logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौ मांस बिक्री की आशंका पर बजरंग दल का हंगामा,थाने का घेराव प्रयागराज: फूलपुर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर भारी बवाल,हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और मांस दुकानदारों के बीच तीखी झड़प,बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चापड़ से हमला करने का आरोप,हिंदू संगठनों का आरोप—'प्रतिबंधित मांस की जांच मांगने पर दुकानदारों ने काटा बवाल',घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने फूलपुर कोतवाली का किया घेराव,सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने की जोरदार नारेबाजी,आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दुकानों को सील करने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता!

15 hrs ago
user_अजय सरोज~पत्रकार
अजय सरोज~पत्रकार
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

गौ मांस बिक्री की आशंका पर बजरंग दल का हंगामा,थाने का घेराव प्रयागराज: फूलपुर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर भारी बवाल,हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और मांस दुकानदारों के बीच तीखी झड़प,बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चापड़ से हमला करने का आरोप,हिंदू संगठनों का आरोप—'प्रतिबंधित मांस की जांच मांगने पर दुकानदारों ने काटा बवाल',घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने फूलपुर कोतवाली का किया घेराव,सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने की जोरदार नारेबाजी,आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दुकानों को सील करने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप घायल करछना। थाना अंतर्गत धरवारा टोंस नदी के पुल पर शुक्रवार की रात लोहनपुर निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, लोहनपुर करछना निवासी विनय सिंह (28) पुत्र राजबहादुर सिंह अपने साथी भरत पांडेय और भानू सिंह के साथ कोहड़ार से अपने घर लोहनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल विनय के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल भरत पांडेय और भानू सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं ऑटो सवार कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक विनय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं मंगलवार को जब विनय का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा तो कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।देर शाम को करछना के मनैया घाट पर मृतक विनय सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। करछना पुलिस के द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप घायल
करछना। थाना अंतर्गत धरवारा टोंस नदी के पुल पर शुक्रवार की रात लोहनपुर निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, लोहनपुर करछना निवासी विनय सिंह (28) पुत्र राजबहादुर सिंह अपने साथी भरत पांडेय और भानू सिंह के साथ कोहड़ार से अपने घर लोहनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल विनय के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल भरत पांडेय और भानू सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं ऑटो सवार कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक विनय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं मंगलवार को जब विनय का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा तो कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।देर शाम को करछना के मनैया घाट पर मृतक विनय सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। करछना पुलिस के द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराएं और मताधिकार के प्रयोग से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसलिए जनपद के सभी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
    1
    18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है
18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं
प्रयागराज। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराएं और मताधिकार के प्रयोग से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसलिए जनपद के सभी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मकान के बढ़े हुए गृहकर को ठीक करने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पहले आरोपों की जांच की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को 14 सदस्यों वाली एंटी करप्शन टीम ने फाफामऊ स्थित नगर निगम जोन-7 कार्यालय में छापा मारा। दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी राधा देवी के खिलाफ फाफामऊ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
    1
    प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मकान के बढ़े हुए गृहकर को ठीक करने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पहले आरोपों की जांच की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई।
मंगलवार को 14 सदस्यों वाली एंटी करप्शन टीम ने फाफामऊ स्थित नगर निगम जोन-7 कार्यालय में छापा मारा। दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद आरोपी राधा देवी के खिलाफ फाफामऊ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • कृषि विज्ञान केन्द्र महगांव में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक चायल पूजा पाल ने मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया कौशाम्बी: कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, महगांव, में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत आयोजित "मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता” कार्यक्रम का शुभारंभ कर सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों-भाइयों को सम्बोधित कर मिलेट्स यानी श्रीअन्न के पोषणीय महत्व, स्वास्थ्यवर्धक गुणों एवं दैनिक आहार में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। मिलेट्स को प्रोत्साहन देकर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में डबल इंजन वाली भाजपा अनवरत प्रयासरत है।इस अवसर पर बहनों-भाइयों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    1
