logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे/लाइन्स श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी साइबर ठगी के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस द्वारा गैंग के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट

4 hrs ago
user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे/लाइन्स श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी साइबर ठगी के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस द्वारा गैंग के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे/लाइन्स श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी साइबर ठगी के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस द्वारा गैंग के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    1
    अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
बरेली। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे/लाइन्स श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी साइबर ठगी के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस द्वारा गैंग के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शारिक अब्बासी के नेतृत्व में भाजपा के नए महानगर उपाध्यक्षों का भव्य स्वागतबरेली।
    1
    शारिक अब्बासी के नेतृत्व में भाजपा के नए महानगर उपाध्यक्षों का भव्य स्वागतबरेली।
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Abdul Jabbar
    1
    Post by Abdul Jabbar
    user_Abdul Jabbar
    Abdul Jabbar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पुलिस और गौकशी गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना 18 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे की है, जब पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची। तभी किच्छा नदी किनारे छिपे बदमाशों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल रहमान और दानिश कुरेशी के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, 2810 रुपये नकद और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे कई बार नदी किनारे गौवध की वारदात को अंजाम दे चुके हैं और सबूत मिटाने के लिए अवशेष नदी में बहा देते थे। फिलहाल घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी आरिफ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पुलिस और गौकशी गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना 18 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे की है, जब पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची। तभी किच्छा नदी किनारे छिपे बदमाशों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल रहमान और दानिश कुरेशी के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, 2810 रुपये नकद और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे कई बार नदी किनारे गौवध की वारदात को अंजाम दे चुके हैं और सबूत मिटाने के लिए अवशेष नदी में बहा देते थे।
फिलहाल घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी आरिफ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बरेली ब्रेकिंग रिपोर्ट प्रदीप सक्सेना बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का ज्ञापन, ‘लव जिहाद’ समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में देश में बढ़ती कथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं, अवैध धर्मांतरण और अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में विकृत जिहादी मानसिकता समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘लव जिहाद’ के जरिए न केवल धार्मिक परिवर्तन कराए जा रहे हैं, बल्कि महिलाओं का शोषण भी हो रहा है। ज्ञापन में कुछ हालिया मामलों का जिक्र करते हुए यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाएं अब शिक्षण संस्थानों और शहरी क्षेत्रों तक फैल चुकी हैं। इसके अलावा अवैध धार्मिक स्थलों और सरकारी जमीनों पर कब्जे को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। “हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।” ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। साथ ही, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की भी मांग उठाई गई है। फिलहाल, प्रशासन ने ज्ञापन को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि इन मांगों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
    1
    बरेली ब्रेकिंग 
रिपोर्ट प्रदीप सक्सेना
बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का ज्ञापन, ‘लव जिहाद’ समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में देश में बढ़ती कथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं, अवैध धर्मांतरण और अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में विकृत जिहादी मानसिकता समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘लव जिहाद’ के जरिए न केवल धार्मिक परिवर्तन कराए जा रहे हैं, बल्कि महिलाओं का शोषण भी हो रहा है।
ज्ञापन में कुछ हालिया मामलों का जिक्र करते हुए यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाएं अब शिक्षण संस्थानों और शहरी क्षेत्रों तक फैल चुकी हैं। इसके अलावा अवैध धार्मिक स्थलों और सरकारी जमीनों पर कब्जे को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है।
“हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।”
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। साथ ही, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की भी मांग उठाई गई है।
फिलहाल, प्रशासन ने ज्ञापन को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि इन मांगों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भुता के मिर्जापुर में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल: बिना अनुमति स्थापना पर थाने में धरना, कार्रवाई की मांग तेज। भूपेंद्र शर्मा, बरेली भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने थाना भुता पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व गांव में रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। उस समय किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिससे मामला शांत बना रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि टिप्पणी के दौरान अंबेडकर जी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण थाना भुता पहुंचे और प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना अवैध है और इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गौड़, प्रियांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद माहौल संवेदनशील बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
    4
    भुता के मिर्जापुर में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल: बिना अनुमति स्थापना पर थाने में धरना, कार्रवाई की मांग तेज।
भूपेंद्र शर्मा,  बरेली 
भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने थाना भुता पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व गांव में रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। उस समय किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिससे मामला शांत बना रहा।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि टिप्पणी के दौरान अंबेडकर जी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण थाना भुता पहुंचे और प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना अवैध है और इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
प्रदर्शन में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गौड़, प्रियांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद माहौल संवेदनशील बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान सुनिए क्या कहा
    1
    बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान सुनिए क्या कहा
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पशु-पक्षी संरक्षण को लेकर ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    1
    पशु-पक्षी संरक्षण को लेकर ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Abdul Jabbar
    1
    Post by Abdul Jabbar
    user_Abdul Jabbar
    Abdul Jabbar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.