अजमेर में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार अजमेर में जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट के जरिए ठगी करने वाले शातिर आरोपियों का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कागज के टुकड़ों को असली नोट बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी 500 रुपये के नोट का झांसा देकर केमिकल और काले कागज का इस्तेमाल करते थे और लोगों को नकली नोट तैयार करने का दिखावा कर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक वाहन भी जब्त किया है। मामले का खुलासा वृत अधिकारी शिवम जोशी ने किया। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और इस तरह की अन्य वारदातों की जांच में जुटी हुई है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों को ऐसे ठगी के मामलों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
अजमेर में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार अजमेर में जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट के जरिए ठगी करने वाले शातिर आरोपियों का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कागज के टुकड़ों को असली नोट बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी 500 रुपये के नोट का झांसा देकर केमिकल और काले कागज का इस्तेमाल करते थे और लोगों को नकली नोट तैयार करने का दिखावा कर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक वाहन भी जब्त किया है। मामले का खुलासा वृत अधिकारी शिवम जोशी ने किया। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और इस तरह की अन्य वारदातों की जांच में जुटी हुई है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों को ऐसे ठगी के मामलों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
- Post by Kailash Fulwari1
- राम भवन के पास पैदल चल रहा है युवक के हाथ से दिन दहाड़े मोबाइल छीनने वाले युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया गिफ्तार, पीड़ित के हाथ से मोबाइल हुआ था मोटरसाइकिल पर फरार , आरोपी युवक अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए देता था ल की वारदात को अंजाम पीड़ित युवक ने कराया था मुकदमा दर्ज सीसीटीवी के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार1
- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा पहुंचे धरनास्थल दिया अपना समर्थन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिप्रापथ थाने में ले जा कर दर्शाई गिरफ्तारी जयपुर। प्रदेश में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर, झूठे मुकदमों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलों के विरोध में Indian Federation of Working Journalists (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर चल रहा धरना गुरुवार को 19वें दिन राज्य सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए उग्र रूप लेने लगा। प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। धरने का मुख्य मुद्दा एक वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाने और प्रदेश में बढ़ते रंजिशन झूठे मुकदमों का विरोध रहा। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करनोत को पूर्ण आश्वस्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष उठाकर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान शहीद स्मारक के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और आगे बढ़ने की कोशिश पर कई पत्रकारों को हिरासत में लेकर शिप्रा पथ थाना ले जाया गया। धरने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बोहरा, जैसलमेर जिलाध्यक्ष गणपत दैय्या, सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत सहित गणेश प्रजापति, नकुल शर्मा, बलवीर सैनी, सुनील यादव, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, उमेश लवानिया और खीवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, संगठन की कोर कमेटी बैठक में तय होगा अगला चरण।4
- भीषण गर्मी का अलर्ट, लू एवं तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क नागौर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।3
- 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रतन सिंह जी का विशेष संदेश। इस वीडियो में ब्यावर SP रतन सिंह जी ने पुलिस स्थापना दिवस पर अपने विचार साझा किए हैं और पुलिस बल की कार्यप्रणाली व सेवा भाव पर प्रकाश डाला है। वीडियो की मुख्य बातें: 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस। ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह जी की विशेष बातचीत। पुलिस का सेवा, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और ब्यावर की ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- मकराना। सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटे आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रजनी गावड़िया ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जिला उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होंगी। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णा शर्मा, सोनम दाधीच, कांता भंडारी, मनोज कंवर, जायदा बेगम, रहमत बेगम, गुलाब देवी, मुन्नी देवी सहित अनेक महिलाए मौजूद रही।4
- Post by Kailash Fulwari1
- राजस्थान के टोंक जिले के टोडा रायसिंह गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। बैरवा समाज में जन्मे एक आठ वर्षीय बालक कान्हा राम ने दावा किया है कि वह अपने पूर्वजन्म में आम्बेर का राजा मानसिंह था। बताया जा रहा है कि जब यह बच्चा मात्र अढ़ाई वर्ष का था और उसमें थोड़ी समझ विकसित हुई, तभी उसने अपने ही घर का खाना खाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह एक राजपूत है और इसलिए वह इस घर का खाना नहीं खा सकता। यह दावा सुनकर परिवार और गांव के लोग हैरान रह गए। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ, वह बार-बार अपने पिछले जन्म की बातें दोहराने लगा और खुद को आमेर का राजा मानसिंह मिर्जा बताने लगा। हल्दीघाटी का युध्द लड़ने, शिलादेवी की मूर्ति को बंगाल से लाकर आमेर में प्रतिष्ठित करने और नर बलि देने का दावा भी उसके द्वारा किया जाता है। वह कहता है कि एक बार नर के स्थान पर बकरे की बलि देने से देवीमूर्ति ने नाराज होकर गर्दन टेढ़ी कर ली। वह यह भी बताता है कि उसके दो रानिया थी तीन भाई भी थे। आमेर के किले का निर्माण भी उसने ही करवाया था। सच क्या है यह कहना मुश्किल है किंतु यह बालक चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।आपको क्या लगता है1
- अवैध रूप से जिले में बसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की धर पकड सघन अभियान चलाया गया,दरग़ाह थाना पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी के विरूद्ध 23 वीं कार्यवाही एक पुरुष बांग्लादेशी को किया दस्तयाब, अब तक कुल 56 बांग्लादेशियों को किया दस्तयाब अवैध रूप से निवास बांग्लादेशी आदि घुसपैठियों की पहचान एवं उनका निष्कासन दरग़ाह क्षेत्र के दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट,नई सडक, तारागढ़ की पहाडी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली व चस्मा ए नूर तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, सोहले खम्भा झालरा में रहे रहे खानाबदोश व्यक्ति से पूछताछ, गाँव गोसाईपुर जिला रंगपुर बांग्लादेश निवासी मोहम्मद तहजुल को किया डिटेन1