गणपति विसर्जन से पूर्व हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, आरती और हवन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ आयोजन प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में गणपति भगवान के विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और हवन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति भगवान का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। पूजन-अर्चन के उपरांत डॉ. मोनू केसरवानी और दिलीप चौरसिया ने गणपति भगवान की आरती कर विधिवत पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सेवा में आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। आयोजन के दौरान मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन नाथ चौरसिया, मंदिर पुजारी नंदू महाराज, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, सचिन केसरवानी, सोनू केसरवानी, मोनू केसरवानी, डॉ. विष्णु केसरवानी, अशोक केसरवानी गुरुजी, वरुण केसरवानी, लखन लाल केशरवानी नेताजी, राकेश चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं मौजूद रहीं। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति भगवान का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गणपति विसर्जन से पूर्व हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, आरती और हवन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ आयोजन प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में गणपति भगवान के विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और हवन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति भगवान का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। पूजन-अर्चन के उपरांत डॉ. मोनू केसरवानी और दिलीप चौरसिया ने गणपति भगवान की आरती कर विधिवत पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल
भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सेवा में आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। आयोजन के दौरान मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन नाथ चौरसिया, मंदिर पुजारी नंदू महाराज, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, सचिन केसरवानी, सोनू केसरवानी, मोनू केसरवानी, डॉ. विष्णु केसरवानी, अशोक केसरवानी गुरुजी, वरुण केसरवानी, लखन लाल केशरवानी नेताजी, राकेश चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं मौजूद रहीं। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति भगवान का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- Prayagraj kalvan Hospital mein nishulk khana Vitran report mananiy mukhymantri Pradhanmantri ke niyamanusar khana Diya ja raha hai marijon ko nishulk report.abbas. patrakaar.anina.mulk1
- प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे1
- प्रयागराज की यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है नाले का दूषित पानी1
- 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का कहर: खेतों में बिछी धान और गन्ने की फसल। संवाददाता मंजीत शर्मा (पूरनपुर)पीलीभीत। जनपद में लगातार पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई हैं,जिससे किसानों को भारी नुकसान। धान के साथ-साथ गन्ने की फसल तेज हवाएं चलने के कारण जमीन में गिर गई है। जनपद पीलीभीत में मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज हवाओं ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव होने और फसल के गिरने से अनाज सड़ने तथा गन्ने की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन इस बारिश और आंधी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तहसील पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता ,सुल्तानपुर, मुरादपुर ,पटिहन,जोगराजपुर सहित कई ग्राम पंचायतों में किसाने की फसल को नुकसान हुआ है मुआवजे की मांग: प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द खेतों का सर्वेक्षण करवाकर हुए नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आर्थिक संकट से राहत मिल सके।1
- प्रयागराज में जल्द दौड़ेगी पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस शहरवासियों के लिए बड़ी खबर,प्रयागराज में पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू हो गई है। पर्यावरण के अनुकूल इस बस के संचालन से शहर में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का मिला विकल्प। वहीं,इलेक्ट्रिक बस होने के कारण प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।1
- नैनी में गणपति विसर्जन पूर्व भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद नैनी में गणपति विसर्जन पूर्व भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में गणपति भगवान के विसर्जन से पूर्व भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया, जिसके बाद मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। डॉ. मोनू केसरवानी और दिलीप चौरसिया ने विधिवत आरती की। पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन नाथ चौरसिया सहित सचिन केसरवानी, सोनू केसरवानी, डॉ. विष्णु केसरवानी, अशोक केसरवानी गुरुजी, वरुण केसरवानी, लखन लाल केशरवानी नेताजी, राकेश चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे दिन प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गणपति विसर्जन से पहले यह धार्मिक आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।1
- प्रयागराज अतरसुइया कल्याणी देवी मंदिर के द्वार पर अचानक से गिरा नीम का पेड़ किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं। प्रयागराज अतरसुइया कल्याणी देवी मंदिर के द्वार पर अचानक से गिरा नीम का पेड़ किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं।1
- महेक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप मऊआइमा, 26 सितंबर। मऊआइमा थाना क्षेत्र के महेक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान फिजा बानो पुत्री जावेद अहमद, निवासी परसा का पूरा, बीबीपुर, उग्रसेनपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार फिजा बानो का महेक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने हॉस्पिटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। परिजनों की ओर से लगाए गए गलत इंजेक्शन के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महेक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप मऊआइमा, 26 सितंबर। मऊआइमा थाना क्षेत्र के महेक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान फिजा बानो पुत्री जावेद अहमद, निवासी परसा का पूरा, बीबीपुर, उग्रसेनपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार फिजा बानो का महेक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने हॉस्पिटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। परिजनों की ओर से लगाए गए गलत इंजेक्शन के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1