    कृषि विज्ञान केन्द्र महगांव में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक चायल पूजा पाल ने मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया

कौशाम्बी: कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, महगांव, में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत आयोजित "मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता” कार्यक्रम का शुभारंभ कर सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों-भाइयों को सम्बोधित कर मिलेट्स यानी श्रीअन्न के पोषणीय महत्व, स्वास्थ्यवर्धक गुणों एवं दैनिक आहार में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। मिलेट्स को प्रोत्साहन देकर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में डबल इंजन वाली भाजपा अनवरत प्रयासरत है।इस अवसर पर बहनों-भाइयों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल प्रयागराज संगम नगरी में आस्था के नाम पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच परेड मैदान / संगम क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।वीडियो में एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर साफ तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और आगे नंबर प्लेट पर UP 32 FG 3603 नंबर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को आवंटित है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि इसी सरकारी वाहन में बैठा एक।निजी व्यक्ति पिंडदान करने आए श्रद्धालुओं से कथित तौर पर पैसे वसूल रहा है। वीडियो में गाड़ी के अंदर पीली शर्ट पहने एक व्यक्ति बैठा दिख रहा है, जबकि बाहर कुछ लोग गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।मामला सही है या वीडियो का दूसरा पक्ष है, यह जांच का विषय है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं - - अगर वाहन सरकारी नहीं है तो उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ क्यों लिखा है? - अगर सरकारी है तो उसमें निजी व्यक्ति किस हैसियत और किसके आदेश से बैठा था? - क्या विभाग ने उसे कोई लिखित अनुमति दी थी? वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।संगम क्षेत्र कोई सामान्य इलाका नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां सरकारी वाहन के सामने अगर कथित वसूली होती है तो यह सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल है।अब जरूरत है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो - सरकारी वाहन की GPS लोकेशन, ड्यूटी रजिस्टर, लॉगबुक, मौके पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी और वाहन में बैठे व्यक्ति की अधिकृत भूमिका की जांच की जाए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब निगाहें सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। शुरू ऐप इस समाचार और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता क्योंकि यह जाँच का विषय है
    1
    सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल
प्रयागराज संगम नगरी में आस्था के नाम पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच परेड मैदान / संगम क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।वीडियो में एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर साफ तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार  लिखा है और आगे नंबर प्लेट पर UP 32 FG 3603 नंबर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को आवंटित है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि इसी सरकारी वाहन में बैठा एक।निजी व्यक्ति पिंडदान करने आए श्रद्धालुओं से कथित तौर पर पैसे वसूल रहा है। वीडियो में गाड़ी के अंदर पीली शर्ट पहने एक व्यक्ति बैठा दिख रहा है, जबकि बाहर कुछ लोग गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।मामला सही है या वीडियो का दूसरा पक्ष है, यह जांच का विषय है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं -
- अगर वाहन सरकारी नहीं है तो उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ क्यों लिखा है?
- अगर सरकारी है तो उसमें निजी व्यक्ति किस हैसियत और किसके आदेश से बैठा था?
- क्या विभाग ने उसे कोई लिखित अनुमति दी थी?
वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।संगम क्षेत्र कोई सामान्य इलाका नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां सरकारी वाहन के सामने अगर कथित वसूली होती है तो यह सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल है।अब जरूरत है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो - सरकारी वाहन की GPS लोकेशन, ड्यूटी रजिस्टर, लॉगबुक, मौके पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी और वाहन में बैठे व्यक्ति की अधिकृत भूमिका की जांच की जाए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब निगाहें सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। शुरू ऐप इस समाचार और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता क्योंकि यह जाँच का विषय है
