logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Ankit kumar
Ankit kumar
Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *रायबरेली*

*मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा 
*रायबरेली*
*मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की*
सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया
वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया
बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप
खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं
मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    1
    हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद 
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।
करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया
    1
    ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी 
कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का मनाया ज्ञाजनं दी । पार्टी ने दी बधाई। प्रभाकर पांडे का जन्मदिन डेरापुर गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया डेरापुर। डेरापुर कृष्णा प्रेम गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रभाकर पांडे का जन्मदिन केक काटकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। वही साथ पूर्व विधायक मदन गौतम नीतम सचान अमरीश सिंह गौर ने इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रभाकर पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही फूल माला पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गेस्ट हाउस में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। प्रभाकर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में क्षेत्र के कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष बबलू राजा वीरसेन यादव लाखन सिंह यादव बबलू दीक्षित लाला मिश्रा लालू आदि तमाम सक्रिय कार्यकर्ता मौजू रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर9918628541
    2
    पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का मनाया ज्ञाजनं दी । पार्टी ने दी बधाई। 
प्रभाकर पांडे का जन्मदिन डेरापुर गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया
डेरापुर। डेरापुर कृष्णा प्रेम गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रभाकर पांडे का जन्मदिन केक काटकर   कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। वही साथ पूर्व विधायक मदन गौतम नीतम सचान अमरीश सिंह गौर ने इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रभाकर पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही फूल माला पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गेस्ट हाउस में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। प्रभाकर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में क्षेत्र के कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष बबलू राजा वीरसेन यादव लाखन सिंह यादव बबलू दीक्षित लाला मिश्रा लालू आदि तमाम सक्रिय कार्यकर्ता मौजू रहे।।
अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर9918628541
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।
    1
    डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल
कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के  जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    2
    औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे।
स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई।
जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    1
    60  वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात
। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.