Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली में थानाभवन पुलिस ने अवैध डोडा चूर्ण के साथ मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार
P7tv
शामली में थानाभवन पुलिस ने अवैध डोडा चूर्ण के साथ मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- थानाभवन। थानाभवन नगर में सन्त शिरोमणि रविदास जयन्ती महोत्सव पर सुन्दर झांकियो, बैण्ड बाजो ढोल ताशो से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर मे कई स्थानो पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन पर्व पर कस्बे में सुबह से ही खासी चहल-पहल शुरू हो गई नगर के मोहल्ला नबीपुरा स्थित रविदास मंदिर पुराना चरथावल बस स्टैंड स्थित संत रविदास मंदिर व मोहल्ला शाह विलायत स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देव संत शिरोमणि गुरु रविदास की पूजा अर्चना कर भाव पूर्ण स्मरण किया। हवन पूजन के पश्चात उक्त तीनों स्थानों से सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभा यात्राएं निकाली गई। मोहल्ला नबीपुरा स्तिथ सन्त रविदास मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा, विधायक अशरफ अली,सीओ जितेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। बैंड बाजो व डीजे से सुसज्जित शोभायात्रा में निकाली गई धार्मिक झांकियां भारत माता संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज भगवान गौतम बुद्ध भीमराव अंबेडकर आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। क़स्बे में मोहल्ला नबीपुरा घासमंडी चौक बाजार मैन बस स्टैंड पुराना चरथावल बस स्टैंड मोहल्ला रेती मोहल्ला माजरी मोहल्ला हकीमांन मोहल्ला शाहलाल,मोहल्ला खेल सहित अनेक स्थानों पर गणमान्य नागरिकों व नगरवासियों ने प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा,विधायक अशरफ अली, विनोद सैनी सभासदपति, समाजसेवी गोविन्द कश्यप लतीफगढ़ आदि मौजूद रहे।1
- my name usman gujjar . village.isspur khurgan kairana . Shamli1
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढाना की पुलिस द्वारा। चोरी व फाइनेंस पर खरीदे गए वाहनों के इंजन व चेसिस नम्बर बदलकर उत्तर पूर्व के राज्यों में फर्जी कागजात के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराकर धोखाधडी से वाहन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने उनके कब्जे से पाँच लाख रुपए नकद, करीब एक करोड 15 लाख रुपए की कीमत के चार ट्रक, दो बाइक, एक मोबाइल व फर्जी आधार कार्ड, 6 आरसी, एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी...4
- बड़ौदा गांव में सरकारी समिति लिमिटेड के पास में हैंड पंप लगा हुआ है जो पिछले लगभग 2 महीने से खराब है जिसमें पानी नहीं आ रहा और मैंने कई बार शिकायत कर चुका हूं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही ग्राम बड़ौदा तहसील बुढाना जिला मुजफ्फरनगर1
- मुज़फ्फरनगर नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल दो वर्षों का होता है हर दो वर्ष के बाद समय से सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव होते चले आ रहे है। जिससे सफाई कर्मचारियों के हितो की रक्षा की जाती है तथा समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित सफाई कर्मचारी वर्ग का समय से वेतन व अन्य लाभ व इनकी समस्याओं का निराकरण सफाई कर्मचारी संघ करता चला आ रहा हैं। परन्तु वर्तमान में पालिका प्रशासन चुनाव की घोषणा नहीं कर रहा है व कई सफाई कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगातार अध्यक्षा व अधिशासी अधिकारी से चुनाव कराने की मांग की गयी लेकिन इन्होने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ये दलित समाज के साथ घोर अन्याय है कि इनकी आवाज को दबा दिया जाये क्योंकि सफाईकर्मी वर्ग में अधिकतर दलित (वाल्मीकि) समाज के लोग ही कार्य कर रहे है। संविदा के मृतक आश्रितो को अब तक ठेके में समायोजित नही किया गया है अतः अतिशीघ्र मृतक आश्रितो को ठेके में समायोजित किया जाये। ठेका सफाई कर्मियों की दिसम्बर व जनवरी माह का वेतन घोटाला सबके सामने आ चुका है अतः ठेका कर्मचारियों के पी०एफ० का भुगतान अतिशीघ्र किराया जाये। अन्यथा सफाई कर्मचारी आन्दोलन को मजबूर होंगे। अतः दलित समाज के साथ इस तरह का अन्याय बंद हो व इनकों इनका संवैधानिक हक मिले इसलिए आपसे आशा है कि आप हमें यह हक जल्दी ही दिलवायेगें।1
