प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* *प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, अगर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* *प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, अगर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
- प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सपा नेता और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। कार्रवाई में हो रही देरी और सुरक्षा की चिंता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 22 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उनका बेटा मो० शाहनबाज घर लौट रहा था। रास्ते में एक सुनसान स्थान के पास दबंगों ने उसे रोककर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद सपा नेता, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रधान इम्तियाज अहमद और महताब अपने सहयोगियों के साथ आ धमके और शाहनबाज के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक का आरोपियों ने पीछा भी किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी 6-7 अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर उनके घर में जबरन घुस आए। हमलावरों ने घर में जमकर उपद्रव मचाया और कुर्सियाँ, बल्ब तथा खिड़कियों के काँच तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से मोबाइल छीनकर उसमें बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। स्थानीय स्तर पर उचित सुनवाई न होने की आशंका जताते हुए पीड़ित मुख्तार अहमद ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जाँच व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- गणपति बप्पा को भावपूर्ण दी गई विदाई, जयकारों से गुंजा पत्थर गली,नखास कोहना श्रद्धालुओं की आंखें हुई नाम प्रयागराज पत्थर गली गणेश उत्सव धार्मिक और भक्ति भाव से मनाया गया भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया इस दौरान श्रद्धा भक्ति उत्साह का माहौल बना रहा।महिलाएं बच्चे श्रद्धालु भक्ति भाव से विसर्जन में भाग लिया पंजाबी बैंड बजे के साथ डांस करते हुए श्रद्धालु आबिर गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे रास्ते में गणेश जी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया अगले वर्ष तू जल्दी जाना है कि जयकारे लगा रहे थे सभी धर्म के लोग इसमें शामिल हुए सामूहिक आयोजन ने एकता आपसी भाईचारे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के परिवार और समाज में सुख ,शांति ,समृद्धि, की कामना की विसर्जन के समय सभी ने भगवान गणेश जी को भावपूर्ण विदाई दी अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।समाज सेवी अकरम शगुन ने विसर्जन में शामिल होकर गंगा जमुना एकता तहजीब मिसाइल कायम की।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष आकाश चौरसिया महामंत्री विभु केसरवानी कोषाध्यक्ष यश केसरवानी उपाध्यक्ष रमेश साहू मंत्री अमित गुप्ता राजकुमार राठौर प्रशांत भट्ट राहुल केसरवानी आदि मौजूद रहे1
- **नरक पंचायत शंकरगढ़ बनी नगर पंचायत! करोड़ों के विकास दावों पर फिरा पानी, डूडा कॉलोनी के लोग घुटने भर पानी में तैरने को मजबूर** **कनकनगर वार्ड नंबर 2 का हाल बेहाल; हल्की रिमझिम बारिश ने खोली नगर प्रशासन और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार की पोल, क्षेत्रीय निवासियों में भारी आक्रोश** प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ की प्रशासनिक लापरवाही और कागजी विकास की जीती-जागती खौफनाक तस्वीर सामने आई है। वार्ड नंबर 2, कनकनगर स्थित डूडा कॉलोनी में आज की हल्की रिमझिम बारिश ने ही व्यवस्था के ऐसे परखच्चे उड़ा दिए हैं कि पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया है। कॉलोनी की सड़कों और गलियों में घुटनों तक गंदा पानी भर चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। तस्वीरें साफ गवाही दे रही हैं कि जिन्हें नगर पंचायत के विकास का जिम्मा सौंपा गया था, उनकी नाकामी के चलते आज स्थानीय निवासियों के लिए यह 'नगर पंचायत' नहीं बल्कि सही मायनों में **'नरक पंचायत'** साबित हो रही है। **विधायक जी का फंड गायब, जमीनी हकीकत 'शून्य'!** सबसे बड़ा और गंभीर सवाल तो यह उठता है कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय **डॉक्टर वाचस्पति जी** ने नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का भारी-भरकम बजट स्वीकृत कराया था। विधायक जी की मंशा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं देने की थी, लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारों और ठेकेदारों की जुगलबंदी ने उन करोड़ों रुपयों को नाले में बहा दिया। * **कागजों में विकास, जमीन पर जलभराव:** आखिर करोड़ों रुपये की लागत से कौन सा नालों का निर्माण और जलनिकासी का काम हुआ जो महज़ एक रिमझिम बारिश भी सहन नहीं कर पाया? * * **बीमारियों का न्योता:** घुटनों तक भरे इस दूषित पानी से डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी भयानक महामारियों का खतरा डूडा कॉलोनी के मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा है। * **दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त:** स्कूली बच्चे, दिहाड़ी मजदूर और घरों की महिलाएं अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या किसी वाहन का आना तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। **अधिकारियों की नींद कब टूटेगी?