logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोर्ड परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आगाज: पादूकलां केंद्र पर 312 में से 309 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा नागौर/पादूकलां,,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आगाज हुआ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई।परीक्षाऑर्डिनेटर मनोहर बावरी,केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी एवं परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया,जबकि कुछ विद्यार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर पहलादराम ताननण, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण एवं सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

20 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
20 hrs ago

बोर्ड परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आगाज: पादूकलां केंद्र पर 312 में से 309 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा नागौर/पादूकलां,,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आगाज हुआ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई।परीक्षाऑर्डिनेटर मनोहर बावरी,केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी एवं परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया,जबकि कुछ विद्यार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर पहलादराम ताननण, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण एवं सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    1
    रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बीकानेर जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शुक्रवार 13 फरवरी को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी का क्षेत्र। दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर न 5 का क्षेत्र। प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर का क्षेत्र। प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला के पास, रोशनी घर चौराहा के पास, आदि का क्षेत्र। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दैनिक भास्कर के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के पास, सेंट पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र। प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 6 का क्षेत्र।
    1
    बीकानेर जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शुक्रवार 13 फरवरी को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी का क्षेत्र।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक
एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर न 5 का क्षेत्र।
प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर का क्षेत्र।
प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला के पास, रोशनी घर चौराहा के पास, आदि का क्षेत्र।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
दैनिक भास्कर के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के पास, सेंट पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र।
प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक
करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 6 का क्षेत्र।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    Bikaner, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत  फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Bikaner, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • मादक पदार्थों सहित तीन गिरफ्तार एमडी जब्त
    1
    मादक पदार्थों सहित तीन गिरफ्तार एमडी जब्त
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • 🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। 🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है। 👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं। 📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे
    1
    🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई
खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है।
🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है।
👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी
धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं।
📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर
अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    17 min ago
  • नागौर/पादूकलां,,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आगाज हुआ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई।परीक्षाऑर्डिनेटर मनोहर बावरी,केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी एवं परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया,जबकि कुछ विद्यार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर पहलादराम ताननण, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण एवं सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    1
    नागौर/पादूकलां,,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आगाज हुआ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई।परीक्षाऑर्डिनेटर मनोहर बावरी,केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी एवं परीक्षा प्रभारी  संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया,जबकि कुछ विद्यार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर पहलादराम ताननण, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण एवं सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • चरित्र केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने से ही उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। केवल सोचने से कुछ नहीं होता, कर्म और भक्ति ही सच्चा मार्ग है। यह विचार श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के संत लक्ष्मण दास महाराज ने नागौर में आयोजित शिव चरित्र कथा एवं शिव-पार्वती विवाहोत्सव के दौरान अपने प्रवचनों में व्यक्त किए।
    1
    चरित्र केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने से ही उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। केवल सोचने से कुछ नहीं होता, कर्म और भक्ति ही सच्चा मार्ग है। यह विचार श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के संत लक्ष्मण दास महाराज ने नागौर में आयोजित शिव चरित्र कथा एवं शिव-पार्वती विवाहोत्सव के दौरान अपने प्रवचनों में व्यक्त किए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • न्यूज एजेंसी नई दिल्ली: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। 11 फरवरी को मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। डेली स्टार के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह घटना चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की बढ़ती आशंका को और गहरा कर रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था। परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, "रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।" परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा। एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    न्यूज एजेंसी नई दिल्ली: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। 11 फरवरी को मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई।
डेली स्टार के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह घटना चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की बढ़ती आशंका को और गहरा कर रही है।
स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और
इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था। परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, "रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।" परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा।
एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.