पर गंगा-यमुना, सड़कों तक पहुंचा पानी; बढ़ता रहा तो फिर होगा बड़े हनुमान जी का जलाभिषेक
प्रयागराज में फिर उफान पर गंगा-यमुना, सड़कों तक पहुंचा पानी; बढ़ता रहा तो फिर होगा बड़े हनुमान जी का जलाभिषेक
प्रयागराज। संगमनगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं और कई निचले इलाकों में पानी सड़कों तक पहुंच चुका है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों की चिंता बढ़ गई है।
नदियों के तेजी से चढ़ने से संगम क्षेत्र के आसपास के घाटों और किनारे की बस्तियों में हलचल तेज हो गई है। कई घाटों की सीढ़ियां पानी में समा गई हैं। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।
जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो मां गंगा एक बार फिर बड़े हनुमान जी (लेटे हनुमान मंदिर) का जलाभिषेक करेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आस्था का प्रतीक माना जाता है, लेकिन निचले इलाकों में रहने वालों के लिए यह मुश्किलें भी बढ़ा सकता है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। बाढ़ राहत टीमें अलर्ट पर हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ​📢 आपदा राहत कोष: पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता! 🚨👇 ​मेजा (प्रयागराज) क्षेत्र में हाल ही में हुए सर्वेक्षण के बाद शासन के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को राहत राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। रजिस्ट्रार/कानूनगो श्री रमा शंकर शुक्ल जी ने राहत कार्यों की संपूर्ण जानकारी साझा की: ​💰 राहत राशि विवरण: ▪️ मानव मृत्यु (5 प्रकरण): सर्पदंश (3) व नदी में डूबने (2) से हुई दुखद मृत्यु पर प्रत्येक परिवार को ₹4,000,000 की आर्थिक सहायता। ▪️ पशुहानि (11 प्रकरण): दुधारू पशुओं के लिए ₹37,500 तथा गैर-दुधारू पशुओं के लिए ₹32,000 प्रति पशु। ▪️ मकान क्षति (140 ऑनलाइन प्रकरण): आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के लिए ₹4,000 की सहायता राशि। ▪️ फसल/जलभराव क्षति: 35% से अधिक नुकसान वाले 900 से 1000 पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार, राशि जल्द ही खातों में ट्रांसफर होगी। ​उपजिलाधिकारी (SDM Sir) के निर्देशन में सभी लेखपालों को पारदर्शी एवं त्वरित सर्वे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ​📌 धनराशि का भुगतान NEFT / Online Transaction द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जा रहा है। ​#MejaNews #PrayagrajNews #UPGovernment #DisasterRelief #SdmMeja #LekhpalSurvey #SarkariYojana #UPNews #PublicAwareness #FinancialHelp #GovernmentRelief #TrendingReels #ViralNews #UttarPradeshNews
    1
    ​📢 आपदा राहत कोष: पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता! 🚨👇
​मेजा (प्रयागराज) क्षेत्र में हाल ही में हुए सर्वेक्षण के बाद शासन के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को राहत राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। रजिस्ट्रार/कानूनगो श्री रमा शंकर शुक्ल जी ने राहत कार्यों की संपूर्ण जानकारी साझा की:
​💰 राहत राशि विवरण:
▪️ मानव मृत्यु (5 प्रकरण): सर्पदंश (3) व नदी में डूबने (2) से हुई दुखद मृत्यु पर प्रत्येक परिवार को ₹4,000,000 की आर्थिक सहायता।
▪️ पशुहानि (11 प्रकरण): दुधारू पशुओं के लिए ₹37,500 तथा गैर-दुधारू पशुओं के लिए ₹32,000 प्रति पशु।
▪️ मकान क्षति (140 ऑनलाइन प्रकरण): आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के लिए ₹4,000 की सहायता राशि।
▪️ फसल/जलभराव क्षति: 35% से अधिक नुकसान वाले 900 से 1000 पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार, राशि जल्द ही खातों में ट्रांसफर होगी।
​उपजिलाधिकारी (SDM Sir) के निर्देशन में सभी लेखपालों को पारदर्शी एवं त्वरित सर्वे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
​📌 धनराशि का भुगतान NEFT / Online Transaction द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जा रहा है।
​#MejaNews #PrayagrajNews #UPGovernment #DisasterRelief #SdmMeja #LekhpalSurvey #SarkariYojana #UPNews #PublicAwareness #FinancialHelp #GovernmentRelief #TrendingReels #ViralNews #UttarPradeshNews
    user_Suneet Tiwari
    Suneet Tiwari
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद जागी NHAI; हर्रो टोल पर अफसरों की 'खानापूर्ति', कहीं उजाला तो कहीं जानलेवा अंधेरा प्रयागराज जारी यमुनानगर NH-30 हर्रो टोल प्लाजा पर सोशल मीडिया पर पोल खुलने और खबरें वायरल होने के बाद NHAI की नींद टूटी तो है, लेकिन सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार अफसरों ने आनन-फानन में हाईवे की कुछ स्ट्रीट लाइटें तो जलवा दीं, लेकिन कई किलोमीटर तक अब भी घना अंधेरा पसरा हुआ है। हालात यह हैं कि कहीं उजाला है तो कहीं मुख्य मोड़ और ब्लैक स्पॉट आज भी अंधेरे में डूबे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि भारी-भरकम टोल टैक्स वसूलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। रात में अंधेरे के कारण व्यस्त हाईवे पर हर पल बड़े हादसे का खतरा बना रहता है, और पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।स्थानीय जनता का सीधा सवाल है कि जब टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा है, तो सुरक्षा और रोशनी के नाम पर यह अंधेरगर्दी और दिखावा क्यों किया जा रहा है?मामले में NHAI के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
    1
    सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद जागी NHAI; हर्रो टोल पर अफसरों की 'खानापूर्ति', कहीं उजाला तो कहीं जानलेवा अंधेरा


प्रयागराज जारी यमुनानगर NH-30 हर्रो टोल प्लाजा पर सोशल मीडिया पर पोल खुलने और खबरें वायरल होने के बाद NHAI की नींद टूटी तो है, लेकिन सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार अफसरों ने आनन-फानन में हाईवे की कुछ स्ट्रीट लाइटें तो जलवा दीं, लेकिन कई किलोमीटर तक अब भी घना अंधेरा पसरा हुआ है। हालात यह हैं कि कहीं उजाला है तो कहीं मुख्य मोड़ और ब्लैक स्पॉट आज भी अंधेरे में डूबे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि भारी-भरकम टोल टैक्स वसूलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। रात में अंधेरे के कारण व्यस्त हाईवे पर हर पल बड़े हादसे का खतरा बना रहता है, और पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।स्थानीय जनता का सीधा सवाल है कि जब टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा है, तो सुरक्षा और रोशनी के नाम पर यह अंधेरगर्दी और दिखावा क्यों किया जा रहा है?मामले में NHAI के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुरक्षा के दृष्टिकोण से दधिकांदो मेला का डीसीपी नगर ने किया निरीक्षण प्रयागराज: पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज सागर जैन द्वारा थाना शिवकुटी क्षेत्रांतर्गत तेलियरगंज दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा आरएएफ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे!
    1
    सुरक्षा के दृष्टिकोण से दधिकांदो मेला का डीसीपी नगर ने किया निरीक्षण
प्रयागराज: पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज सागर जैन द्वारा थाना शिवकुटी क्षेत्रांतर्गत तेलियरगंज दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा आरएएफ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.