- मुज़फ्फरनगर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने के सम्बन्ध में मुज़फ्फरनगर नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल दो वर्षों का होता है हर दो वर्ष के बाद समय से सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव होते चले आ रहे है। जिससे सफाई कर्मचारियों के हितो की रक्षा की जाती है तथा समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित सफाई कर्मचारी वर्ग का समय से वेतन व अन्य लाभ व इनकी समस्याओं का निराकरण सफाई कर्मचारी संघ करता चला आ रहा हैं। परन्तु वर्तमान में पालिका प्रशासन चुनाव की घोषणा नहीं कर रहा है व कई सफाई कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगातार अध्यक्षा व अधिशासी अधिकारी से चुनाव कराने की मांग की गयी लेकिन इन्होने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ये दलित समाज के साथ घोर अन्याय है कि इनकी आवाज को दबा दिया जाये क्योंकि सफाईकर्मी वर्ग में अधिकतर दलित (वाल्मीकि) समाज के लोग ही कार्य कर रहे है। संविदा के मृतक आश्रितो को अब तक ठेके में समायोजित नही किया गया है अतः अतिशीघ्र मृतक आश्रितो को ठेके में समायोजित किया जाये। ठेका सफाई कर्मियों की दिसम्बर व जनवरी माह का वेतन घोटाला सबके सामने आ चुका है अतः ठेका कर्मचारियों के पी०एफ० का भुगतान अतिशीघ्र किराया जाये। अन्यथा सफाई कर्मचारी आन्दोलन को मजबूर होंगे। अतः दलित समाज के साथ इस तरह का अन्याय बंद हो व इनकों इनका संवैधानिक हक मिले इसलिए आपसे आशा है कि आप हमें यह हक जल्दी ही दिलवायेगें।1
- शामली में थानाभवन पुलिस ने चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा1
- शाहपुर पुलिस द्वारा विधुत तार व ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के 08 अभियोगो का सफल अनावरण। कब्जे से अवैध सस्त्र मय कारतूस, ट्रान्सफार्मर की कॉयल (200 KG) व 20 KG एलुमिनियम तार (लगभग 2.5 लाख रुपये), पिकअप ट्रक बरामद। इस सम्बन्ध में SSP श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-4
- जनपद मुज़फ्फरनगर में दो दिन पूर्व थानाक्षेत्र नई मण्डी के सरवट फाटक के पास नाले मे एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान संजीव उर्फ जीवन पुत्र बलवीर निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप मे हुई थी। मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नई मण्डी पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु 04 टीमो का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* सादिक पुत्र असगर निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *2.* सोनिया पत्नी स्व0 रोहित व पुत्री अनिल निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक जीवन के अभियुक्ता सोनिया से लगभग 12 वर्षों से सम्बन्ध थे। अभियुक्ता सोनिया के मामा हरिनगर, पुरकाजी में रहते हैं, जिस कारण उसका वहां नियमित आना-जाना था। इसी दौरान सोनिया के अपने पड़ोसी हरसौली निवासी सादिक से भी सम्बन्ध हो गए। सादिक को यह स्वीकार नहीं था कि सोनिया, जीवन से मिलती रहे, जबकि जीवन सोनिया को छोड़ना नहीं चाहता था। इसी कारण सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत अभियुक्त सादिक ने थाना क्षेत्र नई मंडी में किराये पर एक मकान लिया तथा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि को सोनिया ने फोन कर जीवन को बुलाया। जीवन सोनिया से बात करते हुए सरवट फाटक के पास पहुँचा, उस समय उसके साथ उसके गांव का ही दीपक भी था। सोनिया जीवन को लेने गली के बाहर आई और उसे अकेले चलने के लिए कहा। जीवन, दीपक को गली के बाहर छोड़कर सोनिया के साथ चला गया। कमरे में पहुँचने पर योजना के अनुसार जब जीवन और सोनिया आपस में सम्बन्ध बना रहे थे, तभी सादिक पीछे से आया और जीवन के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया। सोनिया ने उसके हाथ पकड़ लिए और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को कपड़े में बाँधकर गली के बाहर नाले में फेंक दिया तथा अपना सामान लेकर मौके से फरार हो गए।2