Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे
Shivam Dwivedi
प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे
More news from Prayagraj and nearby areas
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगकर, फूंका पुतला प्रकाशनार्थ: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने छात्रसंघ भवन के गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया, जमकर नारेबाजी की मांगा इस्तीफा। छात्र नेता हरेंद्र यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की अनदेखी ज्ञानेश कुमार के द्वारा की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त अब एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए जा रहे निर्णय और आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की अपनी जिम्मेदारी में आयोग विफल साबित हो रहा है। इसी के विरोधस्वरूप छात्रों को सड़कों पर उतरकर पुतला दहन करने के लिए बाध्य होना पड़ा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की शुचिता को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र वृहद स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार प्रयागराज: थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,थाना सरायइनायत क्षेत्रांतर्गत ग्राम लहरपतेर हनुमानगंज निवासिनी मुकदमा वादिनी सुलेखा यादव पत्नी मूलचन्द्र यादव की नाबालिक पुत्री को अभियुक्त मो0 हासिम अली पुत्र शहजाद अली निवासी ग्राम लहरपतेर हनुमानगंज थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज तथा उसके परिजनों द्वारा मिलकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था!1
- प्रयागराज से ब्रेकिंग न्यूज़ वार्ड नं. 2 में गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न, विसर्जन में शामिल हुईं भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सरोज रंजन प्रयागराज, वार्ड नंबर 2 की पार्षद माननीय रीना पासी जी के आवास पर आयोजित श्री गणपति महाराज की भव्य पूजा और गणेश महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित गणेश विसर्जन कार्यक्रम में प्रयागराज शहर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती सरोज रंजन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती सरोज रंजन जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद लग गए। उनके साथ क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने विसर्जन यात्रा में सम्मिलित होकर बप्पा को भावभीनी विदाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य अतिथि की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगाए। इस अवसर पर पार्षद रीना पासी जी ने सभी क्षेत्रवासियों और महिला मोर्चा की टीम का आभार व्यक्त किया।4
- गणपति विसर्जन से पूर्व हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, आरती और हवन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ आयोजन प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में गणपति भगवान के विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और हवन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति भगवान का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। पूजन-अर्चन के उपरांत डॉ. मोनू केसरवानी और दिलीप चौरसिया ने गणपति भगवान की आरती कर विधिवत पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सेवा में आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। आयोजन के दौरान मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन नाथ चौरसिया, मंदिर पुजारी नंदू महाराज, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, सचिन केसरवानी, सोनू केसरवानी, मोनू केसरवानी, डॉ. विष्णु केसरवानी, अशोक केसरवानी गुरुजी, वरुण केसरवानी, लखन लाल केशरवानी नेताजी, राकेश चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं मौजूद रहीं। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति भगवान का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सपा नेता और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। कार्रवाई में हो रही देरी और सुरक्षा की चिंता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 22 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उनका बेटा मो० शाहनबाज घर लौट रहा था। रास्ते में एक सुनसान स्थान के पास दबंगों ने उसे रोककर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद सपा नेता, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रधान इम्तियाज अहमद और महताब अपने सहयोगियों के साथ आ धमके और शाहनबाज के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक का आरोपियों ने पीछा भी किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी 6-7 अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर उनके घर में जबरन घुस आए। हमलावरों ने घर में जमकर उपद्रव मचाया और कुर्सियाँ, बल्ब तथा खिड़कियों के काँच तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से मोबाइल छीनकर उसमें बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। स्थानीय स्तर पर उचित सुनवाई न होने की आशंका जताते हुए पीड़ित मुख्तार अहमद ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जाँच व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- गणपति बप्पा को भावपूर्ण दी गई विदाई, जयकारों से गुंजा पत्थर गली,नखास कोहना श्रद्धालुओं की आंखें हुई नाम प्रयागराज पत्थर गली गणेश उत्सव धार्मिक और भक्ति भाव से मनाया गया भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया इस दौरान श्रद्धा भक्ति उत्साह का माहौल बना रहा।महिलाएं बच्चे श्रद्धालु भक्ति भाव से विसर्जन में भाग लिया पंजाबी बैंड बजे के साथ डांस करते हुए श्रद्धालु आबिर गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे रास्ते में गणेश जी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया अगले वर्ष तू जल्दी जाना है कि जयकारे लगा रहे थे सभी धर्म के लोग इसमें शामिल हुए सामूहिक आयोजन ने एकता आपसी भाईचारे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के परिवार और समाज में सुख ,शांति ,समृद्धि, की कामना की विसर्जन के समय सभी ने भगवान गणेश जी को भावपूर्ण विदाई दी अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।समाज सेवी अकरम शगुन ने विसर्जन में शामिल होकर गंगा जमुना एकता तहजीब मिसाइल कायम की।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष आकाश चौरसिया महामंत्री विभु केसरवानी कोषाध्यक्ष यश केसरवानी उपाध्यक्ष रमेश साहू मंत्री अमित गुप्ता राजकुमार राठौर प्रशांत भट्ट राहुल केसरवानी आदि मौजूद रहे1
- नैनी के खान चौराहे पर चाय की चुस्की के बीच 2027 चुनाव पर चर्चा प्रयागराज। नैनी के खान चौराहे पर चाय की चुस्की के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय लोगों के बीच राजनीतिक चर्चा हुई। पत्रकार शकील खान ने लोगों से बातचीत कर चुनाव और संभावित मतदान को लेकर उनकी राय जानी। बातचीत के दौरान कुछ मुस्लिम लोगों ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के पक्ष में मतदान करने की इच्छा जताई। कुछ लोगों का कहना था कि वे कई राजनीतिक दलों को मौका दे चुके हैं और अब एक बार ओवैसी को वोट देकर देखना चाहते हैं। हालांकि, बातचीत में मौजूद सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं बताई गई। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों के संबंध में स्थानीय स्तर पर चर्चा लगातार जारी है। एआईएमआईएम भी उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों में सक्रिय है। बातचीत में आजाद सिद्दीकी, मोहम्मद जुबेर, नूर आलम, शकील, फैजान, जुबेर, लाइक और समसुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नैनी के खान चौराहे पर चाय की चुस्की के बीच 2027 चुनाव पर चर्चा प्रयागराज। नैनी के खान चौराहे पर चाय की चुस्की के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय लोगों के बीच राजनीतिक चर्चा हुई। पत्रकार शकील खान ने लोगों से बातचीत कर चुनाव और संभावित मतदान को लेकर उनकी राय जानी। बातचीत के दौरान कुछ मुस्लिम लोगों ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के पक्ष में मतदान करने की इच्छा जताई। कुछ लोगों का कहना था कि वे कई राजनीतिक दलों को मौका दे चुके हैं और अब एक बार ओवैसी को वोट देकर देखना चाहते हैं। हालांकि, बातचीत में मौजूद सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं बताई गई। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों के संबंध में स्थानीय स्तर पर चर्चा लगातार जारी है। एआईएमआईएम भी उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों में सक्रिय है। बातचीत में आजाद सिद्दीकी, मोहम्मद जुबेर, नूर आलम, शकील, फैजान, जुबेर, लाइक और समसुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प’ अभियान,गांव-गांव पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे अधिकारी प्रयागराज: जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2026 तक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अभियान के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को गांवों तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन की ओर से अभियान के दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।1
- प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* *प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, अगर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।1