** जनता का साफ तौर पर कहना है कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों ने मिलकर विधायक जी के विकास फंड में भारी लीपापोती की है। जनता के खून-पसीने के टैक्स का पैसा और विधायक जी का विकास बजट आखिर किसकी जेब में गया, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। **जनता की सीधी चेतावनी और मांग:** जिला प्रशासन और नगर पंचायत के आला अधिकारी तुरंत इस तस्वीर और जमीनी हकीकत का संज्ञान लें। डूडा कॉलोनी से तत्काल पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई जाए और क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्डवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और घेराव करने को बाध्य होंगे।1
- *प्रयागराज में महाषष्ठी पर सजेगी भक्ति की शाम, गायिका कीर्ति उपाध्याय भजन क्लबिंग में बांधेंगी समां* प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आगामी 16 अक्टूबर को महाषष्ठी के पावन पर्व पर एक विशाल और अनूठे भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं रामदल न्याय मार्ग क्षेत्र के सौजन्य से इस भव्य भजन क्लबिंग और भजन जैमिंग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका कीर्ति उपाध्याय मुख्य आकर्षण होंगी। वीडियो संदेश जारी करते हुए गायिका कीर्ति उपाध्याय ने प्रयागराज के समस्त धर्मप्रेमी और संगीतप्रेमी श्रद्धालुओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि इस बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी का स्मरण व भजन कीर्तन किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि शहर में इस तरह का यह अब तक का सबसे बड़ा भक्ति व भजन क्लबिंग कार्यक्रम होने वाला है। *मीडिया प्रभारी* *सुधाकर सिंह* *सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं रामदल न्याय मार्ग क्षेत्र*1
- प्रयागराज में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन प्रयागराज में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन प्रयागराज। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने बेहद कम मानदेय और सुविधाओं को लेकर आवाज उठाई है। महिलाओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मासिक मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखीं। प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर समूह के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में महज 66 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। महिलाओं ने मांग की है कि वर्तमान 66 रुपये प्रतिदिन के मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही समूह सदस्यों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और कार्य के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट दिए जाने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में ऑनलाइन कार्य के लिए हर महीने मोबाइल रिचार्ज भत्ता देने और मानदेय का भुगतान सीधे महिलाओं के व्यक्तिगत बैंक खातों में करने की मांग भी रखी गई है। साथ ही ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। महिलाओं ने कहा कि वे जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन वर्तमान मानदेय उनकी मेहनत और बढ़ती महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांगों पर जल्द विचार कर उचित समाधान कराने की अपील की। इस मौके पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो महिलाएं चक्काजाम और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगी। हन्जला ने कहा कि महिलाओं की मेहनत और जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अपने कार्य को और बेहतर तरीके से कर सकेंगी।l2
- प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी मेजा के निवासी थे, जो वर्तमान में रामपुर करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे और जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोलकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर लौटे थे। रोज की तरह वह सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। तभी प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चालक ने समय पर बस रोकी होती तो जान बच सकती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।3
- *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-* *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-*1
- प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* *प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, अगर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।1