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​वित्तीय समावेश से लेकर ऋण मेलों तक, सरकारी पहलों को सीधे आपके द्वार तक पहुँचाना 📜🚀। यह देखने के लिए अंत तक देखें कि बैंक ऑफ बड़ौदा एक आत्मनिर्भर भारत का मार्ग कैसे प्रशस्त कर रहा है! 📈🇮🇳 ​प्रस्तुति: लल्ला निषाद (सहायक वित्तीय सहायक, मेजा) 👤🏢 #Prayagraj #Meja ​#SevaSankalpAbhiyan #BankOfBaroda #FinancialLiteracy #ViksitBharat #SevaSetu #RinMela #LallaNishad #GovernmentSchemes #AatmanirbharBharat #TrendingReels #ExplorePage #ViralReels #IndiaProgress #BankingForEveryone
    1
    ​वित्तीय समावेश से लेकर ऋण मेलों तक, सरकारी पहलों को सीधे आपके द्वार तक पहुँचाना 📜🚀। यह देखने के लिए अंत तक देखें कि बैंक ऑफ बड़ौदा एक आत्मनिर्भर भारत का मार्ग कैसे प्रशस्त कर रहा है! 📈🇮🇳
​प्रस्तुति: लल्ला निषाद (सहायक वित्तीय सहायक, मेजा) 👤🏢
#Prayagraj #Meja ​#SevaSankalpAbhiyan #BankOfBaroda #FinancialLiteracy #ViksitBharat #SevaSetu #RinMela #LallaNishad #GovernmentSchemes #AatmanirbharBharat #TrendingReels #ExplorePage #ViralReels #IndiaProgress #BankingForEveryone
    user_Suneet Tiwari
    Suneet Tiwari
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रयागराज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति एवं तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अनुपम परिहार, संपादक—सरस्वती पत्रिका, डॉ. विनम्रा सेन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा डॉ. मृत्युंजय राव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय शामिल रहे। प्रतियोगिता में टीम के प्रतिभागियों के रूप में श्रेयांश शुक्ला, अनुज, आकांक्षा, काजल चौरसिया, काजल उपाध्याय, सतीश, राजनंदिनी, शिविका और अनन्या ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका को लेकर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। — शुरु न्यूज संवाददाता: सौरभ यादव
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रयागराज

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति एवं तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अनुपम परिहार, संपादक—सरस्वती पत्रिका, डॉ. विनम्रा सेन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा डॉ. मृत्युंजय राव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय शामिल रहे।
प्रतियोगिता में टीम के प्रतिभागियों के रूप में श्रेयांश शुक्ला, अनुज, आकांक्षा, काजल चौरसिया, काजल उपाध्याय, सतीश, राजनंदिनी, शिविका और अनन्या ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका को लेकर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
— शुरु न्यूज संवाददाता: सौरभ यादव
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Photography shop इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚜🌾 मेजा में किसानों के लिए जागरूकता शिविर | कृषि और स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कृषि एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 🌱🏥 शिविर में किसानों को फसल में होने वाले रोगों की पहचान, कीट नियंत्रण, फसल सुरक्षा, पोषण और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 👨‍🌾🌾 वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों और जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में मौजूद विशेषज्ञों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। 🩺📋 ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक सही जानकारी पहुंचाने और बेहतर कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। 🙏 📍 स्थान: मेजा, प्रयागराज 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट | रिपब्लिक प्रयागराज न्यूज़ आपके गांव में भी ऐसा जागरूकता शिविर लगा है? कमेंट में बताएं 👇 #PrayagrajNews #MejaNews #Agriculture #RepublicPrayagrajNews #BreakingNews #Kisan #KisanNews #KisanSamachar #Krishi #KrishiNews #Kheti #Farmers #FarmerNews #KisanJagrukta #KrishiJagrukta #HealthAwareness #VillageNews #UPNews #UttarPradesh #GroundReport #HindiNews #ViralVideo #TrendingReels #InstagramReels #ReelsIndia #प्रयागराज #मेजा #किसान #कृषि #किसानसमाचार #गांवकीखबर
    1
    🚜🌾 मेजा में किसानों के लिए जागरूकता शिविर | कृषि और स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी
प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कृषि एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 🌱🏥
शिविर में किसानों को फसल में होने वाले रोगों की पहचान, कीट नियंत्रण, फसल सुरक्षा, पोषण और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 👨‍🌾🌾
वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों और जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में मौजूद विशेषज्ञों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। 🩺📋
ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक सही जानकारी पहुंचाने और बेहतर कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। 🙏
📍 स्थान: मेजा, प्रयागराज🎥 ग्राउंड रिपोर्ट | रिपब्लिक प्रयागराज न्यूज़
आपके गांव में भी ऐसा जागरूकता शिविर लगा है? कमेंट में बताएं 👇
#PrayagrajNews #MejaNews #Agriculture #RepublicPrayagrajNews #BreakingNews #Kisan #KisanNews #KisanSamachar #Krishi #KrishiNews #Kheti #Farmers #FarmerNews #KisanJagrukta #KrishiJagrukta #HealthAwareness #VillageNews #UPNews #UttarPradesh #GroundReport #HindiNews #ViralVideo #TrendingReels #InstagramReels #ReelsIndia #प्रयागराज #मेजा #किसान #कृषि #किसानसमाचार #गांवकीखबर
    user_Suneet Tiwari
    Suneet Tiwari
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.